jaipur airport - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Thu, 18 Aug 2022 03:40:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 jaipur airport - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 खुशखबरी: वैष्णो देवी जाने के लिए शुरू हुई अब डायरेक्ट फ्लाइट, मिलने जा रही है यात्रियों को ये बड़ी सुविधाएं https://jaipur.gajabmedia.com/1315/now-direct-flight-started-to-go-to-vaishno-devi/ https://jaipur.gajabmedia.com/1315/now-direct-flight-started-to-go-to-vaishno-devi/#respond Thu, 18 Aug 2022 03:10:06 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1315 जयपुर: देशभर में कोरोना की दो लहरें समाप्त होने के बाद से ही सभी फ्लाइट का रूटीन काफी हद तक बिगड़ गया है. लंबे समय …

The post खुशखबरी: वैष्णो देवी जाने के लिए शुरू हुई अब डायरेक्ट फ्लाइट, मिलने जा रही है यात्रियों को ये बड़ी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: देशभर में कोरोना की दो लहरें समाप्त होने के बाद से ही सभी फ्लाइट का रूटीन काफी हद तक बिगड़ गया है. लंबे समय के लिए कई फ्लाइट को बंद भी किया गया और वर्तमान समय में इनके चालू होने के बावजूद भी कई फ्लाइट घाटे में भी चल रही है. वहीं अगर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में बात करें तो यहां वर्तमान समय में एयरपोर्ट पर काफी कम यात्री भार देखा जा रहा है जिसके चलते प्रतिदिन कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही है.

अगर बात करें इंदौर एयरपोर्ट के बारे में तो कोरोना की दो लहरों के बाद से यहां उड़ाने बढ़ने की संभावना भी खत्म हो गई थी. लेकिन उन्हें उम्मीदों के विपरीत जम्मू, जयपुर और हैदराबाद की कई अतिरिक्त उड़ाने एयरपोर्ट को मिल पाई है. एक तरफ से जोधपुर और सूरत की कई उड़ानें बंद करने की घोषणा की. दूसरी तरफ यहां कई अतिरिक्त फ्लाइट जोड़े जाने की बात भी कही गई है.

दिल्ली की उड़ानों के लिए भी यहां सप्ताह में कई दिन घटाए गए हैं. वहीं यहां जम्मू, चेन्नई और विशाखापट्टनम समेत तक चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा को बेहतर करने का फैसला किया गया है. आपको बता दें कि इंदौर में सबसे ज्यादा उड़ानें इंडिगो की है. इंडिगो अब यहां से जम्मू की डायरेक्ट फ्लाइट भी शुरू कर चुका है जिसका फायदा मां वैष्णो देवी के भक्तों को मिल सकेगा.

हालांकि यह फ्लाइट सभी दिन उड़ान नहीं भरेगी लेकिन इसे सप्ताह में कुछ दिनों के लिए बहाल किया गया है. इंदौर से डायरेक्ट वैष्णो देवी की फ्लाइट उन यात्रियों के लिए बेहद किफायती है जो वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं और इस दरमियान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. डायरेक्ट फ्लाइट की वजह से इंदौर और जम्मू की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो गई है जिसका फायदा सैकड़ों यात्रियों को मिल सकेगा इससे यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा भी काफी सुलभ हो पाएगी.

The post खुशखबरी: वैष्णो देवी जाने के लिए शुरू हुई अब डायरेक्ट फ्लाइट, मिलने जा रही है यात्रियों को ये बड़ी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1315/now-direct-flight-started-to-go-to-vaishno-devi/feed/ 0 1315
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/ https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/#respond Wed, 03 Aug 2022 05:42:00 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=904 जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है …

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि बीते कई साल से एयरपोर्ट पर दोपहर में नोटम यानी नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट लागू था. इस समय अवधि में एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन नहीं होता था.

लेकिन अब सप्ताह में केवल 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 से 4:30 तक नोटम लागू रहेगा. इसके अलावा अन्य दिनों में 24 घंटे उड़ानों का संचालन सुगमता से हो सकेगा. नए नियमों के तहत उड़ानों का दायरा इस समय अवधि में किसी भी स्थिति होने पर आसानी से हो सकेगा तथा नई एयरलाइन भी उड़ानों का दायरा शुरू करेगी.

शुरू हुई दो नई उड़ानें:- आपको बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद के लिए 1 जुलाई से गो फर्स्ट एयरलाइन नई उड़ान शुरू कर चुका है. सुबह 8:50 पर अहमदाबाद के लिए भी नई उड़ान शुरू होनी है. इसके अलावा जयपुर में अब जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस के आने की भी संभावना बन रही है.

दरअसल जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस को ऑपरेटर परमिट मिल चुके हैं और बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास कंपनी खुद के काउंटर आदि तैयार करवाकर घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर सकती है.वर्तमान समय में जयपुर से रोजाना तीन से चार उड़ानों के रद्द होने के साथ ही साथ कुल तकरीबन 50 के आसपास उड़ानों का संचालन हो रहा है और यही कारण है कि जयपुर इंटरनेशनल देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में एक बार फिर 11 से लुढ़क कर 15वें स्थान पर पहुंच गया है.

लेकिन अब नोटम के 3 दिन रहने से उड़ानों के फेरे बढ़ना तय माना जा रहा है. अधिक उड़ानें रद्द होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि जून महीने के बाद यहां पर्यटक कम आकर्षित होते हैं जिस वजह से यात्रियों की संख्या भी कम है और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ती है. लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के आसपास यह कार्य सुचारू रूप से वापस शुरू हो सकेगा क्योंकि दिवाली के बाद यहां मौसम के मिजाज बदलने पर एक बार फिर पर्यटक आकर्षित होते हैं. जब ही उड़ानों में भी भीड़ देखने को मिलेगी.

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/feed/ 0 904
जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/ https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/#respond Fri, 22 Jul 2022 16:29:15 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=615 जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब आगामी दिसंबर महीने तक एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बदलाव के तहत आपको दिसंबर …

The post जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब आगामी दिसंबर महीने तक एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बदलाव के तहत आपको दिसंबर महीने तक जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकरीबन 10 साल से बंद पड़े टर्मिनल 1 पर फ्लाइट ऑपरेशन फिर से चालू दिखाई पड़ेगा.

अगर इस मास्टर प्लान के लिए हायर की गई कंसलटेंसी एजेंसी जल्दी प्लान दे देती है तो कुछ डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के ऑपरेशन के साथ नए टर्मिनल को शुरू किया जा सकता है. इसके साथ ही चार्टर फ्लाइट्स यानी नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के आवागमन के लिए भी डेडीकेटेड टर्मिनल के रूप में टर्मिनल 1 उपलब्ध रहेगा.

इस विषय में जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि अक्टूबर तक सभी नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के यात्रियों का आवागमन टर्मिनल 1 से होगा. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जयपुर एयरपोर्ट पर अब नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का संचालन बढ़ रहा है. अब अडा़नी समूह द्वारा भी एयरपोर्ट प्रशासन पर इसे दिवाली के बाद जल्द दोबारा चालू करने का दबाव बनाया जा रहा है.

आपको बता दें कि टर्मिनल 1 का रिनोवेशन कार्य पूरा हो चुका है लेकिन यात्री वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित करनी होगी. इसके लिए एयरपोर्ट पर मल्टी लेवल और अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए पहले एयरपोर्ट के पास की 10 एकड़ जमीन से अतिक्रमण भी हटाना होगा. इस जमीन पर कई कॉलोनियां और मकान बसे हुए हैं लेकिन यह जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी की है.

अतिक्रमण इसलिए भी शक्तिशाली हो गया क्योंकि फ्लाइट ऑपरेशन तकरीबन 10 साल से बंद है. ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया. इसे पूरी तरह नियंत्रित करने के बाद ही दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि यहां चार्टर फ्लाइट्स के अलावा सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी चालू होंगी.

दोबारा चालू होगा संचालन :–

  • जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 16 जुलाई 2013 से बंद है.
  • इससे पहले यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालित होती थी.
  • वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन तीन से चार नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट उड़ान भरती है.
  • वर्तमान में जयपुर से बैंकॉक, दुबई, मस्कट, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइट्स संचालित होती है.

The post जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/feed/ 0 615