indian railway - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Wed, 17 Aug 2022 15:05:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 indian railway - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/ https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/#respond Wed, 17 Aug 2022 11:56:57 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1270 Indian Railway Update: भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है. जहां महंगाई के इस दौर में आम आदमी अपने खर्चे कम …

The post भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Indian Railway Update: भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है. जहां महंगाई के इस दौर में आम आदमी अपने खर्चे कम करना चाहता है वही रेलवे ने अब उन बच्चों का किराया वसूलना भी शुरू कर दिया है जो अब तक रेल में मुफ्त में यात्रा किया करते थे.

एक उदाहरण के तौर पर समझे तो किस शहर में रहने वाले किशोर अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के टूर पर निकला. उसे 16 अगस्त को अपने परिवार के साथ राजकोट से भोपाल जाना था. जिसके लिए उन्होंने एक्सप्रेस गाड़ी के फर्स्ट एसी में अपना रिजर्वेशन करवाया. कुल 4 यात्रियों में उन्होंने पहला नाम अपने 1 वर्ष के बेटे का भी भरा.

रेलवे के सिस्टम ने उस बच्चे की कम होने के बावजूद भी आवेदन पर आपत्ति नहीं की और 1 वर्ष की छोटे बच्चे का भी आम यात्रियों की तरह पूरी सीट आवंटित करते हुए पूरा किराया ले लिया. हालांकि यहां सोचने की बात है कि 1 वर्ष का छोटा बच्चा किस प्रकार से एक पूरी सीट का किराया दे सकता है ? लेकिन देश भर में ऐसे कई केस देखे गए हैं जब रेलवे ने ऐसे यात्रियों का भी पूरा किराया वसूला है.

अगर आप भी अपने परिवार के साथ यात्रा करने जा रहे हैं और आपके साथ में 4 साल तक की उम्र के बच्चे भी हैं. तो रिजर्वेशन फॉर्म आप जरा संभाल कर भरे. क्योंकि रेलवे ने अब गुपचुप तरीके से छोटे बच्चों की रिजर्वेशन की बुकिंग भी शुरू कर दी है. कुछ ही समय पहले लखनऊ मेल की थर्ड एसी बोगी में बेबी बर्थ तैयार करने के बाद अब रेलवे ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों का भी टिकट बना कर उन्हें सीट देने की व्यवस्था लागू कर दी है.

वर्तमान समय में केवल 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के टिकट रेल आकर्षण के काउंटरों पर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बनते थे. और साथ में यह विकल्प भी रहता था कि वह सीट पूरी लेंगे या नहीं! पुरा बर्थ लेने पर ही 5 से 11 साल के उम्र के बच्चों का पूरा किराया लेना पड़ता है.

और बर्थ ना लेने पर उन्हें किराया आधा ही देना होता था. लेकिन अब रेलवे ने 1 वर्ष से 4 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिए भी टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम ने 1 से 4 साल के उम्र के बच्चों के नाम भरने के बाद सीट आधी या पूरी लेने का तो कोई विकल्प ही नहीं रखा है. जबकि उन्होंने कम उम्र होने के बावजूद कोई आपत्ति भी नहीं जताई है.

ऐसे में आवेदन में फॉर्म भरते समय आपके पास कोई विकल्प नहीं रहता है कि आप अपने बच्चे का टिकट ना बनवाएं. क्योंकि रेलवे अब उन बच्चों का भी किराया वसूल रहा है जो अपने मां की गोदी से भी नहीं उठ पाते हैं.

The post भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/feed/ 0 1270
रेलवे कैसे करता है सीटों की बुकिंग ? क्यों जगह खाली होते हुए भी एक यात्री को भेजा जाता है दूसरे डिब्बे में? https://jaipur.gajabmedia.com/674/what-is-indian-railway-seating-and-ticketing-system/ https://jaipur.gajabmedia.com/674/what-is-indian-railway-seating-and-ticketing-system/#respond Sun, 24 Jul 2022 18:36:27 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=674 Railway Booking Process:– हम सभी अक्सर विभिन्न स्थानों तक जाने के लिए ट्रेन बुकिंग का सहारा तो लेते ही हैं. हमने से अमूमन लोग लंबी …

The post रेलवे कैसे करता है सीटों की बुकिंग ? क्यों जगह खाली होते हुए भी एक यात्री को भेजा जाता है दूसरे डिब्बे में? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Railway Booking Process:– हम सभी अक्सर विभिन्न स्थानों तक जाने के लिए ट्रेन बुकिंग का सहारा तो लेते ही हैं. हमने से अमूमन लोग लंबी दूरी की यात्राओं के लिए ट्रेन का ही सफर करते हैं. ऐसे में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट की बुकिंग भी करवाई जाती है.

आपको बता दें कि भारतीय रेल में प्रतिदिन इतने लोग सफर करते हैं जितनी कई देशों की जनसंख्या भी नहीं है. इसीलिए यह बात स्पष्ट है कि रेलवे विभाग को प्रतिदिन बुकिंग से संबंधित एक बड़ी कार्यवाही करनी होती है. ऐसे में क्या कभी आपने यह सोचा है कि रेलवे विभाग इतने लोगों की बुकिंग किस प्रकार से ठीक करता है ? बुकिंग की क्या प्रक्रिया है ?

अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि रेलवे की यह बुकिंग सिनेमा हॉल के थिएटर की तरह ही है जहां खाली सीटों के अनुसार लोगों को बिठा दिया जाता है. तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

भारतीय रेल टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर को रेलवे विभाग ने कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि यह टिकट इस तरह से बुक करेगा जिससे ट्रेन में समान रूप से लोड वितरित किया जा सके. उदाहरण के लिए कल्पना कीजिए कि एक ट्रेन में डिब्बे S1, S2, S3…………S10 है. यह प्रत्येक स्लीपर क्लास के कोच है और प्रत्येक कोच में 72 सीटें हैं.

अब रेलवे हर डिब्बे में एक उचित संतुलन सुनिश्चित करना चाहता है कि प्रत्येक कोच में समान भार (हर डिब्बे में यात्रियों का भार) होना चाहिए. इसलिए जब कोई पहली बार टिकट बुक करता है तो सॉफ्टवेयर मध्य कोच में 1 सीट आवंटित करेगा क्योंकि रेलवे पहले ऊपर वाले की तुलना में निचली बर्थ को भरता है ताकि कम गुरुत्वाकर्षण केंद्र प्राप्त किया जा सके.

सॉफ्टवेयर इस तरह से सीटें बुक करता है कि पहले यह सभी निचली सीटें भर जाएं और सभी कोचों में एक समान यात्री वितरण हो. सीटें बीच की सीटों जैसे 36 से शुरू होकर गेट के पास की सीटों तक यानी कि 1– 2 और 71–72 तक निचले बर्थ से ऊपर तक भरी जाती है. इसलिए जब आप आखरी में टिकट बुक करते हैं तो आपको हमेशा एक ऊपरी बर्थ और सीट लगभग 2–3 या 70 के आसपास आवंटित की जाती है.

लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी सीट रद्द कर देता है तो हो सकता है कि आपको कोई दूसरी सीट मिल जाए. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ट्रेन में बहुत सारे बल और यांत्रिकी काम करते हैं. क्योंकि जब ब्रेक लगाए जाते हैं तो ट्रेन के वजन में भारी अंतर होने के कारण कोच में अलग-अलग ब्रेकिंग फोर्स काम करती है इसलिए ट्रेन की स्थिरता हेतू हर डिब्बे में समान वजन का होना आवश्यक है.

The post रेलवे कैसे करता है सीटों की बुकिंग ? क्यों जगह खाली होते हुए भी एक यात्री को भेजा जाता है दूसरे डिब्बे में? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/674/what-is-indian-railway-seating-and-ticketing-system/feed/ 0 674
सावन के महीने में भक्तों को दी रेलवे ने ऐसी सौगात, IRCTC करेंगी खाने की हर डिमांड पूरी https://jaipur.gajabmedia.com/520/savan-ke-month-me-railway-ki-new-shuruat/ https://jaipur.gajabmedia.com/520/savan-ke-month-me-railway-ki-new-shuruat/#respond Sun, 17 Jul 2022 13:55:58 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=520 एक बार फिर सावन का महीना शुरु हो चुका है. सावन के इस महीने में हरी भरी हरियाली के साथ मिट्टी की सोंधी खुशबू में …

The post सावन के महीने में भक्तों को दी रेलवे ने ऐसी सौगात, IRCTC करेंगी खाने की हर डिमांड पूरी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

एक बार फिर सावन का महीना शुरु हो चुका है. सावन के इस महीने में हरी भरी हरियाली के साथ मिट्टी की सोंधी खुशबू में महादेव की भक्ति की महक भी बिखरी देखी जा सकती है. महादेव के भक्त इस महीने में अपनी भक्ति आराधना के लिए व्रत उपवास करते हैं. जिसके साथ उनकी अनेकों भावनाएं भी जुड़ी होती है.

इसी विषय को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू कर दी है. गौरतलब है कि श्रावण माह से शुरू होते ही श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान बिना लहसुन प्याज के भोजन की डिमांड बढ़ चुकी है. यात्रियों की भावनाओं का ख्याल करते हुए कॉरपोरेशन ने भी इसे मुहैया करवाने की जद्दोजहद की है.

बाद में इस विषय में विभाग ने बताया है कि श्रावण मास में कई यात्री जो लंबी यात्रा करते हैं लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते ऐसे में लंबी यात्राओं में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जो कई बार उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव भी डालता है. इसी बात का खास ख्याल रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए सात्विक भोजन की जैन थाली परोसनी शुरू कर दी है.

बता दें कि इसे पहले जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर में ही शुरू किया गया था. इसके अलावा शताब्दी ट्रेन में भी यह सुविधा प्राप्त हो रही थी लेकिन बढ़ती डिमांड को मद्देनजर रखते हुए उदयपुर और आबू रोड स्टेशन पर भी इस सुविधा को शुरू किया गया है. इस विषय में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव गोयल ने बताया है कि श्रावण मास में महादेव के भक्तों के लिए जोन के छह स्टेशनों पर सात्विक भोजन की सुविधा मुहैया करवाई गई है.

जिसमें यात्री अपनी लंबी यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा एप्लीकेशन के माध्यम से अपने भोजन का आर्डर दें सकते हैं. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ऐसी सुविधाएं कई बार मुहैया करवाता है. इससे पहले नवरात्रि को भी आईआरसीटीसी ने विशेष फल्हारी थाली परोसी थी. जिसमें लहसुन प्याज के अलावा नमक का प्रयोग भी नहीं किया गया था.

The post सावन के महीने में भक्तों को दी रेलवे ने ऐसी सौगात, IRCTC करेंगी खाने की हर डिमांड पूरी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/520/savan-ke-month-me-railway-ki-new-shuruat/feed/ 0 520