railway news - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Sun, 28 Aug 2022 04:05:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 railway news - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/ https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/#respond Sun, 28 Aug 2022 03:30:46 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1556 उत्तर पश्चिम रेलवे: उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने 8 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का फैसला कर लिया है. आपको बता दें कि …

The post वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

उत्तर पश्चिम रेलवे: उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने 8 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का फैसला कर लिया है. आपको बता दें कि यहां सूचित किए गए 8 रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों के कुछ ही समय में वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलने वाली है. इन सभी रेलवे स्टेशनों की बिल्डिंग भी मॉडर्न तरीके से बनाई जाएगी. साथ ही इसमें तमाम लग्जीरियस सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर पीपीपी मोड में तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

कौन-कौन से हैं यह रेलवे स्टेशन ?

अगर बात करें कि राजस्थान के किन किन रेलवे स्टेशनों का कायापलट किया जाना है? तो आपको बता दें कि इस लिस्ट में जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, आबूरोड और बीकानेर रेलवे स्टेशन शामिल है.

वहीं कुछ रिपोर्ट का यह भी कहना है कि इस लिस्ट में अब पाली मारवाड़ स्टेशन का नाम भी जोड़ दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि अगले 2 से 3 सालों के भीतर इसे पूरा किए जाने के प्रयास भी चल रहे हैं.

इसके लिए रेलवे ने जयपुर के गांधीनगर और उदयपुर के स्टेशन का मॉडल भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इन्हें अप्लाई कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि इन रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को पार्किंग, लिफ्ट, एक्सीलेटर, वीआईपी लांज और कैफिटेरिया जैसी फाइव स्टार सुविधाएं मिल सकेंगी.

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे इन रेलवे स्टेशन का कायापलट मध्यप्रदेश के भोपाल स्टेशन की तर्ज पर करने जा रहा है .जहां यात्रियों को वर्तमान में टॉप सुविधाएं मिलने जा रही है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इसे भी उसी तर्ज पर तैयार किया जाएगा. आपको बता दें कि इनमें से आधे रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से विकास किया जाएगा जबकि आधे का रिडेवलपमेंट किया जाएगा. ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले 5 से 7 सालों में इन सभी रेलवे स्टेशनों के कायापलट का संपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा.

The post वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/feed/ 0 1556
झुंझुनू–सीकर और जयपुर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रेल की होगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी और सफर होगा बेहद आसान https://jaipur.gajabmedia.com/1396/jhunjhunu-sikar-jaipur-rail-news-now-rail-will-have-direct-connectivity-and-travel-will-be-very-easy/ https://jaipur.gajabmedia.com/1396/jhunjhunu-sikar-jaipur-rail-news-now-rail-will-have-direct-connectivity-and-travel-will-be-very-easy/#respond Sat, 20 Aug 2022 03:35:32 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1396 शेखावटी: झुंझुनू और अजमेर निवासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. क्योंकि रेलवे बोर्ड ने अपनी सेवा में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे …

The post झुंझुनू–सीकर और जयपुर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रेल की होगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी और सफर होगा बेहद आसान first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

शेखावटी: झुंझुनू और अजमेर निवासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. क्योंकि रेलवे बोर्ड ने अपनी सेवा में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे सुविधाओं के मामले में झुंझुनू को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है. दरअसल अब झुंझुनू का रेलवे सफर सीधा अजमेर से कनेक्ट किया जा रहा है और रेलवे मंत्रालय ने इस पर प्रक्रिया पूरी कर काम भी शुरू करवा दिया है.

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब कुछ ही समय में अजमेर से जयपुर और वहां से सीकर रूट पर चलने वाली डेमो ट्रेन को झुंझुनू तक चलाया जाएगा. यह डेमू ट्रेन हफ्ते में 6 दिन तक चलती है और मेंटेनेंस के चलते एक रविवार के दिन इसका संचालन नहीं हो पाता. लेकिन अब इस रेल के शुरू होते ही झुंझुनू के लोगों का हफ्ते में 6 दिन तक अजमेर तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

इस संबंध में झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार कीचड़ में मानसून सत्र में रेल मंत्री से चर्चा की बात कही है. रेलवे ने जिले में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इसका विस्तार करने का फैसला किया है. जिले वासियों द्वारा इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और समय-समय पर लोगों ने इसकी मांग भी की थी.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए ढाई साल पहले झुंझुनू के दौरे पर आए रेलवे के जीएम ने लोहारू से जयपुर के बीच डेमू ट्रेन चलने का आश्वासन दिया था. लेकिन कोरोना के चलते इस मार्ग की प्रक्रिया पर अमल नहीं किया जा सका. लेकिन अब कोरोनावायरस के प्रभाव के कम होने के बाद रेलवे बोर्ड ने इस पर दोबारा प्रक्रिया चालू करने का निर्णय लिया है.

रेल का संचालन समय ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेल का संचालन सुबह 10:00 बजे से शुरू होता है. सुबह 10:00 बजे यह रिंगस से जयपुर से निकलती है. इसके बाद ही हो गया स्टेशन रींगस, पलसाना से होते हुए दोपहर 1:00 बजे सीकर पहुंचती है.

वही वापसी के समय यह ट्रेन दोपहर 1:35 से चलते हुए शाम तकरीबन 4:45 बजे जयपुर पहुंचती है. जब इसका विस्तार झुंझुनू तक होगा तभी यह दोपहर में झुंझुनू तक चलेगी. यहां रुकने के बाद ही यह फिर जयपुर के लिए रवाना होगी. वहीं अगर बात करें इस ट्रेन के किराए के बारे में तो आपको बता दें कि इसका किराया भी कुछ ज्यादा नहीं है.

झुंझुनू से जयपुर तक का इसका किराया ₹75 होने की बात कही जा रही है. वहीं सीकर तक का इसका किराया महज ₹40 होगा. ऐसे में यह ट्रेन कनेक्टिविटी के साथ ही साथ किफायती दर की वजह से भी यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है. जिससे यात्रियों को यात्रा में भी आसानी होगी साथ ही उन पर वित्त भार भी अधिक नहीं होगा.

The post झुंझुनू–सीकर और जयपुर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रेल की होगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी और सफर होगा बेहद आसान first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1396/jhunjhunu-sikar-jaipur-rail-news-now-rail-will-have-direct-connectivity-and-travel-will-be-very-easy/feed/ 0 1396
भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/ https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/#respond Wed, 17 Aug 2022 11:56:57 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1270 Indian Railway Update: भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है. जहां महंगाई के इस दौर में आम आदमी अपने खर्चे कम …

The post भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Indian Railway Update: भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है. जहां महंगाई के इस दौर में आम आदमी अपने खर्चे कम करना चाहता है वही रेलवे ने अब उन बच्चों का किराया वसूलना भी शुरू कर दिया है जो अब तक रेल में मुफ्त में यात्रा किया करते थे.

एक उदाहरण के तौर पर समझे तो किस शहर में रहने वाले किशोर अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के टूर पर निकला. उसे 16 अगस्त को अपने परिवार के साथ राजकोट से भोपाल जाना था. जिसके लिए उन्होंने एक्सप्रेस गाड़ी के फर्स्ट एसी में अपना रिजर्वेशन करवाया. कुल 4 यात्रियों में उन्होंने पहला नाम अपने 1 वर्ष के बेटे का भी भरा.

रेलवे के सिस्टम ने उस बच्चे की कम होने के बावजूद भी आवेदन पर आपत्ति नहीं की और 1 वर्ष की छोटे बच्चे का भी आम यात्रियों की तरह पूरी सीट आवंटित करते हुए पूरा किराया ले लिया. हालांकि यहां सोचने की बात है कि 1 वर्ष का छोटा बच्चा किस प्रकार से एक पूरी सीट का किराया दे सकता है ? लेकिन देश भर में ऐसे कई केस देखे गए हैं जब रेलवे ने ऐसे यात्रियों का भी पूरा किराया वसूला है.

अगर आप भी अपने परिवार के साथ यात्रा करने जा रहे हैं और आपके साथ में 4 साल तक की उम्र के बच्चे भी हैं. तो रिजर्वेशन फॉर्म आप जरा संभाल कर भरे. क्योंकि रेलवे ने अब गुपचुप तरीके से छोटे बच्चों की रिजर्वेशन की बुकिंग भी शुरू कर दी है. कुछ ही समय पहले लखनऊ मेल की थर्ड एसी बोगी में बेबी बर्थ तैयार करने के बाद अब रेलवे ने 4 साल से कम उम्र के बच्चों का भी टिकट बना कर उन्हें सीट देने की व्यवस्था लागू कर दी है.

वर्तमान समय में केवल 5 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के टिकट रेल आकर्षण के काउंटरों पर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बनते थे. और साथ में यह विकल्प भी रहता था कि वह सीट पूरी लेंगे या नहीं! पुरा बर्थ लेने पर ही 5 से 11 साल के उम्र के बच्चों का पूरा किराया लेना पड़ता है.

और बर्थ ना लेने पर उन्हें किराया आधा ही देना होता था. लेकिन अब रेलवे ने 1 वर्ष से 4 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिए भी टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम ने 1 से 4 साल के उम्र के बच्चों के नाम भरने के बाद सीट आधी या पूरी लेने का तो कोई विकल्प ही नहीं रखा है. जबकि उन्होंने कम उम्र होने के बावजूद कोई आपत्ति भी नहीं जताई है.

ऐसे में आवेदन में फॉर्म भरते समय आपके पास कोई विकल्प नहीं रहता है कि आप अपने बच्चे का टिकट ना बनवाएं. क्योंकि रेलवे अब उन बच्चों का भी किराया वसूल रहा है जो अपने मां की गोदी से भी नहीं उठ पाते हैं.

The post भारतीय रेल: रेलवे ने दिया बड़ा झटका! अब इस उम्र के बच्चे का भी लगेगा फुल टिकट first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1270/chhote-bachcho-ka-bhi-lagega-rail-kiraya/feed/ 0 1270