ajmer - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Thu, 18 Aug 2022 04:04:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 ajmer - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 अजमेर का मैंगो कलाकंद बनता है सबसे महंगे आम से, 57 साल पहले हलवाई का प्रयोग आज 10 करोड़ का सालाना कारोबार https://jaipur.gajabmedia.com/810/ajmers-mango-kalakand-is-made-from-the-most-expensive-mango/ https://jaipur.gajabmedia.com/810/ajmers-mango-kalakand-is-made-from-the-most-expensive-mango/#respond Thu, 18 Aug 2022 03:30:00 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=810 जब स्वाद की बात आए और अजमेर के जायके का जिक्र ना किया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता ! चाहे पुष्कर के मालपुए …

The post अजमेर का मैंगो कलाकंद बनता है सबसे महंगे आम से, 57 साल पहले हलवाई का प्रयोग आज 10 करोड़ का सालाना कारोबार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जब स्वाद की बात आए और अजमेर के जायके का जिक्र ना किया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता ! चाहे पुष्कर के मालपुए हो या ब्यावर की तिलपट्टी या फिर नसीराबाद और अजमेर का कचोरा हो या फिर सोन हलवा या कढ़ी कचोरी क्यों ना हो ! सब अपने आप में स्वाद का एक परंपरा सिमेटे हुए हैं.

अजमेर का एक स्वाद ऐसा भी है जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आना लाजमी है. यह स्वाद तैयार होता है फलों के राजा आम से जिसका अजमेर के हलवाईयों ने कलाकंद बना दिया है. खास बात यह है कि फलों का राजा आम की सबसे बेहतरीन किस्म से तैयार होने वाली यह मिठाई आपको केवल अजमेर में ही मिलती है.

बताया जाता है कि आम का कलाकंद बनाने का सबसे पहला प्रयोग तकरीबन 57 साल पहले एक हलवाई ने किया था और उससे एक लाजवाब स्वाद बन गया. जिसके बाद से ही यह आम का कलाकंद अजमेर के स्वाद की शान बन गया और आज इसके दीवाने विदेशों तक है.

आज तीसरी पीढ़ी चला रही बिजनेस

अजमेर का मैंगो कलाकंद बनाने का श्रेय हलवाई पन्ना सिंह को जाता है. जिन्होंने तकरीबन 57 साल पहले यानी 1965 में अपनी एक छोटी सी दुकान से इसकी शुरुआत की थी. आज उनकी तीसरी पीढ़ी भी इस कारोबार से जुड़ी हुई है.

पन्ना सिंह के पोते और श्री लक्ष्मी स्वीट्स के मालिक बीनु भाई कहते हैं कि उनके दादा यानी पन्ना सिंह पहले दूध बेचने का काम करते थे लेकिन दूध कम बिकने के कारण उन्होंने मिठाईयां बनाना शुरु कर दिया. जिसमें पहले उन्होंने दूध को फाड़कर कलाकंद तैयार किया. लेकिन पन्ना सिंह एक बेहद खास मिठाई तैयार करना चाहते थे.

इसलिए कलाकंद पर ही कई प्रयोग किए लेकिन जब आम का सीजन शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे मीठे और बेहतरीन के अल्फांसो आम मंगाये और उनकी एक मिठाई बनाई. उनका यह प्रयोग इतना सफल हुआ कि लोग इस स्वाद के दीवाने हो गए. चारों तरफ इसकी डिमांड बढ़ गई. जिसकी बाद कई हलवाईयों ने पन्ना सिंह से ही इसे बनाने का तरीका सिखा. आज उनके बेटे लक्ष्मण सिंह के बाद उनके पोते बीनू सिंह भी इसी कारोबार में उतरे हुए हैं.

10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार :–

इस विषय में बीनू भाई कहते हैं कि मैंगो कलाकंद यूं तो साल भर तैयार होता है लेकर सीजन में इसकी डिमांड बेहद ज्यादा होती है. एक किलो मैंगो कलाकंद की बिक्री ₹500 प्रति किलो के हिसाब से होती है और रोजाना कम से कम 500 से 700 किलो बिक्री हो जाती है. एक अनुमान के अनुसार शहर भर में मैंगो कलाकंद का कारोबार 10 करोड़ रुपए तक का होता है.

The post अजमेर का मैंगो कलाकंद बनता है सबसे महंगे आम से, 57 साल पहले हलवाई का प्रयोग आज 10 करोड़ का सालाना कारोबार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/810/ajmers-mango-kalakand-is-made-from-the-most-expensive-mango/feed/ 0 810
पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/ https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/#respond Fri, 12 Aug 2022 20:17:02 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1139 प्रदेश के अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ स्थल पुष्कर में राज्य का पहला सैंड आर्ट पार्क बनाकर तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सैंड …

The post पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
प्रदेश के अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ स्थल पुष्कर में राज्य का पहला सैंड आर्ट पार्क बनाकर तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सैंड आर्ट पार्क के लिए जमीन और बजट आवंटन के बाद पुष्कर के सावित्री मंदिर स्थित तलहटी के नीचे से अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित 2 बीघा जमीन पर यह पार्क बनकर तैयार हो चुका है.

इस विषय में पुष्कर के सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि लंबे समय से पुष्कर में सैंड आर्ट पार्क बनाए जाने की कल्पना हो रही थी और अब यह साक्षात रूप ले चुका है. कुछ ही समय में इसका उद्घाटन भी हो रहा है. अजय रावत ने यह भी कहा कि पुष्कर के रेतीले धोरों के बीच में विकसित इस बार में बालू रेत की कलाकृतियां और प्रतिमाएं विकसित की गई है जो पर्यटकों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी.

अजय रावत ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए 2 कलाकृतियों को स्थाई रूप से विकसित किया गया है ताकि यह बरसात से खराब नहीं हो सके. शेष 5 कलाकृतियां बालू मिट्टी से निर्मित की गई है जिन्हें समय-समय पर बदला जा सकेगा. और उनके स्थान पर नई कलाकृतियां विकसित की जा सकेंगी.

अजय रावत ने कहा कि यहां हर सप्ताह बालू कलाकृतियों को बदला जाएगा और पार्क में रावत और उनकी टीम इन्हीं तैयारियों में जुटी हुई है. जिसमें कई कलाकारों को अपनी विभिन्न कलाओं को उकेरने का मौका भी मिल सकेगा और दर्शकों को भी यहां अलग-अलग प्रकार की झलकियां देखने को मिलेगी जो पर्यटन को ज्यादा बढ़ावा देगी.

यह पुष्कर शहर के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बन सकता है जो लोगों को अब पुष्कर की तरफ आने के लिए अधिक आकर्षित कर सकता है. सरकार की अपेक्षाएं हैं यदि पुष्कर की तर्ज पर बनाया गया सेंड पार्क दर्शकों का मन मोहने में कामयाब होता है तो इसे राज्य के अन्य जिलों में भी बनाया जाएगा जो पर्यटन को अधिक बढ़ावा दे सकता है.

The post पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/feed/ 0 1139