ev - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Wed, 24 Aug 2022 03:22:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 ev - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मार्केट में मची है लूट; 181 किलोमीटर की क्षमता के साथ हो रही ताबड़तोड़ बिक्री https://jaipur.gajabmedia.com/1531/ola-s1-pro-electric-scooter-in-market/ https://jaipur.gajabmedia.com/1531/ola-s1-pro-electric-scooter-in-market/#respond Wed, 24 Aug 2022 02:45:38 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1531 Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में अपनी धांसू एंट्री ली थी. कंपनी ने उस वक्त एक साथ दो …

The post इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मार्केट में मची है लूट; 181 किलोमीटर की क्षमता के साथ हो रही ताबड़तोड़ बिक्री first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में अपनी धांसू एंट्री ली थी. कंपनी ने उस वक्त एक साथ दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए थे. जिनके नाम Ola S1 और Ola S1 Pro है. हालांकि बाद में कंपनी ने केवल ओला s1pro को ही बिक्री पर रखा था.

और अब ताजा रिपोर्ट में पता लगा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 70 हजार से ज्यादा यूनिट बिक गई है. जबकि कंपनी ने इसकी बिक्री महज दिसंबर 2021 में शुरू की थी. इस लिहाज से देखा जाए तो महज 7 महीनों में यह स्कूटर बड़ा मुकाम हासिल कर चुका है.

जान लीजिए कीमत

वहीं अगर इस स्कूटर की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 1.39 लाख रुपए से शुरू होती है. लेकिन इसे आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. वर्तमान में इसे आप ₹3999 महीने से घर ला सकते हैं. आपको बता दें कि यह इलेक्ट्रिक बाइक 11 अलग-अलग रंगों में मौजूद है और इसे आप कंपनी की वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं.

क्या है फीचर्स ?

वहीं अगर इस इलेक्ट्रिक वाहन के फीचर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि इस स्कूटी में 4 KWh लिथियम आयन का बैटरी पैक है. कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 181 किलोमीटर की स्पीड ऑफर करता है. इसमें आपको चार राइजिंग मोड Eco, Normal, Sports और Hyper मिलते हैं.

कंपनी का कहना है कि इस स्कूटी को नियमित एक चार्जर का उपयोग करके लगभग 6–7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. वहीं इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन कंसोल भी मिलता है. जो वह 2.0 सॉफ्टवेयर पर चलता है. इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी प्राप्त होते हैं.

The post इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मार्केट में मची है लूट; 181 किलोमीटर की क्षमता के साथ हो रही ताबड़तोड़ बिक्री first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1531/ola-s1-pro-electric-scooter-in-market/feed/ 0 1531
इन राज्यों में आ गई है टाटा की बेहतरीन मॉर्डन इलेक्ट्रिक बसें, बेशुमार खूबियों के साथ मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुरक्षा https://jaipur.gajabmedia.com/1494/states-me-tata-ki-new-electric-buses-aa-gayi/ https://jaipur.gajabmedia.com/1494/states-me-tata-ki-new-electric-buses-aa-gayi/#respond Mon, 22 Aug 2022 07:30:28 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1494 पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते प्रदूषण की समस्या ने सरकार को भी इलेक्ट्रिक वाहनों के चयन की तरफ बढ़ाया है. और इसके …

The post इन राज्यों में आ गई है टाटा की बेहतरीन मॉर्डन इलेक्ट्रिक बसें, बेशुमार खूबियों के साथ मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुरक्षा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते प्रदूषण की समस्या ने सरकार को भी इलेक्ट्रिक वाहनों के चयन की तरफ बढ़ाया है. और इसके लिए सरकार कई तरह के प्रयास भी कर रही है. ताकि प्रदूषण से निजात मिल सके साथ ही प्राकृतिक ईंधन से भी निर्भरता कम हो.

इसके लिए भारत सरकार ने कई राज्यों में इलेक्ट्रिक बस चलाना भी शुरू कर दिया है. ताकि प्रदूषण से निपटा जा सके. इस क्रम में टाटा मोटर्स ने बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन के लिए अब 921 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का आर्डर हासिल किया है.

क्या है यह कॉन्ट्रैक्ट ?

आपको बता दें कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत टाटा मोटर 12 मीटर टाटा स्टारबस की सप्लाई, ऑपरेट और मेंटेनेंस करेगी. इस इलेक्ट्रिक बस को स्वदेशी के रूप में विकसित किया जाना है. जिसे टिकाऊ और आरामदायक यात्रा के लिए 12 साल की अवधि हेतु डिजाइन किया जाएगा.

आपको बता दें कि पिछले कुछ ही समय में राज्य सरकार ने टाटा मोटर को यह तीसरा सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. इससे पहले दिल्ली परिवहन निगम और पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने भी टाटा मोटर को क्रमशः 1500 और 1080 इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर दिए थे.

क्या है इनमें खासियत?

वहीं अगर इन इलेक्ट्रिक बसों की फीचर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि इसमें एयर प्यूरीफायर के साथ क्लच और गियर शिफ्टिंग के बिना थकान मुक्त ड्राइविंग और सुरक्षा के लिए इंटेलिजेंस ट्रांसपोर्ट सिस्टम, ड्राइविंग सीट पर अनाउंसमेंट की सुविधा, बस स्टॉप पहुंचने से पहले घोषणा, एलइडी हेडलैंप के साथ स्टाइलिश इंटीरियर, एक्सटीरियर, आलिशान इंटीरियर लाइटिंग चार्ट बोर्ड जैसे कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं. जो यात्रा को यात्री और ड्राइवर दोनों के लिए आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं.

The post इन राज्यों में आ गई है टाटा की बेहतरीन मॉर्डन इलेक्ट्रिक बसें, बेशुमार खूबियों के साथ मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुरक्षा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1494/states-me-tata-ki-new-electric-buses-aa-gayi/feed/ 0 1494