Business - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Thu, 20 Oct 2022 13:03:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Business - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 मां सब्जियां बेचकर करती थी गुजारा, स्कूल वालों ने किया एडमिशन देने से मना : आज बेटी है करोड़ों की मालकिन https://jaipur.gajabmedia.com/409/vegetable-selling-daughter-selected/ https://jaipur.gajabmedia.com/409/vegetable-selling-daughter-selected/#respond Thu, 20 Oct 2022 13:03:26 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=409 आज हम बात करने जा रहे हैं चेन्नई की रहने वाली मधु प्रिया के बारे में, जिन्होंने जमाने भर को यह साबित करके दिखाया है …

The post मां सब्जियां बेचकर करती थी गुजारा, स्कूल वालों ने किया एडमिशन देने से मना : आज बेटी है करोड़ों की मालकिन first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

आज हम बात करने जा रहे हैं चेन्नई की रहने वाली मधु प्रिया के बारे में, जिन्होंने जमाने भर को यह साबित करके दिखाया है कि व्यक्ति की सफलता उसके संसाधनों की कमी पर निर्भर नहीं करती है. मधु प्रिया चेन्नई में ही जन्मी और एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी. मधु के माता-पिता सब्जियां बेचने का काम किया करते थे ऐसे में मधु ने अपने बचपन में काफी आर्थिक समस्याओं का सामना किया.

लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बेटी को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को बेहतरीन स्कूल में पढ़ाया था. मधु की मां बताती है कि उनका सपना था कि उनकी बेटी बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर के कान्वेंट स्कूल में पढ़े.

लेकिन स्कूल वालों ने उनका स्तर देखकर एडमिशन देने से साफ मना कर दिया था. वह कई बार स्कूल में एडमिशन की बात करने गई लेकिन उन्हें हर बार वापस भेज दिया गया. लेकिन लगातार चक्कर काटने के बाद आखिरकार उन्हें दाखिला मिल गया.

मधु के माता-पिता ने मधु और उसकी एक बहन की पढ़ाई पर अपनी समस्त कमाई खर्च कर दी और उन्होंने अपने भविष्य के लिए किसी भी प्रकार की पूंजी नहीं बचाई. स्पष्ट रूप से वह अपनी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए ही कड़ी मेहनत कर रही थी.

सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक बेचती थी सब्जियां :–

अपनी बेटियों की पढ़ाई बेहतरीन तरीके से पूरी करवाने और घर खर्च निकालने के लिए मधु की मां सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सब्जियों का ठेला लगाती थी. लेकिन कई घंटों तक कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी वह 800 रूपए से अधिक नहीं कमा पाती थी.

मधु बताती है कि इन पैसों से वह उनके महंगे स्कूल की फीस भरती थी इसके अलावा घर चलाती थी और जब भी स्कूल में किसी कार्यक्रम को लेकर चंदा मांगा जाता था तब भी मां उन्हें पैसे दिया करती थी. उनकी मां हमेशा उन्हें शर्मिंदगी से बचाने के समस्त प्रयास किया करती थी.

आज वह बेहद खुश है कि मधु अपनी पढ़ाई पूरी करके एक शानदार कंपनी में प्लेसमेंट हासिल कर चुकी है और वह अपनी कंपनी में एचआर है. मधु सालाना करोड़ों रुपए का पैकेज प्राप्त करती है जिस पर उनकी मां देवकी को बेहद नाज है.

The post मां सब्जियां बेचकर करती थी गुजारा, स्कूल वालों ने किया एडमिशन देने से मना : आज बेटी है करोड़ों की मालकिन first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/409/vegetable-selling-daughter-selected/feed/ 0 409
पति पत्नी ने शुरू किया था अपना बिजनेस : आज सालाना कमाते है 100 करोड़ https://jaipur.gajabmedia.com/411/bio-of-mamaearth-ceo-ghazal-alagh/ https://jaipur.gajabmedia.com/411/bio-of-mamaearth-ceo-ghazal-alagh/#respond Thu, 20 Oct 2022 12:55:23 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=411 आप सबने पॉपुलर ब्रांड Mamaearth के बारे में तो जरूर सुना होगा जो आज के समय में घर घर के पसंद बन चुका है. आज …

The post पति पत्नी ने शुरू किया था अपना बिजनेस : आज सालाना कमाते है 100 करोड़ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

आप सबने पॉपुलर ब्रांड Mamaearth के बारे में तो जरूर सुना होगा जो आज के समय में घर घर के पसंद बन चुका है. आज यह लड़कियों और बच्चों की पहली पसंद बन चुका है जिसके चलते इस ब्रांड के प्रोडक्ट आपको आसानी से कहीं भी उपलब्ध हो जाते हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब इस मामले में जॉनसन एंड जॉनसन और हिमालया जैसी कंपनियां ही मौजूद थी.

तभी एक पति-पत्नी इस रेस में शामिल हुए और उन्होंने कॉस्मेटिक बाजार की पूरी परिभाषा ही बदल दी. आप भी इस बात से भलीभांति वाकिफ होंगे कि हम किसकी बात करने जा रहे हैं ? दरअसल हम बात करने जा रहे हैं मामा अर्थ के फाउंडर गजल और वरुण अलघ के बारे में. जिन्होंने साल 2016 में अपने ब्रांड मामा अर्थ की शुरुआत की थी.

आपको बता दें कि ग़ज़ल के पति वरुण साल 2014 तक कोका कोला में मार्केटिंग की नौकरी किया करते थे. जिसे वह पिछले 10 साल से कर रहे थे. लेकिन साल 2014 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और स्वयं का एक बिजनेस बनाने की ठानी. इसी समय वरुण और ग़ज़ल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया.

खास संयोग यह रहा कि वरुण और ग़ज़ल अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे. साथ ही वह पहली बार माता-पिता बने थे तो वह अपने बच्चे के केयर की उत्सुकता को लेकर उसके लिए कुछ खास प्रोडक्ट प्रयोग करना चाहते थे.

इसी समय उनके दिमाग में यह खटका की बाजार में आज कोई भी कम केमिकल वाला विश्वसनीय प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं है. हर प्रोडक्ट केमिकल से भरा है ऐसे में यदि वह बाजार में कोई ऐसा प्रोडक्ट उतारते हैं. जिसमें हानिकारक केमिकल की कमी हो तो वह बड़े बड़े ब्रांड को पटकनी दे सकते हैं.

अपनी इसी अभिलाषा से वरुण और गजल ने साल 2016 में मामा अर्थ की शुरुआत की. इस काम के लिए उन्होंने तकरीबन 25 लाख रुपए खर्च किए और उन्हें इन्वेस्ट करते हुए उन्होंने अपना खुद का एक ब्रांड लांच किया.

कम केमिकल होने और शानदार क्वालिटी की वजह से उनके सभी प्रोडक्ट मार्केट में लोगों को रास आने लगे और समय के साथ उनका बिजनेस बढ़ गया. ऐसा इसलिए भी संभव हो पाया क्योंकि भारतीय बाजार में केमिकल ना होने का दावा करने वाली मामा अर्थ चुनिंदा कंपनियों में से एक थी. जिसके बाद उन्होंने अपने ब्रांड के प्रचार प्रसार में भी अच्छा-खासा इन्वेस्टमेंट किया. जिसका नतीजा आज सबके सामने है और मामा अर्थ आज आपको घर घर में प्राप्त होगा.

नतीजन मामाअर्थ साल 2022 की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन कर उभरी. जिसकी कीमत वर्तमान में 1.2 बिलीयन डॉलर से भी अधिक है. आपको बता दें कि मामा अर्थ के अलावा भी गजल अलघ कई कंपनियों में अपनी दावेदारी रखती है और उन्होंने 300 से अधिक बड़ी कंपनियों में इन्वेस्ट किया हुआ है जहां से वह करोड़ों की कमाई कर रही है.

The post पति पत्नी ने शुरू किया था अपना बिजनेस : आज सालाना कमाते है 100 करोड़ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/411/bio-of-mamaearth-ceo-ghazal-alagh/feed/ 0 411
राजस्थान के रचित अग्रवाल एक दिन का कमाते हैं 1 लाख 66 हजार: चारों तरफ हो रहे हैं चर्चे, ऐसा क्या करते हैं? https://jaipur.gajabmedia.com/2946/rachit-agarwal-of-rajasthan-earns-1-lakh-66-thousand-a-day/ https://jaipur.gajabmedia.com/2946/rachit-agarwal-of-rajasthan-earns-1-lakh-66-thousand-a-day/#respond Mon, 10 Oct 2022 16:27:45 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2946 राजस्थान : राजस्थान के रचित अग्रवाल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि रचित एक ऐसे युवा है जो हर दिन लाखों की …

The post राजस्थान के रचित अग्रवाल एक दिन का कमाते हैं 1 लाख 66 हजार: चारों तरफ हो रहे हैं चर्चे, ऐसा क्या करते हैं? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

राजस्थान : राजस्थान के रचित अग्रवाल इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि रचित एक ऐसे युवा है जो हर दिन लाखों की कमाई एक करते हैं. रचित के इतने ज्यादा चर्चा में बने रहने का एक कारण यह भी है कि जहां अधिकतर शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और एक छोटी-मोटी नौकरी भी नहीं पाते हैं. वहीं रचित की कहानी बड़ी अलग हैं और वह सालाना 6 करोड रुपए के पैकेज पर काम कर रहे हैं. आइए जानते हैं जोश और जुनून से भरी लाखों युवाओं को प्रेरित कर सकने वाली रचित की कहानी.

कौन है रचित अग्रवाल ?

रचित अग्रवाल राजस्थान के कोटा जिले के शक्ति नगर के रहने वाले हैं और उनके पिता राजेश अग्रवाल एक बिजनेसमैन है. जबकि उनकी माता संगीता एक ग्रहणी है. रचित राजस्थान के पहले ऐसे युवा है जो सालाना 6 करोड़ के पैकेज पर चयनित हुए हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि रचित अग्रवाल को हाल ही में एक अमेरिका की कंपनी द्वारा प्लेसमेंट मिला है. जबकि वर्तमान समय में वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और पढ़ाई पूरी करते हैं वह नौकरी पर जाएंगे.

उनके पिता कहते हैं कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार है और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कोटा से ही की है. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया. जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट से ही अपनी पढ़ाई का मन बनाया.

यूनाइटेड स्टेट कॉलेज में एडमिशन लेने हेतु उन्होंने स्कोलिस्ट एप्टिट्यूड टेस्ट दिया जिसमें वह पास हुए और इसके बाद ही उन्हें 2 करोड रुपए की स्कॉलरशिप मिली. इन्हीं पैसों से उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी और दर्शनशास्त्र और इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की.

पढ़ाई के साथ ही पाई 5 साल की इंटर्नशिप

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं रचित बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते हैं और यूएसए जाने के दरमियान उन्होंने काफी सारे कोडिंग कंपटीशन में भाग लिया और उन्होंने कई कंपटीशन जीते. इसके साथ ही उन्होंने तीन नए स्टार्ट अप भी शुरू किए. जिनमें से दो स्टार्ट अप के लिए उन्होंने खुद से जुगाड़ बैठाया और घरवालों से कोई पैसे नहीं लिए. यहां उन्होंने क्रिप्टो करेंसी कंपनी में 5 साल के इंटर्नशिप पाई.

सॉफ्टवेयर कोडिंग टीम में अब काम करेंगे रचित

अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते ही रचित का एक अच्छा खासा प्लेसमेंट हुआ और उन्होंने यूएस मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर कोडिंग टीम में अपनी सीट बनाई है. यहां उन्हें 8 लाख यूनाइटेड डॉलर अर्थात 6 करोड़ का ऑफर मिला है. जिस पर रचित ने अपनी सहमति दी है. यहां रचित ऑफर लेटर पा चुके हैं. हालांकि रचित ने कंपनी का नाम अब तक नहीं बताया है क्योंकि यह कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है.

The post राजस्थान के रचित अग्रवाल एक दिन का कमाते हैं 1 लाख 66 हजार: चारों तरफ हो रहे हैं चर्चे, ऐसा क्या करते हैं? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2946/rachit-agarwal-of-rajasthan-earns-1-lakh-66-thousand-a-day/feed/ 0 2946
लगातार चौथी बार बढ़ी ब्याज दरें : ‍ यहां मिलने लगा है FD वालों को 8% से अधिक ब्याज, जानिए बैंको के नाम https://jaipur.gajabmedia.com/2912/here-fd-people-are-getting-more-than-8-interest-know-the-names-of-banks/ https://jaipur.gajabmedia.com/2912/here-fd-people-are-getting-more-than-8-interest-know-the-names-of-banks/#respond Sun, 09 Oct 2022 16:02:06 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2912 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया :— रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में 30 सितंबर 2022 को लगातार चौथी बार रेपो दर में बढ़ोतरी की …

The post लगातार चौथी बार बढ़ी ब्याज दरें : ‍ यहां मिलने लगा है FD वालों को 8% से अधिक ब्याज, जानिए बैंको के नाम first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया :— रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में 30 सितंबर 2022 को लगातार चौथी बार रेपो दर में बढ़ोतरी की गई थी. यह कदम रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए उठाया गया था. यहां रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दरों में बढ़ोतरी के साथ ही साथ कई बैंकों ने अपने फिक्स डिपाजिट अर्थात् एफडी रेट और लोन की ब्याज दरों में भी इजाफा करने का फैसला कर लिया है. और इस क्षेत्र में देश के सार्वजनिक क्षेत्र के दो बड़े बैंक केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज ने अपने एफडी दरों में इजाफा करने का फैसला लिया है.

Indian overseas Bank

इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के दो करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर यहां 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है और यह नई दरें 10 अक्टूबर 2022 से मान्य है. बता दें कि बैंक अपने सामान्य कस्टमर को 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर 3.60 से लेकर 5.85% तक का ब्याज दे रहा है.

और यह ब्याज 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि पर दी जाती है. वहीं अधिकतम ब्याज सीमा यहां 6% तक की है जो कि 1000 दिन की अवधि पर चलती है. तो आइए जानते हैं अलग-अलग एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में.

  • 7 से 45 दिन- यहां आपको 3.60% का ब्याज मिलता है.
  • 46 से 90 दिन-यहां आपको 3.75% का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 91 से 179 दिन-यह आपको 4.10% का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 180 दिन से 1 साल की कम एफडी –यह आपको 4.65% तक का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 1 साल से 2 साल की अवधि तक –444 दिन को छोड़कर यहां आपको 5.70% तक का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 444 दिन –यह आपको 5.85% तक का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 2 से 3 वर्ष –1000 दिनों को छोड़ते हुए यहां आपको 5.70% तक का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 1000 दिन –यहां आपको 6% तक का ब्याज प्राप्त होता है.
  • 3 साल से अधिक की अवधि –यहां आपको 5.85% तक का ब्याज प्राप्त होता है.

Canara Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शुमार केनरा बैंक भी अपने सामान्य कस्टमर को 2 करोड़ रुपए से कम धनराशि पर 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.25% से लेकर 7% तक की ब्याज दर दे रही है. वहीं यहां सीनियर सिटीजन के लिए 2 करोड़ से कम डिपॉजिट पर ब्याज दर 3.25% से 7.50% तक है. बता दें कि यह नई दरें 7 अक्टूबर 2022 से मान्य हैं. तो आइए जानते हैं बैंक की नई दरों के बारे में विस्तार से.

  • 7 से 45 दिन— 3.25%
  • 46 से 90 दिन— 4.25%
  • 91 से 179 दिन— 4.50%
  • 180 से 269 दिन— 5.90%
  • 270 दिन से 1 साल की अवधि तक— 6%
  • एक साल की अवधि— 6.60%
  • 1 साल से 2 साल की अवधि— 6.50%
  • 666 दिन— 7%
  • 2 वर्ष से 3 वर्ष की अवधि— 6.50%
  • 3 वर्ष से 5 वर्ष की अवधि— 6.50%
  • 5 वर्ष से 10 वर्ष की अवधि— 7%

The post लगातार चौथी बार बढ़ी ब्याज दरें : ‍ यहां मिलने लगा है FD वालों को 8% से अधिक ब्याज, जानिए बैंको के नाम first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2912/here-fd-people-are-getting-more-than-8-interest-know-the-names-of-banks/feed/ 0 2912
PF Account : रिटायरमेंट होने के इतने टाइम बाद तक निकाल लें सारा पैसा, नहीं तो बंद हो जायेगा अकाउंट https://jaipur.gajabmedia.com/2902/pf-account-withdraw-all-the-money-till-such-time-after-retirement-otherwise-the-account-will-be-closed/ https://jaipur.gajabmedia.com/2902/pf-account-withdraw-all-the-money-till-such-time-after-retirement-otherwise-the-account-will-be-closed/#respond Sun, 09 Oct 2022 12:54:55 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2902 PF Account:— कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में रिटायरमेंट होने अथवा नौकरी छोड़ने की परिस्थिति में पीएफ अकाउंट से एक निर्धारित समय अवधि से पहले …

The post PF Account : रिटायरमेंट होने के इतने टाइम बाद तक निकाल लें सारा पैसा, नहीं तो बंद हो जायेगा अकाउंट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

PF Account:— कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में रिटायरमेंट होने अथवा नौकरी छोड़ने की परिस्थिति में पीएफ अकाउंट से एक निर्धारित समय अवधि से पहले पैसा निकालने की बात कही है. हाई कोर्ट के अनुसार अगर आप रिटायर हो जाते हैं या फिर अपनी नौकरी छोड़ देते हैं तो 3 साल के अंदर-अंदर आपको अपने पीएफ अकाउंट से सारा पैसा निकाल लेना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो एक समय अवधि के बाद आपका पीएफ अकाउंट अपने आप इनएक्टिव हो सकता है.

यहां हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रिटायर होने वाले अथवा विदेश में स्थाई रूप से बस जाने वाले कर्मचारियों के 3 साल तक पीएफ अकाउंट से यदि कोई भी पैसा नहीं निकलता है तो यह खाता निष्क्रिय माना जाता है. इसके साथ ही कर्मचारी इस खाते के पीरियड का ब्याज भी नहीं पाते हैं.

दरअसल यह मुद्दा उस वक्त गहरा हुआ जब एक शख्स ने कोर्ट से दरख्वास्त की थी उसे 2017 से 2021 तक का पीएफ का ब्याज दिलवाया जाए. इस बात पर कोर्ट ने इस मांग को नामंजूर करते हुए कहा कि शख्स 2006 में रिटायर हो गया था. और उसे रिटायरमेंट के 3 साल के अंदर भी विड्रोल के लिए अप्लाई नहीं किया था. ऐसे में उसे 2017 से 2021 तक का ब्याज नहीं दिया जा सकता.

किन परिस्थितियों में निष्क्रिय हो सकता है आपका खाता ?

कोई भी व्यक्ति जब रिटायर हो जाता है या विदेश में स्थाई रूप से बस जाता है अथवा कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में इस तरह के मामले ज्यादातर सामने आते हैं. जब पीएफ खाते में 3 वर्ष की समय अवधि तक किसी भी प्रकार का योगदान नहीं दिया जाए तब उसे निष्क्रिय खाता मान लिया जाता है. इस समय कर्मचारी के 58 वर्ष की आयु तक का उसे ब्याज प्राप्त होता है. और अगर आप इस आयु सीमा को पार कर जाते हैं तो यह खाता अपने आप निष्क्रिय हो जाता है.

निष्क्रिय खाते से किस तरह निकाल सकते हैं पैसा ?

अगर आपके सामने भी ऐसी परिस्थितियां आती है और आपका अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है तो इस हेतु ईपीएफओ मेंबर अपने पीएफ खाते को दोबारा एक्टिव भी करवा सकते हैं इस हेतु आपको ईपीएफओ के ऑफिस में आवेदन करना होता है और निष्क्रिय पीएफ खातों से संबंधित क्लेम को निपटाने हेतु उसके लिए उनको कर्मचारी की नियुक्ति द्वारा सर्टिफाइड किया जाना आवश्यक है.

ऐसी परिस्थिति में अगर आपकी कंपनी बंद भी हो चुकी है और क्लेम सर्टिफाइ करने के लिए कोई भी नहीं है तो ऐसे क्लेम को बैंक केवाईसी दस्तावेजों के आधार पर सर्टिफाई कर देती है.

यहां आपको केवाईसी दस्तावेजों के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ईएसआई आईडेंटिटी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है.

लेनी होगी परमिशन

यहां इस बात का प्रभाव भी पड़ता है कि आपके पीएफ खाते में कितनी धनराशि इकट्ठा हो चुकी है? अगर आपके पीएफ खाते में ₹50000 से अधिक की रकम है तो यह पैसा आप असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की मंजूरी के बाद ही निकाल सकते हैं. यहां 25,000 से 50,000 तक की रकम इक्ट्ठा होने पर आपको अकाउंट ऑफिसर की मंजूरी आवश्यक होती है. यदि आपके पीएफ खाते में 25,000 से कम धनराशि है तो निकासी के लिए आपको डिलिंग असिस्टेंट की मंजूरी लेनी होती है.

इसके साथ ही यहां आपके टीडीएस में कटौती भी आवश्यक होगी. मान लीजिए यदि कोई कर्मचारी 5 साल से कम समय की नौकरी करता है और उसकी पीएफ राशि 50,000 धनराशि से अधिक है तो यहां पैसा निकालने की स्थिति में प्राप्त ब्याज पर आपको 10 फिसदी टीडीएस की कटौती देनी होगी.

वहीं अगर कोई कर्मचारी लगातार पांच साल तक नौकरी करता है तो इपीएफ योगदान नहीं करने की तारीख से लेकर पैसा निकालने तक आपको मिलने वाले ब्याज के योग्य होंगे. और इस बार फिर आपको टैक्स भी देना होगा. लेकिन यहां आपकी नौकरी के दरमियान ब्याज आय टैक्स फ्री रहती है.

The post PF Account : रिटायरमेंट होने के इतने टाइम बाद तक निकाल लें सारा पैसा, नहीं तो बंद हो जायेगा अकाउंट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2902/pf-account-withdraw-all-the-money-till-such-time-after-retirement-otherwise-the-account-will-be-closed/feed/ 0 2902
राजस्थान में अब बल्ले बल्ले, अडानी-अम्बानी करेंगे 10 लाख करोड़ निवेश, मिलेगा लाखों को रोजगार https://jaipur.gajabmedia.com/2732/rajasthan-adani-ambani-will-invest-10-lakh-crores-lakhs-will-get-employment/ https://jaipur.gajabmedia.com/2732/rajasthan-adani-ambani-will-invest-10-lakh-crores-lakhs-will-get-employment/#respond Tue, 04 Oct 2022 03:30:28 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2732 राजस्थान, जयपुर :— राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां पूरे देश में काफी दुर्गम और खराब है. जहां पूर्वी राजस्थान उपजाऊ और हरा भरा है. वहीं पश्चिमी …

The post राजस्थान में अब बल्ले बल्ले, अडानी-अम्बानी करेंगे 10 लाख करोड़ निवेश, मिलेगा लाखों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

राजस्थान, जयपुर :— राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां पूरे देश में काफी दुर्गम और खराब है. जहां पूर्वी राजस्थान उपजाऊ और हरा भरा है. वहीं पश्चिमी राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी हर किसी के छक्के छुड़ा देती है और हरेक आम आदमी आसानी से अपना गुजारा नहीं कर सकता. एक तो यहां गर्मी में तापमान बेहद ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर ना होने के कारण कृषि के अच्छे ऑप्शन भी नहीं है. वर्षा की कमी के चलते यहां हरियाली भी बेहद कम देखी जाती है. ऐसी परिस्थितियों में भला कौन रहना चाहेगा?

लेकिन राजस्थान की इस मरुधरा ने जहां यहां के आम आदमी को कठिनतम परिस्थितियां दी है. वहीं यह मरुधरा अब देश के उज्जवल भविष्य के आसार लेकर आई है. और यहां देश का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट और भविष्य देखा जा रहा है. क्योंकि यहां पड़ने वाली गर्मी ही अब देश में ऊर्जा का मुख्य स्रोत होगी.

हाल ही में इस विषय में इन्वेस्ट राजस्थान सम्मिट के तहत अब सरकार की तरफ से किए गए निवेश समझौतों की जांच करने पर सामने आता है कि यहां कुल 10.44 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों में से करीब 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू और एलओआइ ऊर्जा सेक्टर में है.

रिपोर्ट्स में देखा जा सकता है कि यहां अधिकतर निवेशकों ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा हेतु परियोजनाओं में जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, बीकानेर और बाड़मेर के पश्चिमी राजस्थान के जिलों के लिए निवेश पर समझौते किए हैं. राजस्थान के यही जिले वे जिले हैं जहां सूर्य की तपती गर्मी पड़ती है और यहां मरुस्थल भी बहुतायत पाया जाता है.

क्योंकि देश भर में अब प्राकृतिक ईंधन पर बढ़ते दबाव और चारों तरफ बढ़ते प्रदूषण के चलते ऊर्जा के दूसरे विकल्प खोजना आवश्यक प्रतीत होता है. ऐसे में रेगिस्तान ही अब ऊर्जा हेतु देश भर की उम्मीद बना हुआ है.

सौर और पवन ऊर्जा के बाद अब पश्चिमी राजस्थान में सबसे दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर केमिकल और पेट्रो केमिकल का है. और इसके चलते सरकार ने हाल ही में पचपदरा रिफाइनरी के चारों तरफ 383 वर्ग किलोमीटर में राजस्थान पेट्रो जोन परियोजना पर काम भी शुरू कर दिया है. हालांकि पेट्रोकेमिकल यूनिट के लिए निवेशकों को भिवाड़ी और जयपुर ज्यादा पसंद है.

गौरतलब है कि यहां देश के सबसे प्रमुख उद्योगपति अंबानी और अडानी समूह को भी नवीनीकृत ऊर्जा में निवेश हेतु राजस्थान का रेगिस्तान ही पसंद आया है. और इसी के चलते यहां अरबों का इन्वेस्टमेंट होने जा रहा है.

रेगिस्तान में बसने वाले देश के सबसे 10 बड़े सेक्टर

यह अब रेगिस्तान में भविष्य में बसने वाले 10 सबसे बड़े संभावित सेक्टर और उनकी निवेश राशि के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं.

  • ऊर्जा — 7.98 लाख करोड़
  • केमिकल और पेट्रो केमिकल— 51 हज़ार करोड़
  • सीमेंट— 33 हज़ार करोड़
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य— 26 हज़ार करोड़
  • खदान एवं खनिज— 24 हज़ार करोड़
  • टेक्सटाइल— 16 हज़ार करोड़
  • पेट्रोलियम और गैस— 12 हज़ार करोड़
  • पर्यटन — 12 हजार करोड़
  • एग्रो फूड प्रोसेसिंग — 11 हजार करोड
  • रियल स्टेट — 6 हज़ार करोड़

The post राजस्थान में अब बल्ले बल्ले, अडानी-अम्बानी करेंगे 10 लाख करोड़ निवेश, मिलेगा लाखों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2732/rajasthan-adani-ambani-will-invest-10-lakh-crores-lakhs-will-get-employment/feed/ 0 2732
अब दुधारू पशु खरीदने के लिए भी मिलेगा 10 लाख तक का लॉन : जान लीजिए प्रक्रिया https://jaipur.gajabmedia.com/2704/now-to-buy-milch-animals-you-will-get-a-lawn-up-to-10-lakhs/ https://jaipur.gajabmedia.com/2704/now-to-buy-milch-animals-you-will-get-a-lawn-up-to-10-lakhs/#respond Mon, 03 Oct 2022 03:30:30 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2704 Loan for Dairy :— देशभर में पशुपालन और कृषि हमेशा से ही अर्थव्यवस्था के मजबूत पहलू रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से किसानों और …

The post अब दुधारू पशु खरीदने के लिए भी मिलेगा 10 लाख तक का लॉन : जान लीजिए प्रक्रिया first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Loan for Dairy :— देशभर में पशुपालन और कृषि हमेशा से ही अर्थव्यवस्था के मजबूत पहलू रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से किसानों और पशुपालकों को इतने अच्छे अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. जिसके चलते अब सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है. जिनके जरिए पशुपालक और किसान अच्छा फायदा उठा सकते हैं.

अगर इन योजनाओं के लिए किसान अधिक से अधिक दिलचस्पी दिखाएं तो उन्हें आर्थिक तौर पर मोटी सहायता प्राप्त हो सकती है. क्योंकि हाल ही में एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने राज्य में दुग्ध उत्पादन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक एमओयू साइन किया है. और इसमें अब मध्य प्रदेश के किसान दुधारू पशु खरीदने के लिए 10 लाख तक का लोन बिना गारंटी के उठा सकते हैं.

इस विषय में प्रबंध संचालक स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन तरूण राठी ने कहा है कि विभिन्न दुग्ध संघों के कार्य क्षेत्र की समितियों के सदस्यों को 2, 4, 6 और 8 दुधारू पशु खरीदने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में चयनित तीन से चार बैंक शाखाओं द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. और लाभार्थी इनके लिए मार्जिन मनी के तौर पर 10% राशि जमा कराकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं जबकि किसानों को यह लोन कुल 36 किस्तों में वापस करना है.

The post अब दुधारू पशु खरीदने के लिए भी मिलेगा 10 लाख तक का लॉन : जान लीजिए प्रक्रिया first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2704/now-to-buy-milch-animals-you-will-get-a-lawn-up-to-10-lakhs/feed/ 0 2704
शुरू करें ये बेहद कम इन्वेस्टमेंट और बंपर मुनाफे वाले बिजनेस : सरकार भी करेगी सहायता, मिलेगी सब्सिडी https://jaipur.gajabmedia.com/2697/start-this-business-with-very-low-investment-and-bumper-profits-government-will-also-help-will-get-subsidy/ https://jaipur.gajabmedia.com/2697/start-this-business-with-very-low-investment-and-bumper-profits-government-will-also-help-will-get-subsidy/#respond Mon, 03 Oct 2022 02:30:16 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2697 Business Ideas :— हर कोई अपना स्वयं का एक बिजनेस शुरू करना चाहता है. लेकिन अधिक इन्वेस्टमेंट के चलते हर कोई यह नहीं कर पाता. …

The post शुरू करें ये बेहद कम इन्वेस्टमेंट और बंपर मुनाफे वाले बिजनेस : सरकार भी करेगी सहायता, मिलेगी सब्सिडी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Business Ideas :— हर कोई अपना स्वयं का एक बिजनेस शुरू करना चाहता है. लेकिन अधिक इन्वेस्टमेंट के चलते हर कोई यह नहीं कर पाता. इसीलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन छोटे बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं. जो बेहद कम लागत में शुरू किए जा सकते हैं और इनसे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते अब केंद्र सरकार ने प्लास्टिक बंद करने को लेकर कई बड़े निर्णय लिए हैं और अब वन टाइम प्लास्टिक को आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित किया जा चुका है. ऐसे में अगर आप भी कोई एक अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो डिस्पोजल पेपर कप का बिजनेस शुरू किया जा सकता है.

क्योंकि इन दिनों पेपर कप की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है और यह कम लागत में शुरू किया जा सकता है. साथ ही सरकार भी इसमें आपकी सहायता करती है.

सरकार भी करती है सहायता, लेकिन कैसे ?

बता दें कि केंद्र सरकार मुद्रा लोन की तर्ज पर इस बिजनेस में आपकी सहायता करती है. मुद्रा लोन के तहत अब आपको ब्याज पर सब्सिडी मिलती है और इस योजना पर आपको कुल प्रोजेक्ट के मूल्य में से 25 फ़ीसदी खुद के पास से निवेश करना होगा. शेष मुद्रा योजना के तहत आपको लोन प्राप्त हो सकता है. अर्थात् कुल मूल्य का 25 फ़ीसदी आपको निवेश करना है और शेष 75 फ़ीसदी सरकार वहन करेगी.

इन चीजों की होगी आवश्यकता !

अगर आप भी यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए मशीनरी की आवश्यकता तो जरूर ही पड़ेगी. ये मशीनें विशेष तौर पर दिल्ली, हैदराबाद, आगरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में आसानी से मिल जाती है. क्योंकि इस पर कई इंजीनियर काम करते हैं.

वहीं अगर इसके लिए आपको अवश्य क्षेत्र की बात करें तो इसमें आपको तकरीबन 500 वर्ग फीट एरिया की आवश्यकता पड़ती है मशीनरी और सारे फर्नीचर को सेट करने में आपको यहां तकरीबन 10 लाख तक का खर्च आता है. वही अगर आप अपने यहां स्किल और अनस्किल्ड दोनों प्रकार के कर्मचारी रखते हैं तो इसके लिए भी आपको तकरीबन 30 से 40 हजार महीना खर्च करने पड़ सकते हैं.

इतना प्राप्त हो सकता है मुनाफा !

अगर इस बिजनेस आइडिया के बारे में मुनाफे की बात करें तो अगर आप औसतन साल के 300 दिन काम करते हैं तो इन दिनों में आप तकरीबन 2 करोड़ से अधिक यूनिट पेपर कप तैयार कर सकते हैं. अगर आप एक पीस 30 पैसे के हिसाब से भी अगर बेचे तो यह भी आपको बंपर मुनाफा दे सकता है.

The post शुरू करें ये बेहद कम इन्वेस्टमेंट और बंपर मुनाफे वाले बिजनेस : सरकार भी करेगी सहायता, मिलेगी सब्सिडी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2697/start-this-business-with-very-low-investment-and-bumper-profits-government-will-also-help-will-get-subsidy/feed/ 0 2697
महज ₹2000 की लागत से शुरू किया अपना बिजनेस, आज है 1300 करोड़ की अकेली मालकिन https://jaipur.gajabmedia.com/261/started-your-business-at-a-cost-of-just-%e2%82%b9-2000-today-is-the-only-owner-of-1300-crores/ https://jaipur.gajabmedia.com/261/started-your-business-at-a-cost-of-just-%e2%82%b9-2000-today-is-the-only-owner-of-1300-crores/#respond Sun, 25 Sep 2022 21:16:06 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=261 मशहूर ब्यूटी और हेल्थ केयर कंपनी VLCC के बारे में आज कौन नहीं जानता ? ब्यूटी क्षेत्र में यह कंपनी इतनी मशहूर है कि लोग …

The post महज ₹2000 की लागत से शुरू किया अपना बिजनेस, आज है 1300 करोड़ की अकेली मालकिन first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

मशहूर ब्यूटी और हेल्थ केयर कंपनी VLCC के बारे में आज कौन नहीं जानता ? ब्यूटी क्षेत्र में यह कंपनी इतनी मशहूर है कि लोग इसके नाम से ही इसके प्रोडक्ट खरीद लेते हैं. साफ तौर पर जाहिर है कि इस कंपनी ने अपने कस्टमर का इस कदर विश्वास जीत लिया है कि लोग आज इसके नाम से ही इसकी बेहतरीन क्वालिटी की परख कर लेते हैं.

वहीं अगर बात करें इस कंपनी की फाउंडर के बारे में तो आपको बता दें कि वीएलसीसी की फाउंडर वंदना लूथरा है. आज उन्होंने अपना इतना बड़ा नाम बनाया है कि वंदना आज करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है. आज उनकी कंपनी की कीमत 13 सौ करोड़ से भी अधिक है साथ ही इनका बिजनेस भी कई देशों में चल रहा है.

वंदना ने साल 1989 में इस कंपनी की स्थापना की थी तब इसके लिए उन्होंने कोई बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट भी नहीं की लेकिन इसके बावजूद आज इनकी यह कंपनी देश की जानी मानी कंपनियों में से एक है. जिस वक्त वंदना लूथरा ने इस कंपनी की स्थापना की तब ब्यूटी और वैलनेस के क्षेत्र में लोग इतना काम नहीं कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोगों के सामने एकदम नई पेशकश की.

वंदना बताती है कि इस काम को शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करके व्यवसाय की बारीकियों को समझने का प्रयास किया. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद जर्मनी में पोषण और कोस्टमोलोजी में उच्च शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने दुनिया भर में कई देशों में जाकर स्किन केयर के बारे में ज्यादा जानकारी जुटानी शुरू की.

जब उसने अपनी कंपनी की शुरुआत की तब उनके पास महज ₹2000 थे और इन पैसों में भी उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखा जहां का उन्हें बिल्कुल भी ज्ञान नहीं था. इनको यह सब इतना आसान नहीं रहा और उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन वंदना लूथरा ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत की बदौलत दिल्ली के सफदरजंग इलाके में वीएलसीसी का अपना पहला सलून खोला. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तमाम मुश्किलों से लड़ते हुए लगातार आगे बढ़ती रही.

The post महज ₹2000 की लागत से शुरू किया अपना बिजनेस, आज है 1300 करोड़ की अकेली मालकिन first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/261/started-your-business-at-a-cost-of-just-%e2%82%b9-2000-today-is-the-only-owner-of-1300-crores/feed/ 0 261
महज 25 हजार रुपए खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, हर महीने होगी 2 लाख की कमाई https://jaipur.gajabmedia.com/267/you-can-start-this-business-by-spending-only-25-thousand-rupees/ https://jaipur.gajabmedia.com/267/you-can-start-this-business-by-spending-only-25-thousand-rupees/#respond Fri, 23 Sep 2022 06:12:15 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=267 जयपुर :– अगर आप भी नए नए बिजनेस आइडिया पढ़ने के शौकीन हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. जहां एक तरफ माना जाता है …

The post महज 25 हजार रुपए खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, हर महीने होगी 2 लाख की कमाई first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर :– अगर आप भी नए नए बिजनेस आइडिया पढ़ने के शौकीन हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. जहां एक तरफ माना जाता है कि बिजनेस खड़ा करने के लिए एक मोटी इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है. लेकिन हम आपको आज जो बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इसमें लागत मूल्य भी काफी कम है साथ ही इससे लाभ भी अधिक कमाया जा सकता है.

आप इस बिज़नेस में साला में तकरीबन ₹25000 खर्च करके 1.75 लाख तक का लाभ कमा सकते हैं. दरअसल हम बात करने जा रहे हैं मछली पालन क्षेत्र के बारे में जिस पर किसान फसल के बाद आजकल बेहद ध्यान देने लगे हैं. साथ ही सरकार भी मछली पालन व्यवसाय को प्रोत्साहित कर रही है. आपको बता दें कि मछली पालकों के प्रोत्साहन के लिए हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे कृषि का दर्जा दिया है.

राज्य सरकार इसके लिए मछली पालने वाले किसानों को बिना ब्याज के लोन देने की सुविधा भी मुहैया करवा रही है. इसके अलावा सब्सिडी और मछुआरों के लिए बीमा योजना जैसी सुविधाएं भी बनाई जा रही है. अगर आप भी पहले से ही मछली पालन के व्यवसाय में है या फिर इसे शुरू करने की चाह रखते हैं तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल ठीक है. मछली पालन की आधुनिक तकनीक आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं.

National Fisheries Development Board अगर आप मछली पालन का अपना व्यवसाय 7 टैंक से शुरू करते हैं तो इसके सेट अप में आपको तकरीबन 7 लाख से अधिक का खर्चा आएगा. ऐसे में आप तालाब में मछली पालकर लागत को बेहद कम कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने घर में ही किसी जगह पर छोटे तालाब का निर्माण करवा सकते हैं. इसमें लागत मूल्य काफी कम है साथ ही यह आपको अच्छा मुनाफा देगा. यह उन युवाओं और छोटे किसानों के लिए ज्यादा लाभदायक है जो किसी भी बिजनेस में ज्यादा पैसे नहीं डाल सकते हैं.

The post महज 25 हजार रुपए खर्च करके शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, हर महीने होगी 2 लाख की कमाई first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/267/you-can-start-this-business-by-spending-only-25-thousand-rupees/feed/ 0 267