jaipur latest - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Thu, 01 Sep 2022 02:59:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 jaipur latest - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 जयपुर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट ! आगामी शादियों के सीजन के लिए खरीदें सोना, जानिए ताजा भाव https://jaipur.gajabmedia.com/1757/jaipur-me-gold-and-silver-ke-kya-price-hai/ https://jaipur.gajabmedia.com/1757/jaipur-me-gold-and-silver-ke-kya-price-hai/#respond Thu, 01 Sep 2022 02:57:13 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1757 Gold silver Latest price : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है. भारतीय …

The post जयपुर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट ! आगामी शादियों के सीजन के लिए खरीदें सोना, जानिए ताजा भाव first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Gold silver Latest price : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखी गई है. भारतीय सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अर्थात सोमवार को ही सोने चांदी के नए दाम जारी किए गए हैं.

शुरुआत में ही सोने और चांदी के दाम में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. गौरतलब है कि 999 purity वाला अर्थात 24 कैरेट 10 ग्राम सोना ₹51231 कीमत में बिक रहा है. जबकि यह पिछले सप्ताह शुक्रवार को ₹51668 पर बंद हुआ था. इस तरह कुछ ही दिनों में सोना ₹437 सस्ता हो गया है.

वहीं 1 किलो चांदी के ताजा भाव ₹54205 हो गए हैं. जबकि पिछले शुक्रवार को यह ₹52607 पर बंद हुए थे. 1 किलो चांदी के भाव में यहां ₹1402 की गिरावट दर्ज की गई है. जिसके चलते हफ्ते के पहले दिन ही खरीदारों की लॉटरी लगी है.

सोने के नए भाव

जयपुर सर्राफा कमेटी ने जो नए भाव जारी किए हैं उस में सोने की कीमतों में ₹300 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है. वहीं चांदी की कीमतों में ₹900 प्रति किलोग्राम कमजोरी देखी गई है. वहीं 24 कैरेट सोना ₹52550 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और सोना जेवराती ₹50000 प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट सोना ₹42800 प्रति 10 ग्राम पर रहा.

14 कैरेट सोना यहां पर ₹33800 प्रति 10 ग्राम पर रहा. और ₹55900 प्रति किलो चांदी की कीमतें जाकर बंद हो गई. चांदी घरेलू बाजार में 900 के प्रति किलो तक गिरकर सस्ती हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग दबाव का असर कीमतों पर साफ देखा जा सकता है और ग्राहकों को भी सोने चांदी के भाव में काफी राहत मिली है.

The post जयपुर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट ! आगामी शादियों के सीजन के लिए खरीदें सोना, जानिए ताजा भाव first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1757/jaipur-me-gold-and-silver-ke-kya-price-hai/feed/ 0 1757
जयपुर: जमानत के लिए रात की 2 बजे खुला था कोर्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी का सफर कुछ यूं रहा था। https://jaipur.gajabmedia.com/1730/student-union-president-nirmal-chaudharys-journey-was-like-this/ https://jaipur.gajabmedia.com/1730/student-union-president-nirmal-chaudharys-journey-was-like-this/#respond Wed, 31 Aug 2022 02:30:38 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1730 पहली तस्वीर की दास्तान :– राजस्थान यूनिवर्सिटी के साल 2022 के छात्र संघ चुनाव में जहां एक उम्मीदवार निर्मल चौधरी 22 अगस्त को अपने नामांकन …

The post जयपुर: जमानत के लिए रात की 2 बजे खुला था कोर्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी का सफर कुछ यूं रहा था। first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

पहली तस्वीर की दास्तान :– राजस्थान यूनिवर्सिटी के साल 2022 के छात्र संघ चुनाव में जहां एक उम्मीदवार निर्मल चौधरी 22 अगस्त को अपने नामांकन के लिए समर्थकों के साथ शक्ति यूनिवर्सिटी पहुंचता है. वहीं गेट पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस लाठी चार्ज कर देती है और इस लाठीचार्ज में उम्मीदवार के साथ उसकी छोटी बहन और कई समर्थक घायल हो जाते हैं.

जिसके बाद उम्मीदवार को काफी ज्यादा डंडे पड़ते हैं और पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती है. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं और निर्मल चौधरी अपनी दास्तान अपने समर्थकों से सोशल मीडिया के जरिए कहता है.

दूसरी दास्तान:- घटना के तकरीबन 5 दिन बाद 27 अगस्त को शाम के वक्त वही उम्मीदवार निर्मल चौधरी अपने समर्थकों के साथ पूरे जोश में विश्वविद्यालय से बाहर निकलता हैं. अब उम्मीदवार में अब उम्मीदवार, उम्मीदवार नहीं बल्कि एक विजेता बन जाता है. जिसमें जोश जीत का है और जोश है राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनने का.

यह दो तस्वीरें बताती है कि किस तरह महज 5 दिन में निर्मल चौधरी की जिंदगी में काफी कुछ बदल गया! जहां राजस्थान यूनिवर्सिटी को लंबे समय बाद एक नया अध्यक्ष मिला. वहीं निर्मल चौधरी ने भी कई गुटों से बागी होकर चुनाव लड़ा और मंत्री की बेटी के साथ विभिन्न दलों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी कराई टक्कर देते हुए हरा दिया.

nirmal choudhary ru celebration

निर्मल चौधरी के जीत की कहानी अगर तस्वीरों के माध्यम से देखें तो यह किसी फिल्म से कम नहीं लगती है. जहां उन्हें नामांकन के दिन गिरफ्तार किया जाता है तो वही रात के 2:00 बजे उन्हें जमानत भी मिल जाती है. और बागी होकर भी वह एक पक्षीय चुनाव जीत जाते हैं.

पुलिस ने निर्मल को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उन्हें मानसरोवर थाने में ले जाया गया. निर्मल के कैंपेन को संभाल रहे जीतेंद्र भाकर ने इस विषय में बताया कि पुलिस ने उनके कार्यालय भी बंद करा दिए और गिरफ्तारी के बाद निर्मल को ऑनलाइन कैंपेन में फायदा मिला. साथ ही कई समर्थकों ने और गहरा साथ देना भी शुरू कर दिया.

देर रात तक निर्मल के समर्थकों को भी पता नहीं लग सका कि वह कहां है? जबकि बाद में निर्मल को जमानत दिलाने के लिए रात के 2:00 बजे कोर्ट से आर्डर लाए गए. ऐसा पहली बार हुआ जब छात्र संघ चुनाव में गिरफ्तार किसी नेता को रात के 2:00 बजे जमानत मिली. लेकिन इसके बावजूद भी उम्मीदवार ने राजस्थान विश्वविद्यालय में जीत दर्ज करते हुए एक इतिहास रचा है और उनकी चर्चा भी चारों तरफ हो रही है.

जीत के बाद यूनिवर्सिटी का मंजर भी कुछ बदला-बदला सा दिखाई दिया. जहां कुछ दिनों पहले निर्मल चौधरी का स्वागत लाठियों से किया गया था वहीं जीत के बाद उन पर फूल और रंग बरसने लगे. लोग शुभकामनाएं देने लगे और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने वालों का तांता लग गया. उनकी विजय रैली में भी सैंकड़ों लोग उमड़ पड़े और विश्वविद्यालय के पास निर्मल चौधरी की जीत के उपलक्ष्य में आतिशबाजी भी देखी गई.

  • स्त्रोत–भास्कर रिपोर्ट

The post जयपुर: जमानत के लिए रात की 2 बजे खुला था कोर्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी का सफर कुछ यूं रहा था। first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1730/student-union-president-nirmal-chaudharys-journey-was-like-this/feed/ 0 1730
जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/ https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/#respond Fri, 26 Aug 2022 11:40:32 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1635 कोटपूतली: प्रदेश की राजधानी के पड़ोसी कोटपूतली शहर में 2011–31 मास्टर प्लान और रियासत कालीन नक्शे के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने हेतु अब नगर …

The post जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

कोटपूतली: प्रदेश की राजधानी के पड़ोसी कोटपूतली शहर में 2011–31 मास्टर प्लान और रियासत कालीन नक्शे के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने हेतु अब नगर परिषद कोटपूतली द्वारा निर्माण हटाने का काम तेजी से कर रहा है. प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक सड़कों की चौड़ाई 80 फीट और पुतलीगढ़ से बानसूर रोड पर उमराव सिनेमा कटक की चौड़ाई 60 फीट की जा रही है.

आपको बता दें कि 6 अगस्त के दिन कोटपूतली में नगर परिषद संसाधन प्रशासन ने मुख्य चौराहे से पुरानी नगर पालिका तिराहे और शनि मंदिर से सरकारी स्कूल तक तकरीबन 68 निर्माण हटाए. जिसके बाद व्यापारी भवन मालिक स्वयं ही अपनी दुकान खाली करके निर्माण हटाने लगे थे.

वहीं 18 अगस्त को पुरानी नगर पालिका तिराहे पर अग्रसेन सर्किल के पास निर्माण हटाए गए थे. अधिकारियों ने राम भवन और राजकीय सरदार विद्यालय के पास नाप करते हुए कई निशान भी लगाए. वहीं नगर परिषद ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है. आपको बता दें कि परिषद द्वारा यहां एलएनटी मशीनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर एक साथ निर्माण हटाने का कार्य किया जा रहा है.

जिससे सड़क के विस्तारीकरण का कार्य हो सके. अधिकांश व्यापारियों ने यहां सहयोग किया और अपने निर्माण खुद ही हटा लिए. वहीं कुछ लोगों का आरोप यह भी रहा कि उन पर जबरदस्ती की कार्यवाही की जा रही है. इस विषय में तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यवाही हो रही है वह नियमानुसार है.

और उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त भवनों को छोड़कर सभी सड़क विस्तारक में बाधक बनने वाले निर्माण कार्यों को हटाना पड़ेगा. और इसका कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है अन्यथा विकास कार्यक्रम नहीं हो सकते हैं.

इस कार्यवाही के दौरान कोटपूतली नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा, डीएसपी संजय यादव, एसडीएम ऋषभ मंडल, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारीयों के साथ पुलिस जाब्ता और एसटीएफ की टुकड़ी भी मौजूद रही.

The post जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/feed/ 0 1635
जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/ https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/#respond Sat, 20 Aug 2022 03:30:16 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1406 सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर : प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे पॉपुलर अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ने अपने मरीजों को एक नई सौगात दी है …

The post जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर : प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे पॉपुलर अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ने अपने मरीजों को एक नई सौगात दी है जो उनके विभिन्न कार्यों को काफी हद तक सहूलियत प्रदान करेगा. अस्पताल प्रशासन मरीजों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है जिसके चलते अस्पताल में नई सुविधाएं देखने को मिलेगी.

आपको बता दे अब अस्पताल प्रशासन के पास सभी मरीजों की कुंडली होगी और सभी आरोग्य ऐप से जोड़े जाएंगे. बता दें कि इस आने वाले नए सिस्टम के तहत किसी भी सरकारी अस्पताल से रेफर मरीज की हिस्ट्री दवा पर्ची अथवा जांच रिपोर्ट आदि देखने की सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।

इनके साथ ही जो भी सरकारी अस्पताल आई एच एम एस से जुड़े जाएंगे उन सभी मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन ही कर दी जाएगी. अब यदि आप की पर्ची भी गुम हो जाती है तो आप को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. क्योंकि आपका सारा ही डाटा ऑनलाइन सेट होगा और अस्पताल प्रशासन उसे कभी भी देख सकेगा.

अब सरकारी अस्पतालों में रिपोर्ट लेकर घूमना लाजमी नहीं

हम जब भी किसी सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत करने जाते हैं तो अपने साथ हम दर्जनों रिपोर्ट लेकर इधर-उधर घूमते हैं. जिसमें हमें खासी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन sms में अब यह सुविधा भी ऑनलाइन सिस्टम के जरिए लागू करने की तैयारी कर ली गई है.

सरकारी अस्पताल में एक बार जांच करवाएं पर आपकी सारी रिपोर्ट ऑनलाइन हो जाएगी और आपको उसे साथ लेकर घूमने की कोई आवश्यकता नहीं है. यदि आप देश के किसी भी अस्पताल में अपनी किसी भी प्रकार की जांच करवाते हैं तो उसका सारा डाटा ऑनलाइन सेव होगा और आवश्यकता पड़ने पर हॉस्पिटल प्रशासन उसे आराम से देख सकेगा. प्रदेश के किसी भी अस्पताल से सवाई मानसिंह हॉस्पिटल आने वाले मरीज की रिपोर्ट ऑफ ऑनलाइन ही देखी जाएगी.

अब ऐसे में यदि आपकी कोई रिपोर्ट खो जाती है और आप की पर्ची अपनी गलती से गिर जाती है तो आपको दोबारा पुरानी प्रक्रिया से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. बल्कि यदि आपने एक बार पर्ची कटवा ली है अथवा रिपोर्ट करवा ली है तो खो जाने की स्थिति में भी आपका सारा डाटा ऑनलाइन सेव होगा और हर परिस्थिति में अस्पताल प्रशासन उसे आराम से देख सकेगा.

The post जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/feed/ 0 1406
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/ https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/#respond Wed, 03 Aug 2022 05:42:00 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=904 जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है …

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि बीते कई साल से एयरपोर्ट पर दोपहर में नोटम यानी नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट लागू था. इस समय अवधि में एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन नहीं होता था.

लेकिन अब सप्ताह में केवल 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 से 4:30 तक नोटम लागू रहेगा. इसके अलावा अन्य दिनों में 24 घंटे उड़ानों का संचालन सुगमता से हो सकेगा. नए नियमों के तहत उड़ानों का दायरा इस समय अवधि में किसी भी स्थिति होने पर आसानी से हो सकेगा तथा नई एयरलाइन भी उड़ानों का दायरा शुरू करेगी.

शुरू हुई दो नई उड़ानें:- आपको बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद के लिए 1 जुलाई से गो फर्स्ट एयरलाइन नई उड़ान शुरू कर चुका है. सुबह 8:50 पर अहमदाबाद के लिए भी नई उड़ान शुरू होनी है. इसके अलावा जयपुर में अब जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस के आने की भी संभावना बन रही है.

दरअसल जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस को ऑपरेटर परमिट मिल चुके हैं और बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास कंपनी खुद के काउंटर आदि तैयार करवाकर घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर सकती है.वर्तमान समय में जयपुर से रोजाना तीन से चार उड़ानों के रद्द होने के साथ ही साथ कुल तकरीबन 50 के आसपास उड़ानों का संचालन हो रहा है और यही कारण है कि जयपुर इंटरनेशनल देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में एक बार फिर 11 से लुढ़क कर 15वें स्थान पर पहुंच गया है.

लेकिन अब नोटम के 3 दिन रहने से उड़ानों के फेरे बढ़ना तय माना जा रहा है. अधिक उड़ानें रद्द होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि जून महीने के बाद यहां पर्यटक कम आकर्षित होते हैं जिस वजह से यात्रियों की संख्या भी कम है और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ती है. लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के आसपास यह कार्य सुचारू रूप से वापस शुरू हो सकेगा क्योंकि दिवाली के बाद यहां मौसम के मिजाज बदलने पर एक बार फिर पर्यटक आकर्षित होते हैं. जब ही उड़ानों में भी भीड़ देखने को मिलेगी.

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/feed/ 0 904
जयपुर:‌ कुएं से निकला 30 लाख रूपये का कपड़ा, टेक्सटाइल कंपनी में हुई थी 22 हजार मीटर कपड़े की डकैती https://jaipur.gajabmedia.com/319/30-lakh-worth-cloth-found-in-well-in-jaipur/ https://jaipur.gajabmedia.com/319/30-lakh-worth-cloth-found-in-well-in-jaipur/#respond Sat, 09 Jul 2022 18:13:00 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=319 जयपुर के रीको इंडस्ट्रीज एरिया से हाल ही में चोरी और डकैती के मामलों में कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने इस …

The post जयपुर:‌ कुएं से निकला 30 लाख रूपये का कपड़ा, टेक्सटाइल कंपनी में हुई थी 22 हजार मीटर कपड़े की डकैती first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर के रीको इंडस्ट्रीज एरिया से हाल ही में चोरी और डकैती के मामलों में कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने इस गिरोह से 9 कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम पृथ्वीराज, आशीष, अजय, दीपक, विष्णु, महावीर, रवि, नंदकिशोर और विकास प्रजापत है.

आपको बता दें कि इन कुख्यात आरोपियों ने 30 जून को जयपुर के बगरू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित शिल्पा टेक्सटाइल कंपनी के कर्मचारियों को बंद कर के तकरीबन 22 हजार मीटर कपड़ा चुरा लिया. जिसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए बताई जा रही है. अब जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इन आरोपियों ने यह कपड़ा चुराने के बाद पिकअप में भर के बजरंग सिटी में स्थित एक कुएं में छुपा दिया. इस घटना के बाद वीरेंद्र सक्सेना ने इस मामले के खिलाफ बगरू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

जिसके बाद हाथों-हाथ मामले की जांच पड़ताल करते हुए बगरू थाना पुलिस शासन ने स्पेशल टीम बनाई और बदमाशों की जांच पड़ताल करने के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू की. जिसमें बाद में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से ही इन बदमाशों के खिलाफ सुराग हाथ लगा. इस फुटेज के आधार पर पुलिस को इन बदमाशों में से विकास प्रजापत नाम के लड़के का सुराग हाथ लगा. बदमाश का पता लगने के बाद पुलिस ने इसका पीछा शुरू किया जिसके बाद विकास को इसकी भनक लग गई. इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए गाड़ी लेकर भागने लगा.

लेकिन पुलिस ने तकरीबन 6 किलोमीटर तक इस बदमाश का पीछा किया और खेतों के बीच इसे दबोच लिया. विकास प्रजापत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की जिसके बाद उसने सभी आरोपियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही उसने उस स्थान की जानकारी भी दी जहां उन्होंने कपड़ा छिपा रखा था.

2 साल में कर चुके हैं एक दर्जन वारदात:–‌ पुलिस की कार्यवाही में पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये आरोपी कोई कच्चे खिलाड़ी नहीं है. बल्कि उन्होंने पिछले 2 साल में ऐसी तकरीबन एक दर्जन वारदात को अंजाम दिया. इससे पहले भी उन्होंने कई जगहों से कपड़ा चुराया है और डरा धम’काकर डकै’ती को अंजा’म दिया है. इस काम के लिए उन्होंने पिकअप, गाड़ी और बाइक का प्रयोग किया है. डकै’ती डालने वाले बदमाशों में मुख्य रूप से आशीष, दीपक और अजय का नाम शामिल है.

The post जयपुर:‌ कुएं से निकला 30 लाख रूपये का कपड़ा, टेक्सटाइल कंपनी में हुई थी 22 हजार मीटर कपड़े की डकैती first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/319/30-lakh-worth-cloth-found-in-well-in-jaipur/feed/ 0 319
जयपुर: 150 करोड़ की लागत से बनेगा 1 KM लंबा फोरलेन स्टील ब्रिज, JLN मार्ग पर ट्रैफिक लाइट होगी ख़त्म? https://jaipur.gajabmedia.com/317/bridge-will-be-ready-jln-marg-jaipur-for-rs-150-crore/ https://jaipur.gajabmedia.com/317/bridge-will-be-ready-jln-marg-jaipur-for-rs-150-crore/#respond Sat, 09 Jul 2022 17:55:42 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=317 जयपुर: शहर निवासियों के लिए आज हम एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. ज्यादातर जाम रहने वाले जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहे को अब सिग्नल …

The post जयपुर: 150 करोड़ की लागत से बनेगा 1 KM लंबा फोरलेन स्टील ब्रिज, JLN मार्ग पर ट्रैफिक लाइट होगी ख़त्म? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: शहर निवासियों के लिए आज हम एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. ज्यादातर जाम रहने वाले जेएलएन मार्ग पर ओटीएस चौराहे को अब सिग्नल फ्री जंक्शन बनाने की तैयारी हो चुकी है. इस कार्य के क्रियान्वयन हेतु इस स्थान पर जेडीए 600 मीटर से 1 किलोमीटर लंबा फोरलेन स्टील केबल ब्रिज बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही यहां पर 2 क्लोवर लीफ (ग्राउंड पर सर्किल) बनाने की तैयारी भी हो रही है.

इसके लिए डिजाइन बनाने का काम भी शुरू हो चुका है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि डिजाइन बनने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह काम आने वाले 2 या 3 महीने में शुरू हो जाएगा. ऐसे में यह राज्य की राजधानी जयपुर का पहला स्टील केबल ब्रिज होगा.

इस विषय में जेडीए कमिश्नर रवि जैन ने बताया है कि सिग्नल फ्री जंक्शन के तहत ओटीएस पर काम कराया जाएगा. क्योंकि जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा इसी चौराहे पर रहता है. इस स्थान पर गाड़ियों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि दो लाइट होने के बाद ही जंक्शन को क्रॉस करने के लिए नंबर लगाना पड़ता है. ऐसे में यहां ओवरब्रिज बनाया जाएगा जो इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक है. इसके साथ ही जलधारा और ओटीएस परिसर के पास दो क्लोवरलीफ बनाए जाएंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा करवाने में तकरीबन 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

jaipur jln marg fourlane bridge project

क्या है ब्रिज की खासियत ? अगर बात करें इस ब्रिज की खासियत के बारे में तो इस ब्रिज के पुलिया के नीचे पिलर नहीं होंगे. इसमें लगने वाले बड़े-बड़े स्पैन को दो पिलर पर बनाए गए केबल स्टैंड के जरिए हुक किया जाएगा. इसी वजह से इस ब्रिज पर जॉइंट सामान्य ओवरब्रिज से काफी कम होंगे. साथ ही इसके नीचे खुली जगह भी ज्यादा होगी.

वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इसका यूटिलिटी टाइम भी अन्य ब्रिज से ज्यादा होगा. क्योंकि एक सामान्य ब्रिज 50–60 साल बाद खराब हो जाता है लेकिन यह ब्रिज तकरीबन 80 साल तक खराब नहीं होगा. ऐसे में यह तकनीकी, संसाधनों और मूल्यों का एक बेहतर प्रयोग है.

The post जयपुर: 150 करोड़ की लागत से बनेगा 1 KM लंबा फोरलेन स्टील ब्रिज, JLN मार्ग पर ट्रैफिक लाइट होगी ख़त्म? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/317/bridge-will-be-ready-jln-marg-jaipur-for-rs-150-crore/feed/ 0 317
जयपुर: 152 बांध सूखे, बीसलपुर में सिर्फ 6 महीने का ही पानी बच्चा, राजस्थान में 1 करोड़ आबादी पर पानी संकट https://jaipur.gajabmedia.com/321/bisalpur-dam-has-only-6-months-water-stored/ https://jaipur.gajabmedia.com/321/bisalpur-dam-has-only-6-months-water-stored/#respond Sat, 09 Jul 2022 13:14:06 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=321 जयपुर: राज्य में मानसून में देरी के चलते पानी संकट बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में हालात काफी गंभीर होते प्रतीत हो रहे हैं. …

The post जयपुर: 152 बांध सूखे, बीसलपुर में सिर्फ 6 महीने का ही पानी बच्चा, राजस्थान में 1 करोड़ आबादी पर पानी संकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: राज्य में मानसून में देरी के चलते पानी संकट बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में हालात काफी गंभीर होते प्रतीत हो रहे हैं. मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश के बांध सूखते जा रहे हैं. वर्तमान समय में जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 152 बांध सूखे पड़े हैं. स्थिति का मंजर इतना खराब है कि इनमें एक बूंद भी पानी नहीं है.

भले ही राज्य में प्री मानसून से सामान्य से अधिक वर्षा हुई है लेकिन फिर भी यह बांधों को भरने के लिए पर्याप्त बिल्कुल भी नहीं है. ऐसे में बांधों की आगामी स्थिति मानसून की बारिश ही तय कर सकती है. यदि बारिश अच्छी होती है तो ही इनका कल्याण संभव है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर जयपुर और अजमेर की तकरीबन एक करोड़ आबादी पर हो सकता है. जो पानी के लिए मुख्य रूप से बीसलपुर बांध के पानी पर निर्भर है. वहीं देखा जा सकता है कि बीसलपुर बांध में पानी का स्टॉक सामान्य से काफी कम है.

राज्य की मोटा मोटी स्थिती पर नजर डाली जाए तो देखा जा सकता है कि राज्य के 716 बांध में से तकरीबन 494 बांध ऐसे हैं जिनमें या तो पानी बिल्कुल भी नहीं है या पानी की भयंकर कमी है. यहां मुख्य चिंताजनक विषय यह है कि यदि मानसून समय पर नहीं आता है तो इन क्षेत्रों के हालात भी पाली जैसे हो सकते हैं. जहां पर वर्तमान में वाटर ट्रेन के जरिए पानी सप्लाई करना पड़ता है और वहां के निवासियों को तकरीबन छह-सात दिन में एक बार पानी नसीब होता है.

जोधपुर में भी पिछले कुछ समय से वोटर ट्रेन के जरिए ही पानी की सप्लाई हो रही है. अब ऐसे में अगर यही स्थिति बरकरार रहती है तो अगले गर्मियों के सीजन तक यह अंतराल 10 दिन तक बढ़ सकता है. जोधपुर में भी फिलहाल हालत खस्ता है और यहां पर तीन से चार दिन में पानी की सप्लाई हो पाती है. ऐसे में अब सबकी निगाहें केवल मानसून की बारिश पर ही टिकी हुई है. जो राज्य में पानी का भविष्य तय करेगा.

The post जयपुर: 152 बांध सूखे, बीसलपुर में सिर्फ 6 महीने का ही पानी बच्चा, राजस्थान में 1 करोड़ आबादी पर पानी संकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/321/bisalpur-dam-has-only-6-months-water-stored/feed/ 0 321
जयपुर जंक्शन: 600 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा स्काई वॉक वाला जंक्शन, वर्ल्ड क्लास जंक्शन बनाने की तैयारी https://jaipur.gajabmedia.com/207/jaipur-junction-will-become-world-class-junction-with-600-crore-sky-walk-project/ https://jaipur.gajabmedia.com/207/jaipur-junction-will-become-world-class-junction-with-600-crore-sky-walk-project/#respond Wed, 06 Jul 2022 13:38:26 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=207 जयपुर: राजस्थान राज्य के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन राजधानी स्थित जयपुर जंक्शन की अब कायापलट होने को है. बताया जा रहा है कि जल्द ही …

The post जयपुर जंक्शन: 600 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा स्काई वॉक वाला जंक्शन, वर्ल्ड क्लास जंक्शन बनाने की तैयारी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: राजस्थान राज्य के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन राजधानी स्थित जयपुर जंक्शन की अब कायापलट होने को है. बताया जा रहा है कि जल्द ही अब इसकी सूरत बदल जाएगी. रेलवे प्रशासन इस रेलवे स्टेशन को अब वर्ल्ड क्लास बनाने में जुट गया है जो गुलाबी नगरी का आकर्षण अब कई गुना बढ़ा देगा.

दरअसल गत वर्ष रेलवे बोर्ड ने ‌ एक सूची जारी की जिसमें देशभर के चुनिंदा रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का निश्चय किया गया था. इसके दूसरे चरण में रेलवे बोर्ड ने जयपुर जंक्शन को भी इस कार्य के लिए चिन्हित किया है. ऐसे में यह राजस्थान राज्य के लिए एक बड़ी सौगात बनकर आ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कार्य समापन होने के पश्चात आपको जयपुर रेलवे जंक्शन पर भी एयरपोर्ट की तरह ही रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी.

आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने इस कार्य का जिम्मा उत्तर पश्चिम रेलवे जोन को सौंप दिया है. खास बात यह भी है कि इस पुनर्विकास कार्यक्रम में जयपुर और गांधीनगर जैसे रेलवे स्टेशन मिलाकर कुल 9 रेलवे स्टेशन का पुनः विकास किया जाएगा. इस कार्य के क्रियान्वयन हेतु साल 2022 की शुरुआत में ही जोनल रेलवे के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर इस कार्य का खाका तैयार कर लिया गया है.

कुछ समय पहले इसकी डीपीआर तैयार कर इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इस जंक्शन को पूरा हेरिटेज लुक दिया जाएगा. ऐसे में यह हमारी विरासत के पुनर्निर्माण का उदाहरण बन कर भी साबित होगा. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य तकरीबन 2025 तक समाप्त होगा. ऐसे में इस शानदार जंक्शन का आनंद यात्री 2025 के पश्चात ही उठा पाएंगे.

नए जंक्शन में खास :– अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा प्लान के मुताबिक यह तैयार होने के बाद यात्रियों को मेट्रो, बस या अन्य कोई साधन पकड़ने के लिए स्टेशन से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इसमें पार्किंग के लिए भी सुविधा की जाएगी. नए जंक्शन में स्काईवॉक वे के जरिए मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन भी आपस में जोड़ दिए जाएंगे.

रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन के समीप बस और टैक्सी के स्टैंड भी बनाए जाएंगे जहां पर शानदार शेडिंग की व्यवस्था भी होगी. प्लेटफार्म की संख्या भी यहां पर 7 से बढ़कर 10 कर दी जाएगी. आधुनिक सुविधाओं से लबरेज होने के कारण यहां पर मौजूद सुविधाएं कुछ महंगी होने के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं. हालांकि मौजूदा कीमतों में कितना इजाफा होगा इस बारे में जानकारी उपलब्ध अभी नहीं है.

The post जयपुर जंक्शन: 600 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा स्काई वॉक वाला जंक्शन, वर्ल्ड क्लास जंक्शन बनाने की तैयारी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/207/jaipur-junction-will-become-world-class-junction-with-600-crore-sky-walk-project/feed/ 0 207
जयपुर की भीड़ भरी गलियों में ठंडी लस्सी की चुस्कियां लेते नजर आए अनिल कपूर और नीतू कपूर, देखें वीडियो https://jaipur.gajabmedia.com/115/anil-kapoor-and-neetu-kapoor-in-jaipur/ https://jaipur.gajabmedia.com/115/anil-kapoor-and-neetu-kapoor-in-jaipur/#respond Mon, 04 Jul 2022 09:00:42 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=115 जयपुर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर जयपुर की गलियों में …

The post जयपुर की भीड़ भरी गलियों में ठंडी लस्सी की चुस्कियां लेते नजर आए अनिल कपूर और नीतू कपूर, देखें वीडियो first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर जयपुर की गलियों में स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर अनिल कपूर के साथ चिलचिलाती गर्मी में ठंडी कुल्हड़ लस्सी की चुस्कियां ले रही है. नीतू कपूर को यूं गलियों में लस्सी पीते देख चंद मिनटों में ही वहां भीड़ जमा हो गई और आस पास इकट्ठा हुए लोगों ने अपने फोन के कैमरे खोलकर वीडियो भरने और तस्वीरें खींचना शुरू कर दी.

इसके अलावा अनिल कपूर के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हुए और तस्वीरें खिंचवाते हुए भी नजर आए. देखा जा सकता है कि इसमें नीतू कपूर और अनिल कपूर काफी इंजॉय कर रहे हैं और अपने फैंस के साथ बातचीत भी कर रहे हैं. ऐसा कहा जा सकता है कि जयपुर की जनता के लिए अनिल कपूर ने यह एक बड़ा सरप्राइस प्लान कर लिया. स्ट्रीट फूड इंजॉय करने के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर ने अल्बर्ट हॉल का भी दौरा किया.

इस कारण से जयपुर हुआ आना- आपको बता दें कि अनिल कपूर और नीतू कपूर यहां अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का प्रमोशन करने आए थे. गौरतलब है कि 150 करोड़ बजट वाली यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में नीतू कपूर, अनिल कपूर के अलावा कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी नजर आएंगे. आपको बता दें कि इनके साथ ही साथ फिल्म में अभिनेता मनीष पॉल, अशिक निहोन और प्राजकता कोली भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शंस के अंडर किया गया है तथा इसका निर्देशन राज मेहता ने किया है. जबकि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का काम वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने किया है. हाल ही में कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था. ऐसे में यह देखना बाकी होगा कि फिल्म जुग जुग जियो को कितनी सफलता हासिल हो सकेगी!

The post जयपुर की भीड़ भरी गलियों में ठंडी लस्सी की चुस्कियां लेते नजर आए अनिल कपूर और नीतू कपूर, देखें वीडियो first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/115/anil-kapoor-and-neetu-kapoor-in-jaipur/feed/ 0 115