jaipur news - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Sat, 10 Sep 2022 08:20:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 jaipur news - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/ https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/#respond Sat, 10 Sep 2022 08:19:15 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2005 जयपुर : संभाग के दौसा में 24 साल पहले बने मकान को 4 फीट ऊपर ऊंचा उठाने के लिए एक खास तकनीक का प्रयोग किया …

The post जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर : संभाग के दौसा में 24 साल पहले बने मकान को 4 फीट ऊपर ऊंचा उठाने के लिए एक खास तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. जिसमें मकान को ऊंचा करने के लिए 200 जैक लगाए गए हैं. यहां दौसा शहर के जड़ाव फाटक के समीप कमलेश्वर कॉलोनी में रहने वाले जगदीश प्रसाद मौर्य ने 1998 में इस मकान का निर्माण कराया था. उस वक्त यह मकान सड़क से 5 फीट ऊपर था. लेकिन अब बार-बार सड़क बनने के कारण यह सड़क के लेवल में आ गया है. जिसके चलते घर में बारिश का पानी घुसने लगा है और यह समस्या पैदा करता है.

अपनी इसी परेशानी से निजात पाने हेतु जगदीश प्रसाद ने अब हरियाणा से हाउस लिफ्टिंग टीम को बुलाया है और इस काम के लिए उन्हें 14 मजदूरों को तैनात किया है. जैसे ही मकान को ऊपर उठाने का यह काम शुरू हुआ है तो इसे देखने के लिए आसपास के इलाके के सभी लोग आ रहे हैं और आश्चर्य जता रहे हैं. बता दें कि मकान 1700 वर्ग फिट में फैला हुआ है और 5 मंजिल का है.

इस मकान को पिछले कुछ ही दिनों में तकरीबन 2 फीट तक ऊंचा कर दिया गया है और अभी इसे कुल 4 फीट ऊंचा किया जाएगा. जबकि ऊपर उठाने के बावजूद भी मकान में कोई भी दरार नहीं आई है. यह काम कुल 25 दिनों तक चलेगा और इसमें तकरीबन 10 लाख का खर्चा आना है.

क्यों किया मकान मालिक ने यह फैसला?

बता दें कि मकान के मालिक जगदीश मौर्य कोर्ट में सीनियर रीडर के पद से रिटायर हो चुके हैं. और उन्होंने साल 1989 में कमलेश्वर कॉलोनी में तकरीबन 2000 वर्ग फीट में अपना मकान बनवाया था. जिसके बाद कॉलोनी में बार-बार सड़कों का निर्माण होने के चलते सभी मकान सड़क के लेवल पर आ गए.

और यहां बारिश के दिनों में कॉलोनी का गंदा पानी मकान में भरने लगता है. यह समस्या उन्हें हर साल झेलनी पड़ती है. जिसके बाद उन्होंने अपने मकान को ऊपर उठाने की ठानी. जगदीश प्रसाद मौर्य बताते हैं कि उन्होंने पहले ही हाउस लिफ्टिंग के बारे में सुना हुआ था.

और जिसके बाद उन्होंने हरियाणा की एक कंपनी से संपर्क किया और एग्रीमेंट करते हुए मकान को ऊपर उठाने का काम शुरू किया. यहां नल फिटिंग से लेकर फर्श के रिकंस्ट्रक्शन तक में तकरीबन 10 लाख का खर्चा आना है. जबकि मकान के अंदर नींव के पास गड्ढा खोदकर फर्श को 3 फीट तक नीचे खोद दिया गया है. यहां तकरीबन 200 जैक लगाए गए हैं और नई नीव बनाई गई है.

The post जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/feed/ 0 2005
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गुजरात से अच्छी है राजस्थान की सड़कें https://jaipur.gajabmedia.com/1929/chief-minister-ashok-gehlot-said-that-the-roads-of-rajasthan-are-better-than-gujarat/ https://jaipur.gajabmedia.com/1929/chief-minister-ashok-gehlot-said-that-the-roads-of-rajasthan-are-better-than-gujarat/#respond Wed, 07 Sep 2022 03:06:34 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1929 राजस्थान : राजस्थान राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राज्य की सड़कों के बारे में चर्चा करते हुए इनकी तारीफ की है और …

The post मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गुजरात से अच्छी है राजस्थान की सड़कें first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

राजस्थान : राजस्थान राज्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राज्य की सड़कों के बारे में चर्चा करते हुए इनकी तारीफ की है और तुलनात्मक रूप से अच्छा बताया है. माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले 20 सालों में राजस्थान राज्य में सड़कों में अच्छा काम हुआ है और राज्य की सरकार गुजरात से अच्छी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि राजस्थान से यात्रा करते वक्त झटको से नींद खुल जाए तो समझो कि अब गुजरात आ गया है. इस मौके पर अशोक गहलोत ने सड़कों की खराब स्थिति पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई. और गहलोत ने कहा कि आज के अधिकारी ठेकेदारों के पार्टनर बन गए हैं.

भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है और अधिकारियों के सहभागी होने के कारण ठेकेदार सड़कों की गुणवत्ता से समझौता करने लगे हैं. अधिकारी इस काम में ठेकेदारों से अपनी रिश्तेदारी निभाते हैं और यही कारण है कि सड़क की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. अब नई सड़कों का निर्माण होने के बाद वे 6 महीने में ही टूट जाती है.

मुख्यमंत्री के इन शब्दों से साफ पता चलता है कि सड़क निर्माण कार्य में अधिकारी वर्ग और ठेकेदार बड़ी धांधली करते हैं और सरकार द्वारा बजट पास करने के बावजूद भी वह सड़कों की गुणवत्ता में कमी रखते हैं जिससे उनका निजी फायदा होता है.

गुणवत्ता से नहीं हो समझौता ; अशोक गहलोत

इस विषय में आगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सबकुछ मंजूर है लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा. हर सड़क की अब तीसरी एजेंसी से जांच करवाई जा रही है और इस मामले में अब सारी जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की है. गुणवत्ता से समझौता करने वाले अधिकारियों को पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठेकेदार जब सड़क बनाने का ठेका लेता है तो उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसकी होती है. अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से जनता को तकलीफ होती है और सरकार द्वारा बजट पास करने के बावजूद भी वह किफायती सड़क नहीं बनाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सड़के अच्छी होगी तो प्रदेश में निवेश होगा और विकास आयेगा.

The post मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गुजरात से अच्छी है राजस्थान की सड़कें first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1929/chief-minister-ashok-gehlot-said-that-the-roads-of-rajasthan-are-better-than-gujarat/feed/ 0 1929
जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/ https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/#respond Fri, 26 Aug 2022 11:40:32 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1635 कोटपूतली: प्रदेश की राजधानी के पड़ोसी कोटपूतली शहर में 2011–31 मास्टर प्लान और रियासत कालीन नक्शे के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने हेतु अब नगर …

The post जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

कोटपूतली: प्रदेश की राजधानी के पड़ोसी कोटपूतली शहर में 2011–31 मास्टर प्लान और रियासत कालीन नक्शे के अनुसार सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने हेतु अब नगर परिषद कोटपूतली द्वारा निर्माण हटाने का काम तेजी से कर रहा है. प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक सड़कों की चौड़ाई 80 फीट और पुतलीगढ़ से बानसूर रोड पर उमराव सिनेमा कटक की चौड़ाई 60 फीट की जा रही है.

आपको बता दें कि 6 अगस्त के दिन कोटपूतली में नगर परिषद संसाधन प्रशासन ने मुख्य चौराहे से पुरानी नगर पालिका तिराहे और शनि मंदिर से सरकारी स्कूल तक तकरीबन 68 निर्माण हटाए. जिसके बाद व्यापारी भवन मालिक स्वयं ही अपनी दुकान खाली करके निर्माण हटाने लगे थे.

वहीं 18 अगस्त को पुरानी नगर पालिका तिराहे पर अग्रसेन सर्किल के पास निर्माण हटाए गए थे. अधिकारियों ने राम भवन और राजकीय सरदार विद्यालय के पास नाप करते हुए कई निशान भी लगाए. वहीं नगर परिषद ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है. आपको बता दें कि परिषद द्वारा यहां एलएनटी मशीनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर एक साथ निर्माण हटाने का कार्य किया जा रहा है.

जिससे सड़क के विस्तारीकरण का कार्य हो सके. अधिकांश व्यापारियों ने यहां सहयोग किया और अपने निर्माण खुद ही हटा लिए. वहीं कुछ लोगों का आरोप यह भी रहा कि उन पर जबरदस्ती की कार्यवाही की जा रही है. इस विषय में तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यवाही हो रही है वह नियमानुसार है.

और उच्च न्यायालय से स्टे प्राप्त भवनों को छोड़कर सभी सड़क विस्तारक में बाधक बनने वाले निर्माण कार्यों को हटाना पड़ेगा. और इसका कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है अन्यथा विकास कार्यक्रम नहीं हो सकते हैं.

इस कार्यवाही के दौरान कोटपूतली नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा, डीएसपी संजय यादव, एसडीएम ऋषभ मंडल, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारीयों के साथ पुलिस जाब्ता और एसटीएफ की टुकड़ी भी मौजूद रही.

The post जयपुर: लाल कोठी के आस पास तक हटाए जा रहे हैं यह निर्माण, मास्टर प्लान से चल रहा है नगर परिषद का बुलडोजर first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1635/jaipur-nagar-nigam-me-lal-kothi-ke-aas-paas-tak-hataye-jaa-rahe-nirman/feed/ 0 1635
जयपुर: एक्सप्रेस वे तैयार, अब जयपुर से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे महज 5 घंटों में, कम हो चुकी है हिमाचल की भी दूरी https://jaipur.gajabmedia.com/121/kotputli-ambala-expressway-ready-jaipur-to-chandigarh-distance-time-come-closer/ https://jaipur.gajabmedia.com/121/kotputli-ambala-expressway-ready-jaipur-to-chandigarh-distance-time-come-closer/#respond Mon, 04 Jul 2022 09:25:34 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=121 जयपुर: से चंडीगढ़ का रास्ता तय करने में अब आपको हमेशा से तकरीबन 3 घंटे कम लगेंगे. हिमाचल की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों के …

The post जयपुर: एक्सप्रेस वे तैयार, अब जयपुर से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे महज 5 घंटों में, कम हो चुकी है हिमाचल की भी दूरी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: से चंडीगढ़ का रास्ता तय करने में अब आपको हमेशा से तकरीबन 3 घंटे कम लगेंगे. हिमाचल की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी यह दूरी कुछ कम हो चुकी है और उनके समय की भी बचत होगी. इसके लिए कोटपूतली अंबाला इकोनामिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस वे) तैयार हो चुका है और उद्घाटन की कगार पर है.

बता दें कि इस नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी तकरीबन 311 किलोमीटर है. इस कोरिडोर से जयपुर से चंडीगढ़ के बीच की दूरी तकरीबन 477 किलोमीटर रह जाएगी. इसमें जयपुर से कोटपूतली और अंबाला से चंडीगढ़ के बीच की दूरी भी शामिल है. कम दूरी, अधिक समय बचत :–

वर्तमान समय में जयपुर से चंडीगढ़ जाने हेतु दिल्ली एनसीआर की तरफ से यात्रा करनी पड़ती है. दिल्ली को बाईपास करने के लिए वेस्टर्न पेरीफेरल कॉरिडोर से होकर जाना पड़ता है. जहां ट्रैफिक का दबाव बेहद ज्यादा होता है. केवल दूरी बल्कि ट्रैफिक की वजह से भी समय ज्यादा लगता है. अब इस नए रूट पर चंडीगढ़ से जयपुर की दूरी तकरीबन 50 से 60 किलोमीटर कम रह जाएगी साथ ही यहां ट्रैफिक का दबाव भी अन्य रूट की अपेक्षा बेहद कम है.

ऐसे में यात्रा सुगम हो सकेगी.समझिए चंडीगढ़ जयपुर दूरी रुट:–

  1. जयपुर से कोटपूतली (पनियाला) के बीच की दूरी तकरीबन 115 किलोमीटर है. पनियाला से ही यह कोरिडोर शुरू हो रहा है.
  2. कॉरीडोर की लंबाई कोटपूतली से अंबाला के बीच 311 किलोमीटर है.
  3. अंबाला से चंडीगढ़ की दूरी तकरीबन 51 किलोमीटर है.
  4. अधिंकाश रुट हरियाणा से होकर गुजरेगा.
  5. कोरिडोर की चौड़ाई 70 मीटर बताई जा रही है. साथ ही निर्माण लागत 11000 करोड रुपए होने का दावा है.
  6. कोरिडोर के दोनों और तकरीबन डेढ़ लाख पौधे लगाए जाने का दावा.
  7. 500 मीटर की दूरी पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम.
  8. रास्ते में ट्रॉमा सेंटर, फूड कोर्ट और ई वाहन चार्जिंग सुविधा उपलब्ध.

The post जयपुर: एक्सप्रेस वे तैयार, अब जयपुर से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे महज 5 घंटों में, कम हो चुकी है हिमाचल की भी दूरी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/121/kotputli-ambala-expressway-ready-jaipur-to-chandigarh-distance-time-come-closer/feed/ 0 121
जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/ https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/#respond Mon, 04 Jul 2022 09:14:10 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=117 जयपुर: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में भारत में स्वयं के स्टार्टअप बनाने और Entrepreneur बनने की एक होड़ …

The post जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में भारत में स्वयं के स्टार्टअप बनाने और Entrepreneur बनने की एक होड़ लगी हुई है. इस रेस में अब नौजवान और वरिष्ठ सब शामिल हो चुके हैं. महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है. एक सामान्य प्रचलित धारणा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो भी कोई व्यक्ति अपना स्वयं का बिजनेस चलाना चाहता हो उसे आंकड़ों का खेल और अकाउंटिंग का बढ़िया ज्ञान होना चाहिए.

इसके अलावा ऐसी बहुत सी धारणाएं हैं जिसमें माना जाता है कि आदमी का बहुत अधिक पढ़ा लिखा होना भी होना आवश्यक है. लेकिन आज हम जिस व्यक्ति के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं वह जयपुर का एक सामान्य दुकानदार हुआ करता था. जिनका कहना है कि ‘मैं मैथ्स और अकाउंट नहीं पढ़ा हूं लेकिन मैं धंधा करना जानता हूं’.

दरअसल हम बात करने जा रहे हैं जयपुर के रहने वाले मीशो स्टार बन चुके मिस्टर खंडेलवाल के बारे में. आपको बता दें कि मिस्टर खंडेलवाल ने बेहद कम समय में मीशो के जरिए तकरीबन 60 हजार आर्डर पा लिए हैं और उनकी डिलीवरी भी कर दी है. इसके साथ ही साथ हर वक्त उनके पास ऑर्डर की एक लंबी लिस्ट लगी रहती है.

यही कारण है कि कुछ ही समय पहले मिस्टर खंडेलवाल से मिलने हैं मीशो की सीईओ निकिता दौदा खुद पहुंची. निकिता ने भी मिस्टर खंडेलवाल के काम को बेहद सराहा और ट्विटर पर उनकी पब्लिक तारीफ भी की. निकिता का कहना है कि मिस्टर खंडेलवाल भले ही बहुत पढ़े-लिखे नहीं है लेकिन उन्हें ई-कॉमर्स क्षेत्र, एड चलाने और अपने कंपटीशन के दाम गिराने का बेहद गंभीर ज्ञान है.

मिस्टर खंडेलवाल हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्राइस रखते हैं और यही कारण है कि खरीदार उनकी तरफ आकर्षित होते हैं. खास बात यह भी है कि मिस्टर खंडेलवाल इस काम के जरिए तकरीबन 500 लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहे हैं जो किसी भी मायने में बेहद शानदार है. सबसे अच्छी बात यह है कि मिस्टर खंडेलवाल के पास काम करने वाले अधिकतर महिलाएं हैं. ऐसे में वो एक प्रकार से वुमन एंपावरमेंट पर भी जोर दे रहे हैं.

The post जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/feed/ 0 117