rajasthan latest - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Tue, 13 Sep 2022 03:56:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 rajasthan latest - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 SMS Hospital : अब जयपुर में भी संभव है लिंग परिवर्तन कराना, सर्जरी से थर्ड जेंडर भी बन सकते हैं महिला और पुरुष https://jaipur.gajabmedia.com/2122/sms-hospital-jaipur-surgery/ https://jaipur.gajabmedia.com/2122/sms-hospital-jaipur-surgery/#respond Tue, 13 Sep 2022 03:55:47 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=2122 जयपुर : मेडिकल साइंस की तकनीकी तरक्की के बाद अब लिंग परिवर्तन कराने को लेकर भी विश्व भर में काफी बहस छिड़ गई है. देश …

The post SMS Hospital : अब जयपुर में भी संभव है लिंग परिवर्तन कराना, सर्जरी से थर्ड जेंडर भी बन सकते हैं महिला और पुरुष first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर : मेडिकल साइंस की तकनीकी तरक्की के बाद अब लिंग परिवर्तन कराने को लेकर भी विश्व भर में काफी बहस छिड़ गई है. देश के कई अस्पतालों में जेंडर चेंज करके महिला को पुरुष और पुरुष को महिला भी बनाया गया है. लेकिन अब ये सुविधा राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में भी शुरू हो चुकी है जहां जेंडर सर्जरी करके जेंडर चेंज करवाया जा सकता है.

इस विषय में एसएमएस की यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि ना केवल ऐसे लोग जिनमें जेंडर डिस्फोरिया होने पर वह लड़का लड़की और लड़की लड़का जैसा बनना चाहती है. बल्कि थर्ड जेंडर को भी सर्जरी करके उन्हें महिला या पुरुष बनाया जा सकता है. हालांकि वर्तमान समय में नेशनल कमीशन ने इस तरह की सर्जरी करने पर सभी अस्पतालों में रोक लगा रखी है.

लेकिन इस विषय में अस्पताल सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक यूरोलॉजी विभाग के हेड डॉ शिवम् प्रियदर्शी का कहना है कि हमारे पास पिछले कुछ दिनों से ऐसे लोगों की पूछताछ बढ़ रही है जो जेंडर चेंज करवाना चाहते हैं. डॉ शिवम् प्रियदर्शी ने आगे बताया है कि पूरी दुनिया में 2 से 3% आबादी ऐसी है जो पुरुष है लेकिन सोचते हैं कि काश वह महिला होते! या फिर कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो सोचती है कि वे महिला होती. ऐसे में इस प्रकार के लोगों को जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर अथवा जेंडर डिस्फोरिया होता है और उनका जेंडर परिवर्तन संभव है.

डॉक्टर ने बताया कि जेंडर डिस्फोरिया होने पर एक लड़का लड़की की भांति और एक लड़की लड़के की भांति व्यवहार करते हैं. उनमें जन्म से ही इस तरह का स्वभाव होता है. पुरुषों में बचपन से ही महिलाओं जैसी और महिलाओं में पुरुषों जैसी आदतें पनपती है. यह एक प्रकार का डिसऑर्डर है. जिसके चलते उन्हें बोलने, चलने और पहनने में ऐसी ही चीजें पसंद होती है जो उनके विपरीत लिंग करते हैं.

वहीं दूसरी तरफ इंटरसेक्स शिशु अर्थात् थर्ड जेंडर होते हैं. जिनकी शारीरिक संरचना जन्मजात ही कुछ इस प्रकार की होती है जो महिला या पुरुष की विशिष्ट परिभाषाओं में फिट नहीं बैठते हैं. ऐसे में उनका जेंडर चेंज करके उन्हें एक स्त्री या पुरुष बनाया जा सकता है.

जीवन में केवल एक ही बार संभव है जेंडर चेंज होना

वही आपको बता दें कि जेंडर चेंज करवाना जीवन में केवल एक ही बार संभव है. एक बार परिवर्तन कराने के बाद कोई भी वापस पहले की तरह नहीं बन सकता.

जेंडर चेंज करना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं

वही यहां यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि जेंडर चेंज करवाना कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है. कानूनी प्रक्रिया के साथ ही साथ डॉक्टर इसमें पहले जेंडर चेंज करवाने में भी व्यक्ति का पूरा असेंसमेंट करते हैं. जिनमें हार्मोन का असेसमेंट के साथ विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञों की टीम बैठती है. यह प्रक्रिया तकरीबन 2 साल तक चलती हैं और फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही यह संभव हो पाता है.

The post SMS Hospital : अब जयपुर में भी संभव है लिंग परिवर्तन कराना, सर्जरी से थर्ड जेंडर भी बन सकते हैं महिला और पुरुष first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/2122/sms-hospital-jaipur-surgery/feed/ 0 2122
अब राजस्थान में चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें : जोधपुर समदड़ी के बीच 110 KM की रफ्तार से हुआ ट्रायल https://jaipur.gajabmedia.com/1920/now-electric-trains-will-run-in-rajasthan/ https://jaipur.gajabmedia.com/1920/now-electric-trains-will-run-in-rajasthan/#respond Thu, 08 Sep 2022 03:20:34 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1920 Jodhpur samdari rail section electric train : उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के जोधपुर मंडल के क्षेत्र जोधपुर समदड़ी रेल खंड में अब इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालित …

The post अब राजस्थान में चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें : जोधपुर समदड़ी के बीच 110 KM की रफ्तार से हुआ ट्रायल first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Jodhpur samdari rail section electric train : उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के जोधपुर मंडल के क्षेत्र जोधपुर समदड़ी रेल खंड में अब इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालित होने की पूरी संभावनाएं हैं और बोर्ड ने इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली है. इस कार्य के लिए जोन के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर राजेश मोहन ने खंड पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर इसमें सवारी गाड़ी के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है और ट्रायल सफल होने के बाद इसे यात्रा के लिए योग्य भी बताया गया है.

अब यह नया ट्रायल पूरा होने के बाद जोधपुर मंडल पर चल रहे विद्युतीकरण कार्यों में एक और नया सफल अध्याय जुड़ गया है. और मंडल में अब कुल 152 किलोमीटर रूट खंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है. इसके साथ ही यहां दिसंबर 2023 तक संपूर्ण विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

लुणी समदड़ी रूट पर हुआ कार्य संपन्न

आपको बता दें कि जोधपुर मारवाड़ जंक्शन के बीच यहां 104 किलोमीटर रूट खंड पर विद्युतीकरण का कार्य पहला ही पूरा हो चुका है और अब लुणी समदड़ी के 48 किलोमीटर रूट का कार्य भी संपन्न हो चुका है.

इसके लिए हाल ही में समदड़ी से इलेक्ट्रिक स्पेशल ट्रेन शाम को 5: 31 बजे लूणी होते हुए 5:55 पर जोधपुर पहुंची और इस विषय पर रेल मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडे पांडे ने सफल ट्रायल पर खुशी जताई है और कार्मिकों को बधाई दी है. आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के पीसीईई राजेश मोहन ट्रायल के दिन ही इस विशेष ट्रेन से जोधपुर पहुंचे.

जिन्होंने जोधपुर से लूणी और समदड़ी के बीच विद्युतीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने विद्युत वितरण विभाग और मंडल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की. पीसीईई ने भगत की कोठी से लूणी स्टेशन पर प्लेटफार्म निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए मुख्य परियोजना निदेशक और मुख्य अभियंता से इस विषय में विशेष बातचीत की.

The post अब राजस्थान में चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें : जोधपुर समदड़ी के बीच 110 KM की रफ्तार से हुआ ट्रायल first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1920/now-electric-trains-will-run-in-rajasthan/feed/ 0 1920
राजस्थान में फिर पटरी पर दौड़ेगा यह ‘चलता फिरता महल’, इस ट्रेन की एक टिकट का किराया आपके होश उड़ा देगा https://jaipur.gajabmedia.com/1722/palace-on-wheels-shahi-train-ek-baar-fir-run-hogi/ https://jaipur.gajabmedia.com/1722/palace-on-wheels-shahi-train-ek-baar-fir-run-hogi/#respond Wed, 31 Aug 2022 06:30:26 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1722 जयपुर: कोरोना महामारी के चलते कई रेलगाड़ियों के रूटीन में भारी फेरबदल देखा गया है. कुछ ट्रेन तो ऐसी भी रही जो कोरोना महामारी के …

The post राजस्थान में फिर पटरी पर दौड़ेगा यह ‘चलता फिरता महल’, इस ट्रेन की एक टिकट का किराया आपके होश उड़ा देगा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: कोरोना महामारी के चलते कई रेलगाड़ियों के रूटीन में भारी फेरबदल देखा गया है. कुछ ट्रेन तो ऐसी भी रही जो कोरोना महामारी के बाद दोबारा कभी नहीं चली और इनके आगामी शेड्यूल का भी कुछ अता-पता नहीं है. लेकिन कुछ ट्रेनें ऐसी भी रही है जो लंबे समय बाद अब एक बार फिर पटरी पर रफ्तार भरने को तैयार है.ऐसे में अब शाही रेलगाड़ी भी एक बार फिर पटरियों पर दौड़ने को है क्योंकि इस गाड़ी से अब लंबे समय बाद ब्रेक हटने की तैयारी हो रही है.

अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर कार्य योजना के मुताबिक होता रहा तो सितंबर माह के अंत तक इन शाही रेलगाड़ियों को एक बार फिर चलाया जाएगा. इसीलिए अब कुछ ही समय में Palace on wheels रेलगाड़ी पटरी पर दौड़ती हुई नजर आ सकती.

गौरतलब है कि कोरोना काल के दरमियान जब लॉकडाउन हुआ तो प्लेस ऑन व्हील के पहिए भी 2020 मार्च में थम गए. जिसके बाद अब यह वापस चलने जा रही है तो विभाग समेत अब तक इसमें 200 यात्रियों ने बुकिंग भी करवा ली है. पर्यटन विभाग के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में हुई बैठक में शाही रेलगाड़ी को फिर से चलाने की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई और इसकी मरम्मत संबंधित भी कई विशेष इंतजाम किए गए.

शाही महल जैसी रेलगाड़ी

आपको बता दें कि यह रेलगाड़ी एक सामान्य रेल गाड़ी नहीं है इसीलिए तो इसे दौड़ता हुआ महल कहा जाता है. यह अंदर से देखने में बिल्कुल महल जैसी है. ना केवल देखने में बल्कि इसमें वह तमाम सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी लग्जरी महल में होती है.

अगर बात करें बेडरूम की या फिर फायर डाइनिंग रूम की तो इसकी तमाम चीजें एकदम शाही तरीके से सजाई गई है. जिसमें बैठने के बाद आप को एकदम महल का लग्जरी का अनुभव होता है. इस ट्रेन के हर कोने से राजस्थान का शाही अंदाज देखता है और इसमें आपको विभिन्न लजीज व्यंजन भी परोसे जाते हैं.

कितना है किराया ?

अगर इस ट्रेन के किराए के बारे में बातचीत करें तो आपको बता दें कि इस ट्रेन का एक फेरा 7 दिन और 8 रातों का होता है. जिसमें यात्रियों को राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाता है. प्रत्येक बुधवार को प्लेस ऑन व्हील्स दिल्ली से चलते हुए जयपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए फिर से दिल्ली पहुंचती है.

आईआरसीटीसी के मुताबिक इस शाही रेलगाड़ी के 1 दिन का किराया ₹55000 है. ट्रेन में अधिकतम किराया 1.5 लाख प्रति व्यक्ति होता है. जिसमें पैसेंजर को चाय, ब्रेकफास्ट, खाना आदि भी मिलता है. अगर पैसेंजर लिकर, स्पा, लॉन्ड्री आदि सुविधाएं भी लेता है तो इसके लिए उन्हें अलग से पैसे देने पड़ते हैं.

The post राजस्थान में फिर पटरी पर दौड़ेगा यह ‘चलता फिरता महल’, इस ट्रेन की एक टिकट का किराया आपके होश उड़ा देगा first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1722/palace-on-wheels-shahi-train-ek-baar-fir-run-hogi/feed/ 0 1722
हनुमान बेनीवाल की मांग का दिखा असर, राजस्थान के कुचामन सिटी में हुई नीट (NEET) परीक्षा रद्द https://jaipur.gajabmedia.com/1695/neet-exam-canceled-in-kuchaman-city-of-nagaur-district/ https://jaipur.gajabmedia.com/1695/neet-exam-canceled-in-kuchaman-city-of-nagaur-district/#respond Tue, 30 Aug 2022 03:30:13 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1695 राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी में स्थित सेंट पॉल स्कूल में नीट परीक्षा आयोजित हुई जिसे हाल ही में केंद्र ने रद्द कर …

The post हनुमान बेनीवाल की मांग का दिखा असर, राजस्थान के कुचामन सिटी में हुई नीट (NEET) परीक्षा रद्द first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी में स्थित सेंट पॉल स्कूल में नीट परीक्षा आयोजित हुई जिसे हाल ही में केंद्र ने रद्द कर दिया है. एनटीए ने इस विषय में पुनः आदेश जारी करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने की बात कही है. आपको बता दें कि नागौर समेत देश के तकरीबन 6 सेंटरों पर नेट परीक्षा रद्द हुई है.

बताया जा रहा है कि यहां परीक्षा के आयोजन के दिन निर्धारित समय के 1 घंटे बाद तक भी परीक्षा आयोजन होता रहा जिस पर छात्रों ने खूब हंगामा भी किया और नकल होने के अंदेशे से सांसद हनुमान बेनीवाल को अवगत कराया. जिस पर सांसद ने तत्काल जिला कलेक्टर और एसपी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया से मुलाकात करते हुए मंत्री को परीक्षा रद्द करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

जिसके बाद परीक्षा रद्द करने के आदेश को जारी करते हुए परीक्षा को आयोजित करवाने की बात कही है. इस विषय में सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि मेहनतकश छात्रों के सपनों पर कुठाराघात करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होगी और उसके लिए प्रयास जारी रहेगा.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया आभार

सांसद हनुमान बेनीवाल ने बाद में ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया का धन्यवाद ज्ञापित किया. उल्लेखनीय है कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 23 जुलाई को संसद भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया से उनके कक्ष में मुलाकात की और कुचामन सिटी में स्थित सेंट पॉल स्कूल में आयोजित हुई मेडिकल शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की पात्रता नेट को रद्द करने की समीक्षा करने की मांग की.

साथ ही इस परीक्षा को दुबारा आयोजित करवाने की बात भी कही. सांसद ने कहा कि श्री गंगानगर और कुचामन दोनों मामलों पर विस्तृत अनुसंधान करते हुए जांच सीबीआई को देनी चाहिए और परीक्षा दोबारा आयोजित करवाई जाए.

सांसद द्वारा मामले को गंभीरता से लिए जाने और छात्रों के हितों में फैसला आने के बाद नागौर जिले में गंभीर छात्रों में खुशी की लहर है. और कई लोगों ने सांसद का आभार जताया है क्योंकि इससे मेहनतकश छात्रों को अपने सिलेक्शन की एक और गुंजाइश दिखाई दी है. और यह उन नकली छात्रों पर भी पाबंदी है जो फर्जीवाड़े से अपना काम निकालने में दिलचस्पी रखते हैं.

The post हनुमान बेनीवाल की मांग का दिखा असर, राजस्थान के कुचामन सिटी में हुई नीट (NEET) परीक्षा रद्द first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1695/neet-exam-canceled-in-kuchaman-city-of-nagaur-district/feed/ 0 1695
वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/ https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/#respond Sun, 28 Aug 2022 03:30:46 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1556 उत्तर पश्चिम रेलवे: उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने 8 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का फैसला कर लिया है. आपको बता दें कि …

The post वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

उत्तर पश्चिम रेलवे: उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने 8 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने का फैसला कर लिया है. आपको बता दें कि यहां सूचित किए गए 8 रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों के कुछ ही समय में वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलने वाली है. इन सभी रेलवे स्टेशनों की बिल्डिंग भी मॉडर्न तरीके से बनाई जाएगी. साथ ही इसमें तमाम लग्जीरियस सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर पीपीपी मोड में तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

कौन-कौन से हैं यह रेलवे स्टेशन ?

अगर बात करें कि राजस्थान के किन किन रेलवे स्टेशनों का कायापलट किया जाना है? तो आपको बता दें कि इस लिस्ट में जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, आबूरोड और बीकानेर रेलवे स्टेशन शामिल है.

वहीं कुछ रिपोर्ट का यह भी कहना है कि इस लिस्ट में अब पाली मारवाड़ स्टेशन का नाम भी जोड़ दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि अगले 2 से 3 सालों के भीतर इसे पूरा किए जाने के प्रयास भी चल रहे हैं.

इसके लिए रेलवे ने जयपुर के गांधीनगर और उदयपुर के स्टेशन का मॉडल भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इन्हें अप्लाई कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि इन रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को पार्किंग, लिफ्ट, एक्सीलेटर, वीआईपी लांज और कैफिटेरिया जैसी फाइव स्टार सुविधाएं मिल सकेंगी.

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम रेलवे इन रेलवे स्टेशन का कायापलट मध्यप्रदेश के भोपाल स्टेशन की तर्ज पर करने जा रहा है .जहां यात्रियों को वर्तमान में टॉप सुविधाएं मिलने जा रही है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इसे भी उसी तर्ज पर तैयार किया जाएगा. आपको बता दें कि इनमें से आधे रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से विकास किया जाएगा जबकि आधे का रिडेवलपमेंट किया जाएगा. ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले 5 से 7 सालों में इन सभी रेलवे स्टेशनों के कायापलट का संपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा.

The post वर्ल्ड क्लास बनेंगे राजस्थान के ये 8 रेलवे स्टेशन, मिलेंगी बेहतरीन लग्जरी सुविधाएं first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1556/these-8-railway-stations-of-rajasthan-will-become-world-class-you-will-get-best-luxury-facilities/feed/ 0 1556
जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/ https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/#respond Sat, 20 Aug 2022 03:30:16 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1406 सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर : प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे पॉपुलर अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ने अपने मरीजों को एक नई सौगात दी है …

The post जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर : प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे पॉपुलर अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ने अपने मरीजों को एक नई सौगात दी है जो उनके विभिन्न कार्यों को काफी हद तक सहूलियत प्रदान करेगा. अस्पताल प्रशासन मरीजों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है जिसके चलते अस्पताल में नई सुविधाएं देखने को मिलेगी.

आपको बता दे अब अस्पताल प्रशासन के पास सभी मरीजों की कुंडली होगी और सभी आरोग्य ऐप से जोड़े जाएंगे. बता दें कि इस आने वाले नए सिस्टम के तहत किसी भी सरकारी अस्पताल से रेफर मरीज की हिस्ट्री दवा पर्ची अथवा जांच रिपोर्ट आदि देखने की सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।

इनके साथ ही जो भी सरकारी अस्पताल आई एच एम एस से जुड़े जाएंगे उन सभी मरीजों की रिपोर्ट ऑनलाइन ही कर दी जाएगी. अब यदि आप की पर्ची भी गुम हो जाती है तो आप को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. क्योंकि आपका सारा ही डाटा ऑनलाइन सेट होगा और अस्पताल प्रशासन उसे कभी भी देख सकेगा.

अब सरकारी अस्पतालों में रिपोर्ट लेकर घूमना लाजमी नहीं

हम जब भी किसी सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत करने जाते हैं तो अपने साथ हम दर्जनों रिपोर्ट लेकर इधर-उधर घूमते हैं. जिसमें हमें खासी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन sms में अब यह सुविधा भी ऑनलाइन सिस्टम के जरिए लागू करने की तैयारी कर ली गई है.

सरकारी अस्पताल में एक बार जांच करवाएं पर आपकी सारी रिपोर्ट ऑनलाइन हो जाएगी और आपको उसे साथ लेकर घूमने की कोई आवश्यकता नहीं है. यदि आप देश के किसी भी अस्पताल में अपनी किसी भी प्रकार की जांच करवाते हैं तो उसका सारा डाटा ऑनलाइन सेव होगा और आवश्यकता पड़ने पर हॉस्पिटल प्रशासन उसे आराम से देख सकेगा. प्रदेश के किसी भी अस्पताल से सवाई मानसिंह हॉस्पिटल आने वाले मरीज की रिपोर्ट ऑफ ऑनलाइन ही देखी जाएगी.

अब ऐसे में यदि आपकी कोई रिपोर्ट खो जाती है और आप की पर्ची अपनी गलती से गिर जाती है तो आपको दोबारा पुरानी प्रक्रिया से गुजरने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. बल्कि यदि आपने एक बार पर्ची कटवा ली है अथवा रिपोर्ट करवा ली है तो खो जाने की स्थिति में भी आपका सारा डाटा ऑनलाइन सेव होगा और हर परिस्थिति में अस्पताल प्रशासन उसे आराम से देख सकेगा.

The post जयपुर और राजस्थान वासियों को मिला बड़ा तोहफा, SMS Hospital में मिलेगी ये नई सुविधाएँ first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1406/rajasthan-jaipur-sms-hospital-me-ab-jaanch-report-online-dekh-sakege/feed/ 0 1406
राजस्थान का ये रेलवे स्टेशन बनेगा एकदम एयरपोर्ट जैसा, ये सुविधाएँ मिलेगी इस शानदार रेलवे स्टेशन में https://jaipur.gajabmedia.com/1228/jaisalmer-railway-station-of-rajasthan-will-become-like-an-airport/ https://jaipur.gajabmedia.com/1228/jaisalmer-railway-station-of-rajasthan-will-become-like-an-airport/#respond Tue, 16 Aug 2022 06:30:11 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1228 जोधपुर के बाद अब जैसलमेर रेलवे स्टेशन को भी लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. सीमावर्ती जिले और पर्यटन की दृष्टि से सबसे …

The post राजस्थान का ये रेलवे स्टेशन बनेगा एकदम एयरपोर्ट जैसा, ये सुविधाएँ मिलेगी इस शानदार रेलवे स्टेशन में first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जोधपुर के बाद अब जैसलमेर रेलवे स्टेशन को भी लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. सीमावर्ती जिले और पर्यटन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण इलाके जैसलमेर के विकास और उसके महत्व को देखते हुए जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर अब विकास कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया गया है.

इसके लिए रेलवे बोर्ड ने पूरी तैयारियां भी कर ली है. वर्तमान समय में यहां 2 मंजिल का स्टेशन है लेकिन अब इसे 3 मंजिल का बनाया जाएगा. इसके साथ ही यहां मॉडर्न एक्सिलेटर और लिफ्ट के साथ कई मॉडर्न सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा.

इस विषय में रेलवे डीआरएम गीतिका पांडे ने कहा है कि स्टेशन की कायापलट करने के बाद उसका कमर्शियल उपयोग की जाने की योजना पर काम किया जाएगा. गितिका पांडे ने कहा कि इसके लिए टेंडर लिए जा चुके हैं और 2022 अक्टूबर में ही काम शुरू होने की उम्मीद है. यह काम पूरा होने के बाद इसमें 2 साल तक का समय लग सकता है.

ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले 2 सालों में जैसलमेर रेलवे स्टेशन का कायापलट हो जाएगा और उसमें एयरपोर्ट की तर्ज पर तमाम मॉडर्न सुविधाओं को शामिल किया जाएगा.

जैसलमेर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि देश दुनिया के सैलानियों का फेवरेट स्पोट जैसलमेर रहा है. ऐसे में स्वर्ण नगरी को विकास की आवश्यकता थी. रेलवे बोर्ड ने भी इस बात को समझा और यहां 148 करोड रुपए की लागत से स्टेशन का कायापलट की जाने की पूरी तैयारी कर ली है.

इस धनराशि का इस्तेमाल स्टेशन का विस्तार हेतु होगा. इसके साथ ही यहां के एंट्रेंस को लेकर प्लेटफार्म और अन्य सुविधाओं पर भी यह धन खर्च किया जाएगा. इस स्टेशन को तीन मंजिला बनाया जाना है. और एयरपोर्ट में जिस तरह से सुविधाएं मिलती हैं वे सभी सुविधाएं यहां मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे.

गीतिका पांडे ने कहा कि स्टेशन रिडेवलपमेंट के तहत जैसलमेर जोधपुर और पाली मारवाड़ को लाइन अप किया गया है. जैसलमेर स्टेशन पर पहले फेज में जो भी काम होने है उसके टेंडर शुरू हो चुके हैं. और आने वाले कुछ ही समय में जैसलमेर स्टेशन सुविधाओं के मामले में बेहतरीन स्टेशन बनेगा.

दूसरी समस्या यह भी है कि बेहतरीन पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहां कई लंबी ट्रेन नहीं है. इसके संबंध में भी बताया जा रहा है कि लंबी ट्रेनों को शुरू करने हेतु जैसलमेर में मेगा प्लान बनाया गया है जिसके तहत वॉशिंग और पिट लाइन आदि शुरू करवाई जाएंगी.

The post राजस्थान का ये रेलवे स्टेशन बनेगा एकदम एयरपोर्ट जैसा, ये सुविधाएँ मिलेगी इस शानदार रेलवे स्टेशन में first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1228/jaisalmer-railway-station-of-rajasthan-will-become-like-an-airport/feed/ 0 1228
नागौरी मैथी: कभी घोड़ों का चारा हुआ करती थी लेकिन आज है 5 स्टार होटलों का स्वाद, सालाना 150 करोड़ का कारोबार https://jaipur.gajabmedia.com/696/nagauri-methi-or-kasuri-methi-story/ https://jaipur.gajabmedia.com/696/nagauri-methi-or-kasuri-methi-story/#respond Mon, 25 Jul 2022 19:34:35 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=696 घर की आम रसोई से लगाकर सेवन स्टार होटल की स्पेशल रेसिपी या फिर हो कोई फेमस इंटरनेशनल फूड, नागौरी कसूरी मेथी के जायके के …

The post नागौरी मैथी: कभी घोड़ों का चारा हुआ करती थी लेकिन आज है 5 स्टार होटलों का स्वाद, सालाना 150 करोड़ का कारोबार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

घर की आम रसोई से लगाकर सेवन स्टार होटल की स्पेशल रेसिपी या फिर हो कोई फेमस इंटरनेशनल फूड, नागौरी कसूरी मेथी के जायके के बगैर सब अधूरा सा लगता है. इसकी खास तरह की खुशबू कुछ ऐसी है कि यह हर पकवान का जायका बदल देती है.

यही वजह रही है कि नागौर में उगने वाली यह खास तरह की हरी सूखी पत्तियां आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. राजस्थान के नागौर के खेतों में उगने वाली यह कसूरी मेथी ढाबे से लगाकर सेवन स्टार होटल में भी पकवानों में प्रयोग की जाती है.

खास बात यह है कि कसूरी मेथी की खेती देशभर में की जाती है लेकिन जो खुशबू नागौर की मेथी में है उसका स्वाद और अरोमा किसी भी जगह की मेथी में नहीं आ पाया है. वैज्ञानिक इसके लिए नागौर की जलवायु और मिट्टी को मेथी के लिए अनुकूल मानते हैं.

आपको बता दें कि नागौर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर क्षेत्र में कुचेरा, खजवाना, रूण, ताऊसर और इंदोकली सहित कई गांव में सैकड़ों किसान अपनी जमीन में इस मेथी की बुवाई करते हैं. नागौर क्षेत्र में सैकड़ों सालों से मेथी की खेती की जा रही है. ग्रामीण इस विषय में बताते हैं कि पहले ताऊसर गांव में इससे घोड़ों के चारे के तौर पर उगाया जाता था.

लेकिन धीमे-धीमे इसकी ख़ास खुशबू ने लोगों को आकर्षित किया और लोग इसका घरों में उपयोग करने लगे. जिसके बाद यह लोकल बाजार तक पहुंचा और आजादी के कुछ साल पहले यहां इसे धर्मपाल गुलाटी ने इसे पहचाना और यहां के किसानों से खरीदना शुरू कर दिया. इसके बाद ही नागौरी कसूरी मेथी की कायापलट हुई और उन्होंने खुद की कंपनी एमडीएच की प्रोसेसिंग यूनिट यहां लगा दी. जिसके बाद इसका जायका देश के कोने-कोने तक पहुंचने लगा और कई नामी ब्रांड नागौर की कसूरी मेथी को तैयार करने में जुट गए.

आपकों बता दें कि नागौरी मेथी को पान मेथी भी कहा जाता है. इसकी क्वालिटी के हिसाब से इसके भाव भी अलग अलग है. लोकल बाजार में यह 100 रूपये से लेकर 150 रूपये किलो तक बिकती है. ग्लोबल मार्केट में जाते ही इसके भाव बदल जाते है. बाजार में कई ब्रांड इसे 700–800 रूपये किलो पर बेचते है जबकि कई इससे भी महंगा बेचते है.

The post नागौरी मैथी: कभी घोड़ों का चारा हुआ करती थी लेकिन आज है 5 स्टार होटलों का स्वाद, सालाना 150 करोड़ का कारोबार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/696/nagauri-methi-or-kasuri-methi-story/feed/ 0 696
चमकती दिखेगी बावड़ियाँ: 20 करोड़ लागत से राजस्थान सरकार इन जिलों की बावड़ियों को देगी असली रूप https://jaipur.gajabmedia.com/564/rajasthan-4-district-stepwells-will-renew-with-worth-20-crore/ https://jaipur.gajabmedia.com/564/rajasthan-4-district-stepwells-will-renew-with-worth-20-crore/#respond Mon, 18 Jul 2022 18:46:59 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=564 Jaipur: मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के 22 ऐतिहासिक बावडि़यों का मूल स्वरूप वापस लौटाने कि अपनी घोषणा योजना में क्रियान्वयन कार्य शुरू कर …

The post चमकती दिखेगी बावड़ियाँ: 20 करोड़ लागत से राजस्थान सरकार इन जिलों की बावड़ियों को देगी असली रूप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

Jaipur: मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के 22 ऐतिहासिक बावडि़यों का मूल स्वरूप वापस लौटाने कि अपनी घोषणा योजना में क्रियान्वयन कार्य शुरू कर दिया है. देश की मुख्य ऐतिहासिक बावडि़यों मूल स्वरूप वापस लौटाने में सरकार 19.43 करोड रुपए खर्च करेगी.

जो की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण हेतु एक शानदार कदम है. साथ ही यह आने वाली पीढ़ी को बावड़ी सभ्यता से अवगत कराने के लिए भी एक प्रोत्साहन प्रयास है. आपको बता दें कि इस पुनरुद्धार कार्यक्रम में जयपुर की जगन्नाथ महादेव मंदिर बावड़ी भी शामिल है.

इसके अलावा जयपुर के आमेर स्थित पन्ना मीना कुंड और गोनेर के तालाब के पास स्थित बावड़ी का भी पुनरुद्धार होगा. इस कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति राशि जारी कर दी है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कुछ ही समय में इन बावरियों के पुनरुद्धार का कार्यक्रम पूर्ण होगा.

काम से पहले होगी फोटोग्राफी :– आपको बता दें कि इन बावडि़यों के पुनरुद्धार का काम पुरातत्व संग्रहालय विभाग की ओर से किया जाएगा. हालांकि इस काम को पूरा पर्यटन विभाग कोष की तरफ से किया जाएगा.

पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से इस काम को शुरू करने से पहले इन बावडि़यों की फोटोग्राफी की जाएगी. इसके साथ ही बावडि़यों के पुनरुद्धार कार्यक्रम की तीसरे पक्ष से ऑडिट भी करवाई जाएगी. जिला बूंदी में इस निर्माण कार्य के लिए मॉनिटरिंग हेतु समिति का गठन भी किया गया है.

कार्यक्रम में ये बावड़ियां होगी शामिल:–

  1. जिला जयपुर :– गोनेर तालाब समीप स्थित बावड़ी, जगनाथ महादेव मंदिर बावड़ी और आमेर स्थित पन्ना मीना कुंड (बजट 4.95 करोड़)
  2. जिला दौसा :– झाझीरामपुरा बावड़ी और भांडारेज बावड़ी (बजट 4.95 करोड़)
  3. जिला कोटा :– बडगांव और खड़े गणेश जी की बावड़ी (बजट 1.30 करोड़)
  4. जिला बूंदी:– अभय नाथ बावड़ी, बोहर जी का कुंड, मीरा गेट कुंड, मालन मासी बावड़ी, अनार कली बावड़ी, पुलिस लाइन की बावड़ी, भावल्दी बावड़ी, शुक्ता बावड़ी, नागर सागर बावड़ी, मनोहर बावड़ी, क्लब बावड़ी (बजट 9.2 करोड़)
  5. जिला टोंक :– टोडाराय सिंह बावड़ी, सहारदा बावड़ी, बोपत‌ सिंह, किंग्सी बावड़ी और जगनाथ बावड़ी (बजट 3.98 करोड़)

The post चमकती दिखेगी बावड़ियाँ: 20 करोड़ लागत से राजस्थान सरकार इन जिलों की बावड़ियों को देगी असली रूप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/564/rajasthan-4-district-stepwells-will-renew-with-worth-20-crore/feed/ 0 564
खुशखबरी: 500 रूपये महीना से अब राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगे फ्री यात्रा, जानिए कैसे? https://jaipur.gajabmedia.com/252/500-rupees-rajasthan-roadways-kiraya/ https://jaipur.gajabmedia.com/252/500-rupees-rajasthan-roadways-kiraya/#respond Fri, 08 Jul 2022 10:56:34 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=252 राजस्थान रोडवेज में नियमित सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए नियमों के तहत राजस्थान रोडवेज में पुलिस कर्मियों की भांति …

The post खुशखबरी: 500 रूपये महीना से अब राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगे फ्री यात्रा, जानिए कैसे? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

राजस्थान रोडवेज में नियमित सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए नियमों के तहत राजस्थान रोडवेज में पुलिस कर्मियों की भांति अब जेल कर्मियों को भी फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी. इस कार्य के लिए जेल कर्मियों की तनख्वाह से प्रतिमाह केवल ₹500 काटे जाएंगे. ऐसे में यह उन जेल कर्मी कर्मचारियों के लिए सुलभता प्रदान करेगा जो नियमित रोडवेज में यात्रा करते हैं.

आपको बता दें कि महानिदेशालय कारागार की तरफ से यह प्रस्ताव रोडवेज प्रशासन को भेजा गया था जिसमें रोडवेज प्रशासन ने भी अपनी सहमति जताई है. जैसा कि आप सभी जानते हैं राजस्थान रोडवेज में पुलिसकर्मियों को फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई जाती है ऐसे में यह घोषणा भी अब जल्द होने वाली है कि कार्य जेल कर्मियों को भी राजस्थान रोडवेज में यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी.

आपको बता दें कि राज्य में पुलिस कर्मियों के वेतन से इसके लिए ₹300 महीना काटे जाते हैं वहीं जेल कर्मियों के लिए इसके लिए ₹200 अतिरिक्त काटे जाएंगे अर्थात उनकी तनख्वाह से हर महीने ₹500 की कटौती के साथ उन्हें यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि राजस्थान राज्य की वातानुकूलित और सुपर लग्जरी बसों में फ्री पानी की सुविधा भी जल्द करवाई जाएगी.

इस विषय में राजस्थान रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा ने बताया कि बस में यात्रा के दौरान यात्रियों को 500 मिलीलीटर पानी की बोतल फ्री में मुहैया करवाई जाएगी. इस विषय में निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस कार्य के क्रियान्वयन के पश्चात प्रति यात्री ₹10 का वित्तीय भार सरकार उठाएगी.

परंतु यह देश की विकास योजना में एक अच्छा पहलू बनकर साबित हो सकता है साथ ही यह यात्रा तंत्र की सूरत भी सुधार सकता है. यह इस बात का संकेत भी है कि हमारा विकासशील देश विकसित होने की राह पर लगातार चल रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस विषय में योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है.

The post खुशखबरी: 500 रूपये महीना से अब राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगे फ्री यात्रा, जानिए कैसे? first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/252/500-rupees-rajasthan-roadways-kiraya/feed/ 0 252