jaipur - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Wed, 14 Sep 2022 04:02:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 jaipur - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 जयपुर के गजराज ने शुरू की कुत्तों के लिए विशेष रसोई, महज ₹5 में खरीद खिलाएं खाना, रोज 500 से 700 कुत्तों को खिलाते है खाना https://jaipur.gajabmedia.com/2144/bejubaano-ki-rasoi/ https://jaipur.gajabmedia.com/2144/bejubaano-ki-rasoi/#respond Wed, 14 Sep 2022 04:01:06 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2144 जयपुर : जयपुर में एक विशेष प्रकार की पहल ‘बेजुबानों की रसोई’ की शुरुआत की गई है. जिसमें आवारा कुत्तों के लिए ₹5 में गरमा …

The post जयपुर के गजराज ने शुरू की कुत्तों के लिए विशेष रसोई, महज ₹5 में खरीद खिलाएं खाना, रोज 500 से 700 कुत्तों को खिलाते है खाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर : जयपुर में एक विशेष प्रकार की पहल ‘बेजुबानों की रसोई’ की शुरुआत की गई है. जिसमें आवारा कुत्तों के लिए ₹5 में गरमा गरम भोजन परोसा जा रहा है. इस नेक पहल की शुरुआत गजराज ने की है जो बताते हैं कि पिछले 2 सालों से वह अपने 10 से 12 लोगों की टीम के साथ कुत्तों को गरमा गरम पका हुआ खाना खिलाते हैं. और इसकी शुरुआत उन्होंने लॉकडाउन के दौरान की थी.

गजराज कहते हैं कि ऐसे कई लोग हैं जो जरूरतमंदों को खाना खिलाते हैं. यहां प्रदेश की गहलोत सरकार ने भी गरीबों के लिए बेहद सस्ते में खाने की व्यवस्था की हुई है. लेकिन उन बेजुबान जानवरों का क्या जो भूखे तो होते हैं लेकिन अपना दर्द बयां नहीं कर सकते!

कैसे हुई इस पहल की शुरुआत?

ऐसे में गजराज और उनकी टीम ने इन बेजुबानों की सहायता करने का निर्णय लिया है और इस विशेष पहल की शुरुआत की है. गजराज कहते हैं कि कुत्ते अक्सर डस्टबिन के पास बचा हुआ खाना खाते हैं लेकिन लॉकडाउन के दरमियान सभी रेस्टोरेंट बंद होने के कारण इन कुत्तों को वह खाना भी नहीं मिल रहा था. तभी उन्होंने आवारा कुत्तों को नियमित रूप से ताजा पका खाना खिलाना शुरू किया.

विशेष पोषक तत्वों को मिलाकर बनाते हैं भोजन

अब इस विशेष पहल में गजराज कुत्तों के लिए महज ₹5 में खाना दे रहे हैं. इसके लिए वे भोजन में मल्टीविटामिन दवाओं के साथ ही साथ पनीर, सोयाबीन, चावल और अंडे भी मिलाते हैं. वे बताते हैं कि पनीर और अंडे प्रोटीन के लिए होते हैं. वही चावल का पानी कुत्तों को लंबे समय तक हाइड्राडेट रखने में मदद करता है. क्योंकि इन आवारा कुत्तों को खाने के साथ ही साथ पानी की व्यवस्था भी नसीब नहीं हो पाती. ऐसे में चावल पानी का एक अच्छा स्त्रोत है.

मांस की जगह शामिल किया गया है अंडे को

कुत्तों को मांस काफी ज्यादा पसंद होता है लेकिन यहां मांस की जगह अंडे को शामिल किया गया है. क्योंकि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो मांस को हाथ नहीं लगाते हैं इसीलिए उन्हें कुत्तों को मांस परोसने में दिक्कत हो सकती है. गजराज कहते हैं कि इस सुविधा के वह ₹5 इसीलिए ले रहे हैं क्योंकि जिस प्रकार के कंटेनर में यह खाना पैक किया जाता है उसकी कीमत 4.5 रुपए है ऐसे में ₹5 से वह कंटेनर की कीमत वसूल पा रहे हैं.

किसी से भी नहीं ले रहे दान या डोनेशन

बता दें कि इस पहल के चलते गजराज किसी भी व्यक्ति से दान या और डोनेशन नहीं ले रहे हैं. उनका कहना है कि दान में लोग सोचते हैं कि अब उनका काम हो गया है. लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग बाहर जाकर खुद आवारा कुत्तों को यह खाना खिलाए. ताकि इससे मिलने वाली असल खुशी का उन्हें एहसास हो सके.

The post जयपुर के गजराज ने शुरू की कुत्तों के लिए विशेष रसोई, महज ₹5 में खरीद खिलाएं खाना, रोज 500 से 700 कुत्तों को खिलाते है खाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2144/bejubaano-ki-rasoi/feed/ 0 2144
जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/ https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/#respond Sat, 10 Sep 2022 08:19:15 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2005 जयपुर : संभाग के दौसा में 24 साल पहले बने मकान को 4 फीट ऊपर ऊंचा उठाने के लिए एक खास तकनीक का प्रयोग किया …

The post जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर : संभाग के दौसा में 24 साल पहले बने मकान को 4 फीट ऊपर ऊंचा उठाने के लिए एक खास तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. जिसमें मकान को ऊंचा करने के लिए 200 जैक लगाए गए हैं. यहां दौसा शहर के जड़ाव फाटक के समीप कमलेश्वर कॉलोनी में रहने वाले जगदीश प्रसाद मौर्य ने 1998 में इस मकान का निर्माण कराया था. उस वक्त यह मकान सड़क से 5 फीट ऊपर था. लेकिन अब बार-बार सड़क बनने के कारण यह सड़क के लेवल में आ गया है. जिसके चलते घर में बारिश का पानी घुसने लगा है और यह समस्या पैदा करता है.

अपनी इसी परेशानी से निजात पाने हेतु जगदीश प्रसाद ने अब हरियाणा से हाउस लिफ्टिंग टीम को बुलाया है और इस काम के लिए उन्हें 14 मजदूरों को तैनात किया है. जैसे ही मकान को ऊपर उठाने का यह काम शुरू हुआ है तो इसे देखने के लिए आसपास के इलाके के सभी लोग आ रहे हैं और आश्चर्य जता रहे हैं. बता दें कि मकान 1700 वर्ग फिट में फैला हुआ है और 5 मंजिल का है.

इस मकान को पिछले कुछ ही दिनों में तकरीबन 2 फीट तक ऊंचा कर दिया गया है और अभी इसे कुल 4 फीट ऊंचा किया जाएगा. जबकि ऊपर उठाने के बावजूद भी मकान में कोई भी दरार नहीं आई है. यह काम कुल 25 दिनों तक चलेगा और इसमें तकरीबन 10 लाख का खर्चा आना है.

क्यों किया मकान मालिक ने यह फैसला?

बता दें कि मकान के मालिक जगदीश मौर्य कोर्ट में सीनियर रीडर के पद से रिटायर हो चुके हैं. और उन्होंने साल 1989 में कमलेश्वर कॉलोनी में तकरीबन 2000 वर्ग फीट में अपना मकान बनवाया था. जिसके बाद कॉलोनी में बार-बार सड़कों का निर्माण होने के चलते सभी मकान सड़क के लेवल पर आ गए.

और यहां बारिश के दिनों में कॉलोनी का गंदा पानी मकान में भरने लगता है. यह समस्या उन्हें हर साल झेलनी पड़ती है. जिसके बाद उन्होंने अपने मकान को ऊपर उठाने की ठानी. जगदीश प्रसाद मौर्य बताते हैं कि उन्होंने पहले ही हाउस लिफ्टिंग के बारे में सुना हुआ था.

और जिसके बाद उन्होंने हरियाणा की एक कंपनी से संपर्क किया और एग्रीमेंट करते हुए मकान को ऊपर उठाने का काम शुरू किया. यहां नल फिटिंग से लेकर फर्श के रिकंस्ट्रक्शन तक में तकरीबन 10 लाख का खर्चा आना है. जबकि मकान के अंदर नींव के पास गड्ढा खोदकर फर्श को 3 फीट तक नीचे खोद दिया गया है. यहां तकरीबन 200 जैक लगाए गए हैं और नई नीव बनाई गई है.

The post जयपुर संभाग में जमीन से 2 फीट ऊपर उठाया घर, अभी 25 दिन और चलेगा काम, जानिए कितना खर्चा आया मालिक को first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2005/house-raised-2-feet-above-the-ground-in-jaipur-division-with-new-technology/feed/ 0 2005
जयपुर की ये 6 बातें कर देंगी आपको भी हैरान ! कितना जानते हैं आप अपने शहर के बारे में? https://jaipur.gajabmedia.com/1728/jaipur-ki-ye-6-baaten-jaante-ho-kya/ https://jaipur.gajabmedia.com/1728/jaipur-ki-ye-6-baaten-jaante-ho-kya/#respond Wed, 31 Aug 2022 05:48:11 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1728 जयपुर: यूं तो पूरा राजस्थान ही राजा और रजवाड़ों के लिए बेहद प्रसिद्ध है राजस्थान में अनेकों इमारते महल और किले हैं जो यहां की …

The post जयपुर की ये 6 बातें कर देंगी आपको भी हैरान ! कितना जानते हैं आप अपने शहर के बारे में? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: यूं तो पूरा राजस्थान ही राजा और रजवाड़ों के लिए बेहद प्रसिद्ध है राजस्थान में अनेकों इमारते महल और किले हैं जो यहां की कला संस्कृति और सुनहरे इतिहास का वर्णन करती है. लेकिन राजधानी जयपुर की बात ही कुछ अलग है. यहां की आबोहवा में भी राजस्थान राज्य की संस्कृति की खुशबू बसी हुई है और यही कारण है कि जयपुर दुनिया भर में अपनी कला संस्कृति की बदौलत जाना जाता है.

अगर आप भी जयपुर में रहते हैं या फिर जयपुर घूम चुके हैं तो आज हम आपको उसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे.

जयपुर में बसे हैं दुनिया के सबसे महंगे होटल

जयपुर को भारत के शाही शहरों के रूप में जाना जाता है. इसीलिए यह आपको कई शानदार और खूबसूरत भव्य होटल देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जयपुर के कुछ होटल ऐसे हैं जो दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं और यहां पर रहने के लिए देश व विदेशों से कई लोग लाखों रुपए खर्च करके आते हैं.

जयपुर है भारत का सबसे पहला नियोजित शहर

जब भी भारत के नियोजित शहरों की चर्चा होती है तो हमारे जहन में सबसे पहले चंडीगढ़ का नाम आता है. लेकिन आपको बता दें कि चंडीगढ़ नहीं बल्कि जयपुर भारत का पहला नियोजित शहर है जिसे 1730 में ही पूरा कर लिया गया है. जयपुर एकमात्र ऐसा शहर है जिसे वास्तु शास्त्र और शिल्प शास्त्र के नियमों के अनुसार प्लान किया गया था. आपको बता दें कि यहां जयपुर के सामान्य निर्माण प्लान में 4 वर्ष का समय लगा था.

इसलिए कहा जाता है जयपुर को गुलाबी शहर !

हम सभी जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका नाम यह कैसे पड़ा? जबकि आज यह इतना गुलाबी दिखाई भी नहीं पड़ता. आपको बता दें कि यहां वेल्स के राजकुमार एडविन की यात्रा का सम्मान और स्वागत करने के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगा गया था. इसे महाराजा रामसिंह 1876 में शुरू किया गया था जिसके बाद से इसे गुलाबी शहर कहा जाने लगा.

जयपुर में विश्व का सबसे बड़ा मुक्त साहित्य महोत्सव

साल 2006 में शुरू हुआ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल दुनिया का सबसे बड़ा फ्री लिटरेरी फेस्टिवल है. जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल होते हैं. यहां लेखकों से लेकर फिल्म निर्माता और गीतकारों से लेकर लेखक, उपन्यासकार तक शरीक होते हैं. यह दुनिया भर में इतना पॉपुलर है कि जयपुर इसकी वजह से कई गुना ज्यादा प्रसिद्ध है. बता दें कि इस फेस्टिवल का अंतिम संस्करण 25 से 29 फरवरी 2018 में आयोजित किया गया था.

एक दीवार वाला शहर है जयपुर

शहर के चारों ओर चारों दिशाओं में आठ द्वारा वाली तकरीबन 6 मीटर ऊंची और 3 मीटर चौड़ी एक दीवार ने जयपुर शहर को घेर कर रखा हुआ है. यह कई द्वार है जैसे कि जोरावर सिंह गेट, सूरजपोल गेट, सांगानेरी गेट, न्यू गेट, अजमेरी गेट, चांदपोल गेट, घाट गेट और सम्राट गेट. जयपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह द्वार जयपुर को आक्रमणकारियों और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए है. आज भी जयपुर के पुराने शहर में प्रवेश करने अथवा बाहर निकलने के लिए आपको इनमें से किसी एक ना एक द्वार से गुजरना अवश्य पड़ता है.

The post जयपुर की ये 6 बातें कर देंगी आपको भी हैरान ! कितना जानते हैं आप अपने शहर के बारे में? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1728/jaipur-ki-ye-6-baaten-jaante-ho-kya/feed/ 0 1728
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/ https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/#respond Wed, 03 Aug 2022 05:42:00 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=904 जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है …

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार नोटम (नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि बीते कई साल से एयरपोर्ट पर दोपहर में नोटम यानी नो ट्रैफिक एयरक्राफ्ट मूमेंट लागू था. इस समय अवधि में एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन नहीं होता था.

लेकिन अब सप्ताह में केवल 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 से 4:30 तक नोटम लागू रहेगा. इसके अलावा अन्य दिनों में 24 घंटे उड़ानों का संचालन सुगमता से हो सकेगा. नए नियमों के तहत उड़ानों का दायरा इस समय अवधि में किसी भी स्थिति होने पर आसानी से हो सकेगा तथा नई एयरलाइन भी उड़ानों का दायरा शुरू करेगी.

शुरू हुई दो नई उड़ानें:- आपको बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद के लिए 1 जुलाई से गो फर्स्ट एयरलाइन नई उड़ान शुरू कर चुका है. सुबह 8:50 पर अहमदाबाद के लिए भी नई उड़ान शुरू होनी है. इसके अलावा जयपुर में अब जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस के आने की भी संभावना बन रही है.

दरअसल जेट एयरवेज और अकाशा एयरलाइंस को ऑपरेटर परमिट मिल चुके हैं और बताया जा रहा है कि दिवाली के आसपास कंपनी खुद के काउंटर आदि तैयार करवाकर घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर सकती है.वर्तमान समय में जयपुर से रोजाना तीन से चार उड़ानों के रद्द होने के साथ ही साथ कुल तकरीबन 50 के आसपास उड़ानों का संचालन हो रहा है और यही कारण है कि जयपुर इंटरनेशनल देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में एक बार फिर 11 से लुढ़क कर 15वें स्थान पर पहुंच गया है.

लेकिन अब नोटम के 3 दिन रहने से उड़ानों के फेरे बढ़ना तय माना जा रहा है. अधिक उड़ानें रद्द होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि जून महीने के बाद यहां पर्यटक कम आकर्षित होते हैं जिस वजह से यात्रियों की संख्या भी कम है और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ती है. लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के आसपास यह कार्य सुचारू रूप से वापस शुरू हो सकेगा क्योंकि दिवाली के बाद यहां मौसम के मिजाज बदलने पर एक बार फिर पर्यटक आकर्षित होते हैं. जब ही उड़ानों में भी भीड़ देखने को मिलेगी.

The post जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट: घटाया नोटम का दायरा, अब नई उड़ानों से सफर होगा और भी सुहाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/904/jaipur-international-airport-reduced-notam-scope/feed/ 0 904
राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/ https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/#respond Sun, 31 Jul 2022 11:08:21 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=846 कहा जाता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीर्थ यात्रा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन यह करना हमारे हाथ में नहीं होता. क्योंकि यदि भगवान …

The post राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

कहा जाता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीर्थ यात्रा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन यह करना हमारे हाथ में नहीं होता. क्योंकि यदि भगवान का बुलावा हो तो ही हम तीर्थ यात्रा करने जा सकते हैं. ऐसे में अब राजस्थान सरकार ने बुजुर्गों के लिए देवस्थान विभाग की तरफ तीर्थ यात्रा का आयोजन किया है.

इस कार्यक्रम में लॉटरी सिस्टम के जरिए तीर्थ यात्रा हेतु संभाग के भरतपुर, धौलपुर, करौली और धौलपुर जिले के 191 बुजुर्गों का चयन किया गया है. जो हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ यात्रा करने जाएंगे. वही संभाग के कुल 1720 बुजुर्ग रेल से तीर्थ यात्रा हेतु निकलेंगे. आपको बता दें कि यह तीर्थयात्रा तकरीबन 2 साल बाद हो रही है क्योंकि कोरोना काल में तकरीबन 2 साल से लगभग सभी तीर्थ स्थल बंद थे.

साथ ही यह भी जान लीजिए कि राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए तकरीबन 62815 आवेदन किए गए थे जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, सहयोगीयों और साथियों सहित यात्रा के लिए कुल 103126 आवेदन किए गए थे. लेकिन सरकार ने इनमें से तीर्थ यात्रा हेतु जाने वाले बुजुर्गों का लॉटरी के जरिए चयन किया है.

जिसमें भरतपुर संभाग के 4 जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के बुजुर्गों का चयन हुआ है. आपको बता दें कि भरतपुर संभाग में भरतपुर जिले में अधिकतम 2030 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया जिसमें से 3390 नागरिकों ने यात्रा के लिए आवेदन किया. भरतपुर जिले में 1347 वरिष्ठ नागरिकों ने हवाई यात्रा के लिए आवेदन किया लेकिन इनमें से 74 बुजुर्गों का चयन हुआ है.

आप बता दें की तीर्थ यात्रा के लिए आए कुल 2030 आवेदन में से 1360 सहायकों और साथियों सहित कुल 3390 लोगों ने आवेदन किया. लेकिन देवस्थान विभाग द्वारा भरपूर से रेल यात्रा हेतु सहायकों और साथियों सहित कुल 669 नागरिकों को यात्रा के लिए निर्धारित किया गया है.

The post राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/feed/ 0 846
जयपुर: ये मावा नान नहीं खाया तो क्या खाया, ₹300 की एक नान-करोड़ों का करोबार, ये है जयपुर का 5 स्टार ढाबा https://jaipur.gajabmedia.com/816/jaipur-sharma-dhaba-famous-naan-food/ https://jaipur.gajabmedia.com/816/jaipur-sharma-dhaba-famous-naan-food/#respond Sun, 31 Jul 2022 06:10:40 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=816 कई बार ऐसा होता है कि हम लगातार घर का खाना खाते-खाते बोर हो जाते हैं ऐसे में हम कहीं ना कहीं बाहर की ओर …

The post जयपुर: ये मावा नान नहीं खाया तो क्या खाया, ₹300 की एक नान-करोड़ों का करोबार, ये है जयपुर का 5 स्टार ढाबा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

कई बार ऐसा होता है कि हम लगातार घर का खाना खाते-खाते बोर हो जाते हैं ऐसे में हम कहीं ना कहीं बाहर की ओर रुख करते हैं. कई फेमस रेस्टोरेंट के अलावा अधिकतर लोग ढाबे पर भी स्वादिष्ट खाना खाने पहुंच जाते हैं. जब भी हम ढाबे पर जाते हैं तो मुख्य रूप से स्पेशल दाल तड़का, चटनी, लस्सी और तंदूरी रोटी जैसी चीजें ट्राई करते हैं.

वैसे तो ढाबे इन्हीं चीजों के लिए ज्यादा मशहूर होते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ढाबे के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दाल या तड़केदार सब्जी के लिए फेमस नहीं है. बल्कि इसमें एक ऐसा जायका है जो काफी यूनिक है. यहां के लजीज पकवान इतने फेमस है कि इस पर ऐश्वर्या राय से सलमान खान और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार भी आ चुके हैं. तो चलिए बताते हैं आपको इस ढाबे के जायके के बारे में विस्तार से–

मित्रों जब भी हम मावा और नान जैसे शब्द सुनते हैं तो इनका कंबीनेशन करने के लिए हमारा दिमाग जरूर चकरा जाएगा. लेकिन क्योंकि तंदूरी नान में मावा की स्टफिंग करना और उसकी सिकाई करना बेहद मुश्किल काम है. ऐसा इसलिए है क्योंकि तंदूर के अंदर से तीन या चार नान में से एक ही नान कामयाब होकर बाहर निकलती है. लेकिन यही संघर्ष भरा काम इस ढाबे की शान है.

दरअसल हम बात करने जा रहे हैं सीकर रोड स्थित शर्मा ढाबे के बारे में, जिन का सफर एक चाय की थड़ी से शुरू हुआ था. लेकिन आज इनका करोड़ों का कारोबार है. इस ढाबे का मैनेजमेंट देख रहे मुकेश शर्मा ने कहा कि उनके दादा ने मावा नान का कॉन्सेप्ट शुरू किया था.

  • ढाबे का एड्रेस यहाँ है- Address: Sharma Dhaba, 12, G-445(I, Sikar Rd, Vishwakarma Industrial Area, Jaipur, Rajasthan 302013
  • इसका ओपनिंग टाइम 11:00AM है और क्लोजिंग टाइम 10:30PM है। (Timing-11AM to 10:30PM)
  • आप इस ढाबे का खाना ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते है। 

आमतौर पर ढाबों में मिठाइयां नहीं मिलती है लेकिन ग्राहकों को खाने के साथ मीठा परोसने के लिए मावा नान बनाने की शुरुआत की गई थी. लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज मावा नाम को सही शेप में लाने का था जिसमें कई साल लग गए. क्योंकि तंदूर की गर्मी में मावा पिघल कर पूरी नान खराब कर देता था.

मुकेश शर्मा कहते हैं कि आज भी मावा नान सही बनाने का अनुपात काफी कम है. अगर हम तीन चार बार कोशिश करते हैं तो उसमें से एक ही नान पूरी तरह चिपक कर भठी से बाहर आ पाती है. मुकेश शर्मा कहते हैं कि हम किसी ग्राहक से आर्डर लेने से पहले ही उसे बनने में लगने वाले समय की जानकारी देते हैं ताकि उन्हें लंबा इंतजार ना लगे.

₹300 की एक नान, करोड़ो का कारोबार

ढाबे पर एक नान ₹300 में मिलती है. जिसका औसतन वजन लगभग आधा किलो होता है. इस नान को चार से पांच लोग आसानी से खा सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार शर्मा ढाबे पर प्रतिदिन 300 से 500 लोग खाना खाने आते हैं जिसमें से 10 अथवा 15% ऑर्डर केवल मावा नान के होते हैं.

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ढाबे पर साल भर में एक करोड़ से ज्यादा कारोबार केवल मावा नान का होता है. आपको बता दें कि शर्मा ढाबे पर मावा नान के अलावा भी कई चीजें मिलती है जिसमें अजवाइन नान, गार्लिक नान, लच्छा परांठा, पनीर नान, आलू मसाला नान शामिल है.

The post जयपुर: ये मावा नान नहीं खाया तो क्या खाया, ₹300 की एक नान-करोड़ों का करोबार, ये है जयपुर का 5 स्टार ढाबा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/816/jaipur-sharma-dhaba-famous-naan-food/feed/ 0 816
जयपुर में हो तो ले लो मज़ा, मानसून में फ़ूड फेस्टिवल का स्वाद, स्ट्रीट फूड की थीम पर मिलेगा स्वाद का तड़का https://jaipur.gajabmedia.com/662/jaipur-food-festival/ https://jaipur.gajabmedia.com/662/jaipur-food-festival/#respond Sun, 24 Jul 2022 07:05:47 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=662 जयपुर: इस साल जयपुर के रहने वाले स्वाद के चटोरो के लिए सबसे अच्छा समय आ चुका है. जयपुर में इटालियन और मैक्सिकन कुजीन के …

The post जयपुर में हो तो ले लो मज़ा, मानसून में फ़ूड फेस्टिवल का स्वाद, स्ट्रीट फूड की थीम पर मिलेगा स्वाद का तड़का first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: इस साल जयपुर के रहने वाले स्वाद के चटोरो के लिए सबसे अच्छा समय आ चुका है. जयपुर में इटालियन और मैक्सिकन कुजीन के साथ स्ट्रीट फूड का जायका मानसून को और अच्छा बनाने वाला है. जिसमें मानसून की इस रिमझिम बरसात में आपको गरमा-गरम स्वादिष्ट होटल और कैफे वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद खाने को मिलेगा.

कुछ इसी खास अंदाज़ को जयपुर के मालवीय नगर (Malviya Nagar) स्थित ओवन बेकरी और कैफे (Oven the bakery and cafe) ने A treat from street (ए ट्रीट फ्रॉम स्ट्रीट) मानसून फूड फेस्टिवल की शुरुआत की है. इस फेस्टिवल में स्वाद के चटोरों को स्ट्रीट फूड के सबसे खूबसूरत फ्यूजन के तड़के के साथ परोसा जा रहा है.

जिसमें आपको बेहतरीन क्वालिटी में स्ट्रीट फूड प्राप्त होता है. इस फेस्टिवल के बारे में सिर्फ मयंक गोपालिया ने बताया है कि बारिश के दौरान अक्सर लोग हेल्थी और हाइजेनिक खाने के ऑप्शन ढूंढते हैं. लेकिन इसमें स्वाद फिसल जाता है क्योंकि लोगों को खाने का चटपटापन नहीं मिल पाता.

शेफ मयंक गोपालिया ने आगे कहा कि जयपुर के चटोरों की इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने इस फेस्टिवल की शुरुआत की है जिसमें स्ट्रीट फूड के स्वाद को बेहतरीन ढंग से परोसा जाएगा जिसमें क्वालिटी और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है. आपको बता दें कि इस फेस्टिवल में आपको नाचोज भेल, चाइनीस चटपट, एलपेनों फिटर्स, चीली चीज बॉल्स, फ्यूजन मुंबईयां सैंडविच, पुचका चीज शॉर्ट्स, बारबीक्यू पकौड़ा, सिगार रोल्स, क्रिस्पी कॉर्न चाट जैसे हेल्दी और टेस्टी स्ट्रीट फूड फ्लेवर को खास तरीके से मैन्यू में जोड़ा गया है.

इसके साथ ही साथ आपको फलों के राजा आम से इंस्पायर्ड कई डिलीशियस आम की डिश भी खाने को मिलेगी. मैंगो लवर्स के लिए वेविंग ऑफ मैंगो थीम पर मैंगो लव, मैंगो मूस, मैंगो टारस, लेडी फिंगर मैंगो पेस्ट्री, चोको मैंगो और डाडंई पेस्ट्री जैसे डेजर्ट भी सर्व किए जा रहे हैं.

लेकिन अगर आप मानसून में चाय के शौकीन हैं तो स्वाद में चार चांद जोड़ते हुए आपको इलायची मसाला चाय और पहाड़ी अदरक चाय भी परोसी जाएगी. केवल इतना ही नहीं यहां आपको स्वाद के विस्तार हेतु कीवी स्प्रिकलिंग, समर फ्लेवर कॉफी, रेनबो मोइतो और रेन ड्रॉप आईसटी जैसी शानदार ड्रिंक भी मिल रही है.

The post जयपुर में हो तो ले लो मज़ा, मानसून में फ़ूड फेस्टिवल का स्वाद, स्ट्रीट फूड की थीम पर मिलेगा स्वाद का तड़का first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/662/jaipur-food-festival/feed/ 0 662
जयपुर: उत्तरी रिंग रोड का निर्माण कार्य इस साल में होगा शुरू, DPR बनने के बाद जमीन अवाप्ति का काम प्रारंभ https://jaipur.gajabmedia.com/650/jaipur-north-ring-road-work-will-be-start-soon/ https://jaipur.gajabmedia.com/650/jaipur-north-ring-road-work-will-be-start-soon/#respond Sun, 24 Jul 2022 05:35:55 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=650 जयपुर: जयपुर में आगरा रोड से दिल्ली बाईपास तक बनाई जाने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य इसी साल के अंत तक शुरू हो सकता …

The post जयपुर: उत्तरी रिंग रोड का निर्माण कार्य इस साल में होगा शुरू, DPR बनने के बाद जमीन अवाप्ति का काम प्रारंभ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
जयपुर: जयपुर में आगरा रोड से दिल्ली बाईपास तक बनाई जाने वाली रिंग रोड का निर्माण कार्य इसी साल के अंत तक शुरू हो सकता है. इस रिंग रोड के निर्माण हेतु एलाइनमेंट का काम पूरा हो चुका है. कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अर्थात डीपीआर और जमीन अवाप्ति का काम भी जुलाई महीने में ही शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही थी.

हालांकि जमीन कितनी आवप्त होगी ? यह डीपीआर फाइनल होने के बाद ही कहा जा सकेगा! इस विषय में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway authority of India) के रीजनल ऑफिसर पवन कुमार ने बताया है कि टीम ने अब तक संभावित प्लान बनाया है कि अक्टूबर के अंत तक रिंग रोड का काम शुरू करवा दिया जाएगा.

वर्तमान समय में डीपीआर बनने का काम चल रहा है और जुलाई महीने के आखिर तक जमीन अवाप्ति का काम भी शुरू करवा दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दो-तीन महीने में जमीन अवाप्ति की कागजी प्रक्रिया शुरू होने के बाद जैसे-जैसे जमीन पर कब्जा मिलेगा वैसे वैसे काम आगे बढ़ेगा.

ऐसा होगा कॉरिडोर ! आगरा रोड पर बगराना से दिल्ली रोड पर अचरोल तक तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी में यह कोरिडोर बनाया जाएगा. इस कॉरिडोर में छह लेन का ट्रांसपोर्ट कोरिडोर होगा जो 90 मीटर की चौड़ाई में बनेगा. 90 मीटर में बनने वाली कोरीडॉर के लिए एनएचएआई खुद जमीन अवाप्ति करेगा. इसके दोनों ओर 145–145 मीटर में प्रस्तावित डेवलपमेंट कॉरिडोर का काम जेडीए करवाएगा तथा इसके लिए जमीन अवाप्ति का काम भी जेडीए ही करेगा.

क्या है फायदा ? जयपुर शहर में उतरी रिंग रोड बनने से सबसे ज्यादा फायदा शहर के ट्रैफिक से संबंधित होगा. वर्तमान समय में आगरा रोड की तरफ से दिल्ली और दिल्ली रोड से आगरा की तरफ आने जाने वाला ट्रैफिक जयपुर शहर में घाट की घुणी, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगढ़ मोड़ और कुकस होते हुए गुजरता है. जिसके चलते जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली बाईपास पर ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा है. रिंग रोड़ बनने के बाद ट्रैफिक अरावली की पहाड़ियों से होकर गुजरने लगेगा जिससे यात्रा के दरमियान समय की बचत होगी.

The post जयपुर: उत्तरी रिंग रोड का निर्माण कार्य इस साल में होगा शुरू, DPR बनने के बाद जमीन अवाप्ति का काम प्रारंभ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/650/jaipur-north-ring-road-work-will-be-start-soon/feed/ 0 650
जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/ https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/#respond Fri, 22 Jul 2022 16:29:15 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=615 जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब आगामी दिसंबर महीने तक एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बदलाव के तहत आपको दिसंबर …

The post जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब आगामी दिसंबर महीने तक एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बदलाव के तहत आपको दिसंबर महीने तक जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकरीबन 10 साल से बंद पड़े टर्मिनल 1 पर फ्लाइट ऑपरेशन फिर से चालू दिखाई पड़ेगा.

अगर इस मास्टर प्लान के लिए हायर की गई कंसलटेंसी एजेंसी जल्दी प्लान दे देती है तो कुछ डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के ऑपरेशन के साथ नए टर्मिनल को शुरू किया जा सकता है. इसके साथ ही चार्टर फ्लाइट्स यानी नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के आवागमन के लिए भी डेडीकेटेड टर्मिनल के रूप में टर्मिनल 1 उपलब्ध रहेगा.

इस विषय में जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि अक्टूबर तक सभी नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के यात्रियों का आवागमन टर्मिनल 1 से होगा. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जयपुर एयरपोर्ट पर अब नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का संचालन बढ़ रहा है. अब अडा़नी समूह द्वारा भी एयरपोर्ट प्रशासन पर इसे दिवाली के बाद जल्द दोबारा चालू करने का दबाव बनाया जा रहा है.

आपको बता दें कि टर्मिनल 1 का रिनोवेशन कार्य पूरा हो चुका है लेकिन यात्री वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित करनी होगी. इसके लिए एयरपोर्ट पर मल्टी लेवल और अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके लिए पहले एयरपोर्ट के पास की 10 एकड़ जमीन से अतिक्रमण भी हटाना होगा. इस जमीन पर कई कॉलोनियां और मकान बसे हुए हैं लेकिन यह जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी की है.

अतिक्रमण इसलिए भी शक्तिशाली हो गया क्योंकि फ्लाइट ऑपरेशन तकरीबन 10 साल से बंद है. ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया. इसे पूरी तरह नियंत्रित करने के बाद ही दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि यहां चार्टर फ्लाइट्स के अलावा सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी चालू होंगी.

दोबारा चालू होगा संचालन :–

  • जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 16 जुलाई 2013 से बंद है.
  • इससे पहले यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालित होती थी.
  • वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना औसतन तीन से चार नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट उड़ान भरती है.
  • वर्तमान में जयपुर से बैंकॉक, दुबई, मस्कट, शारजाह और आबू धाबी की फ्लाइट्स संचालित होती है.

The post जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: टर्मिनल 1 से जल्द शुरू होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल उड़ान का होगा नया ठिकाना first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/615/jaipur-airport-new-flight-start-hogi-december-se/feed/ 0 615
जयपुर के इस रेस्टोरेंट में संतरो के छिलकों से बने ग्लास और प्लेट, प्लास्टिक बैन को जयपुर का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा https://jaipur.gajabmedia.com/387/glasses-and-plates-made-of-orange-peel-at-this-restaurant-in-jaipur/ https://jaipur.gajabmedia.com/387/glasses-and-plates-made-of-orange-peel-at-this-restaurant-in-jaipur/#respond Wed, 13 Jul 2022 15:35:51 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=387 हम सस्ते दाम और अपनी सहूलियत के लिए प्लास्टिक का उपयोग बेहिसाब करते हैं. प्लास्टिक बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है और यह चीजों …

The post जयपुर के इस रेस्टोरेंट में संतरो के छिलकों से बने ग्लास और प्लेट, प्लास्टिक बैन को जयपुर का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
हम सस्ते दाम और अपनी सहूलियत के लिए प्लास्टिक का उपयोग बेहिसाब करते हैं. प्लास्टिक बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाता है और यह चीजों को अन्य पदार्थों से ज्यादा बेहतरीन बनाकर रखता है इस वजह से हम किसी भी मामले में प्लास्टिक का उपयोग करने से हिचकिचातें नहीं है.

लेकिन यह पर्यावरण के लिए एक अभिशाप है. भारी कचरे की समस्या और पर्यावरण को हो रहे नुकसान के चलते अब राजस्थान राज्य में भी एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद कर दिया गया है. ऐसे में अधिकतर लोग अब प्लास्टिक का सब्सिट्यूट ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं.

इसी विषय में राजधानी जयपुर में जब भास्कर टीम ने मार्केट का दौरा किया तो शहर का एक रेस्टोरेंट ऐसा ज्ञात हुआ जिसमें काफी समय से जूस इत्यादि सर्व करने के लिए ऑर्गेनिक गिलासों का प्रयोग हो रहा था. जो संतरे के छिलके से बने हैं. यह कप अपने आप में बेहद सुंदर और खास है क्योंकि इनका निर्माण फसल के कचरे से किया गया है.

आमतौर पर देखा जाता है कि चावल और गेहूं की फसल प्राप्त करने के बाद लोग उसके भूसे को खुले में फेंक देते हैं और जला देते हैं. जो पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पैदा करता है. लेकिन मुंबई के रहने वाले दो युवा निशिथ और अनुप्रिया ने ऐसे ही कुछ किसानों की सहायता से एक बेहद अलग और शानदार समाधान खोज निकाला.

glasses made by orange peels in jaipur restro

दरअसल इन्होंने संतरे के छिलके, चावल और गेहूं की भूसी जो किसी भी प्रकार से प्रयोग में नहीं आती है, इनका प्रयोग करके इन्होंने कई ऐसे बर्तन तैयार किए जो प्लास्टिक का सब्सीट्यूट बन सकते हैं.फसल के इस कचरे को इन युवाओं ने सुंदर कटोरियों, प्लेट्स और गिलासों में बदला. जिनका प्रयोग जयपुर शहर में हो रहा है. यह इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि यह किसानों को उनकी फसल के कचरे का एक दाम मुहैया करवाता है. साथ ही यह पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर भी कारगर है.

The post जयपुर के इस रेस्टोरेंट में संतरो के छिलकों से बने ग्लास और प्लेट, प्लास्टिक बैन को जयपुर का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/387/glasses-and-plates-made-of-orange-peel-at-this-restaurant-in-jaipur/feed/ 0 387