rajasthan - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Sat, 13 Aug 2022 03:15:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 rajasthan - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/ https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/#respond Fri, 12 Aug 2022 20:17:02 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=1139 प्रदेश के अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ स्थल पुष्कर में राज्य का पहला सैंड आर्ट पार्क बनाकर तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सैंड …

The post पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

प्रदेश के अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ स्थल पुष्कर में राज्य का पहला सैंड आर्ट पार्क बनाकर तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सैंड आर्ट पार्क के लिए जमीन और बजट आवंटन के बाद पुष्कर के सावित्री मंदिर स्थित तलहटी के नीचे से अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित 2 बीघा जमीन पर यह पार्क बनकर तैयार हो चुका है.

इस विषय में पुष्कर के सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि लंबे समय से पुष्कर में सैंड आर्ट पार्क बनाए जाने की कल्पना हो रही थी और अब यह साक्षात रूप ले चुका है. कुछ ही समय में इसका उद्घाटन भी हो रहा है. अजय रावत ने यह भी कहा कि पुष्कर के रेतीले धोरों के बीच में विकसित इस बार में बालू रेत की कलाकृतियां और प्रतिमाएं विकसित की गई है जो पर्यटकों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी.

अजय रावत ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए 2 कलाकृतियों को स्थाई रूप से विकसित किया गया है ताकि यह बरसात से खराब नहीं हो सके. शेष 5 कलाकृतियां बालू मिट्टी से निर्मित की गई है जिन्हें समय-समय पर बदला जा सकेगा. और उनके स्थान पर नई कलाकृतियां विकसित की जा सकेंगी.

अजय रावत ने कहा कि यहां हर सप्ताह बालू कलाकृतियों को बदला जाएगा और पार्क में रावत और उनकी टीम इन्हीं तैयारियों में जुटी हुई है. जिसमें कई कलाकारों को अपनी विभिन्न कलाओं को उकेरने का मौका भी मिल सकेगा और दर्शकों को भी यहां अलग-अलग प्रकार की झलकियां देखने को मिलेगी जो पर्यटन को ज्यादा बढ़ावा देगी.

यह पुष्कर शहर के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बन सकता है जो लोगों को अब पुष्कर की तरफ आने के लिए अधिक आकर्षित कर सकता है. सरकार की अपेक्षाएं हैं यदि पुष्कर की तर्ज पर बनाया गया सेंड पार्क दर्शकों का मन मोहने में कामयाब होता है तो इसे राज्य के अन्य जिलों में भी बनाया जाएगा जो पर्यटन को अधिक बढ़ावा दे सकता है.

The post पुष्कर में बना है राजस्थान का पहला ‘Sand Art’ पार्क, इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/1139/first-sand-art-park-of-rajasthan-in-pushkar/feed/ 0 1139
राजस्थान में दुनिया का सबसे महंगा आम: 20 हज़ार रूपये प्रति किलो दाम, जिसका छिलका भी खाते है लोग https://jaipur.gajabmedia.com/779/worlds-most-expensive-mango-rajasthan-story-in-hindi/ https://jaipur.gajabmedia.com/779/worlds-most-expensive-mango-rajasthan-story-in-hindi/#respond Thu, 04 Aug 2022 07:30:49 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=779 आम किसे पसंद नहीं होते ? फलों का राजा आम एक ऐसा फल है जिसका नाम सुनते ही बच्चों से लगाकर बुड्ढों तक के मुंह …

The post राजस्थान में दुनिया का सबसे महंगा आम: 20 हज़ार रूपये प्रति किलो दाम, जिसका छिलका भी खाते है लोग first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

आम किसे पसंद नहीं होते ? फलों का राजा आम एक ऐसा फल है जिसका नाम सुनते ही बच्चों से लगाकर बुड्ढों तक के मुंह में पानी आ जाता है. जब भी आमों का जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में आमों की विभिन्न वैरायटी आ जाती है जो मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र में पाई जाती है.

राजस्थान में आम काफी कम पाए जाते हैं. लेकिन राजस्थान के कोटा में एक ऐसी किस्म की खेती की जाती है जिसमें प्रति किलो आम की कीमत हजारों में है. आपको बता दें कि कोटा में उगाया जाने वाला यह आम इतना महंगा है कि इसके प्रति किलो की कीमत ₹20000 है.

इसका नाम ‘मिजायकी’ आम है जो मुख्य रूप से एक जापानी किस्म है. जापान में तो इसकी कीमत ढाई लाख रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा है यानी कि भारत में इन पैसों से एक रॉयल इनफील्ड आ जाती है.

इस आम के 1 पौधे की कीमत ₹2000:- इस आम की खेती करने वाले एक किसान श्रीकिशन का कहना है कि पौधे लगाने के 1 साल बाद ही इस पर फल आने लगे और 3 साल में इस पर लगभग 10 साल आए जिनका वजन 200 ग्राम से 300 ग्राम था. शुरुआती दौर में इन आमों को घर में खाने के लिए ही काम लिया जा सका और रिश्तेदारों को भी इसका टेस्ट करवाया.

अब श्रीकिशन जी ने मिजायकी आम का एक मदर प्लांट लगाया और उन्हें एडवांस में 50 पौधों का आर्डर भी मिल चुका है. श्रीकिशन ने बताया कि यहां एक पौधा ₹2000 की एडवांस बुकिंग पर मिल रहा है. लेकिन इसकी खेती में काफी रिस्की है क्योंकि इस किस्म की खेती करने के लिए तेज धूप और पानी दोनों की आवश्यकता पड़ती है.

रेगिस्तानी इलाकों में इनकी खेती और ज्यादा रिस्की हो जाती है क्योंकि इस पौधे पर साल में एक बार फल आता है. लेकिन इस आम का न्यूट्रिशन वैल्यू काफी अच्छा होता है और इसका छिलका भी आसानी से खाया जा सकता है. कोटा के अलावा बांसवाड़ा भी आम की खेती के लिए काफी मशहूर है लेकिन यहां 2 या 5 तरह के नहीं बल्कि 50 तरह के आम की खेती की जाती है.

The post राजस्थान में दुनिया का सबसे महंगा आम: 20 हज़ार रूपये प्रति किलो दाम, जिसका छिलका भी खाते है लोग first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/779/worlds-most-expensive-mango-rajasthan-story-in-hindi/feed/ 0 779
राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/ https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/#respond Sun, 31 Jul 2022 11:08:21 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=846 कहा जाता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीर्थ यात्रा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन यह करना हमारे हाथ में नहीं होता. क्योंकि यदि भगवान …

The post राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

कहा जाता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में तीर्थ यात्रा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन यह करना हमारे हाथ में नहीं होता. क्योंकि यदि भगवान का बुलावा हो तो ही हम तीर्थ यात्रा करने जा सकते हैं. ऐसे में अब राजस्थान सरकार ने बुजुर्गों के लिए देवस्थान विभाग की तरफ तीर्थ यात्रा का आयोजन किया है.

इस कार्यक्रम में लॉटरी सिस्टम के जरिए तीर्थ यात्रा हेतु संभाग के भरतपुर, धौलपुर, करौली और धौलपुर जिले के 191 बुजुर्गों का चयन किया गया है. जो हवाई यात्रा के जरिए तीर्थ यात्रा करने जाएंगे. वही संभाग के कुल 1720 बुजुर्ग रेल से तीर्थ यात्रा हेतु निकलेंगे. आपको बता दें कि यह तीर्थयात्रा तकरीबन 2 साल बाद हो रही है क्योंकि कोरोना काल में तकरीबन 2 साल से लगभग सभी तीर्थ स्थल बंद थे.

साथ ही यह भी जान लीजिए कि राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए तकरीबन 62815 आवेदन किए गए थे जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, सहयोगीयों और साथियों सहित यात्रा के लिए कुल 103126 आवेदन किए गए थे. लेकिन सरकार ने इनमें से तीर्थ यात्रा हेतु जाने वाले बुजुर्गों का लॉटरी के जरिए चयन किया है.

जिसमें भरतपुर संभाग के 4 जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के बुजुर्गों का चयन हुआ है. आपको बता दें कि भरतपुर संभाग में भरतपुर जिले में अधिकतम 2030 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया जिसमें से 3390 नागरिकों ने यात्रा के लिए आवेदन किया. भरतपुर जिले में 1347 वरिष्ठ नागरिकों ने हवाई यात्रा के लिए आवेदन किया लेकिन इनमें से 74 बुजुर्गों का चयन हुआ है.

आप बता दें की तीर्थ यात्रा के लिए आए कुल 2030 आवेदन में से 1360 सहायकों और साथियों सहित कुल 3390 लोगों ने आवेदन किया. लेकिन देवस्थान विभाग द्वारा भरपूर से रेल यात्रा हेतु सहायकों और साथियों सहित कुल 669 नागरिकों को यात्रा के लिए निर्धारित किया गया है.

The post राजस्थान: 1720 बुजुर्गों को लगी लॉटरी, ऐसी लॉटरी ना पहले कभी देखी होगी ना सुनी होगी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/846/bharatpur-rajasthan-me-nikali-1720-bujurgo-ke-lottery/feed/ 0 846
161 वाहन और मशीनें जब्त साथ ही 1.16 करोड़ जुर्माना वसूल, सर्वाधिक अवैध खनन में भीलवाड़ा अव्वल https://jaipur.gajabmedia.com/146/rajasthan-illegal-minning-in-bhilwara-district/ https://jaipur.gajabmedia.com/146/rajasthan-illegal-minning-in-bhilwara-district/#respond Mon, 04 Jul 2022 12:17:21 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=146 जयपुर: राज्य में 1 माह तक माइनिंग विभाग (खान‌ विभाग) की तरफ से चलाए गए अवैध खनन जांच अभियान के दौरान सबसे ज्यादा अवैध खनन …

The post 161 वाहन और मशीनें जब्त साथ ही 1.16 करोड़ जुर्माना वसूल, सर्वाधिक अवैध खनन में भीलवाड़ा अव्वल first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: राज्य में 1 माह तक माइनिंग विभाग (खान‌ विभाग) की तरफ से चलाए गए अवैध खनन जांच अभियान के दौरान सबसे ज्यादा अवैध खनन और परिवहन भीलवाड़ा में पाया गया है. अवैध खनन के मामले में अब भीलवाड़ा सब को पछडा़ते हुए एक नंबर पर पहुंच चुका है और इसी वजह से यहां जुर्माने के तौर पर 1.16 करोड रुपए वसूले गए हैं. इसके साथ ही साथ यहां से 161 वाहन और मशीनें भी जब्त की गई है.

निसंदेह यह राज्य में सबसे ज्यादा है. आपको बता दें कि भीलवाड़ा में अवैध खनन के विरोध अभियान जिला कलेक्टर आशीष मोदी तथा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू की अध्यक्षता में चलाया गया. खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन तथा भंडारण के विरुद्ध भीलवाड़ा तथा बिजोलिया में कुल 168 प्रकरण ध्यान करके 1.16 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया. जिसमें 66 प्रकरणों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.

पूरे प्रदेश का रहा यह हाल:– वही इस अभियान में पूरे प्रदेश की बात करें तो साफ तौर पर खनन विभाग में खासी गड़बड़ी नजर आई. इस अभियान के दौरान प्रदेश भर में अवैध खनन और परिवहन को लेकर कुल 173 मामले थाने में दर्ज करवाए गए. इस मामले में विभिन्न दोषियों की पहचान करते हुए विभाग में तकरीबन 10.74 करोड रुपए का कुल जुर्माना वसूल किया है.

इसके साथ ही साथ खनन में उपयोग की जाने वाली तकरीबन 1385 मशीनें और अन्य वाहन जब्त किए गए. इसके अलावा विभाग ने प्रदेश भर में कुल 1503 मामले दर्ज किए जिनमें अवैध खनन, भंडारण और निर्गमन शामिल है. पूरे राज्य में महज 1 माह की कार्रवाई से यह पता चलता है कि खनन विभाग से जुड़े लोग हर माह करोड़ों रुपए के राजस्व की चपत लगाते हैं साथ ही अपनी जेब भरते हैं. यदि सुचारू रूप से प्रशासन अपना कार्य करता है तो कुछ ही समय में इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.

The post 161 वाहन और मशीनें जब्त साथ ही 1.16 करोड़ जुर्माना वसूल, सर्वाधिक अवैध खनन में भीलवाड़ा अव्वल first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/146/rajasthan-illegal-minning-in-bhilwara-district/feed/ 0 146
राजस्थान: हर रोज दिन की कमाई 41 हज़ार रूपये, ऐसी रोचक है दिव्या सैनी की कहानी https://jaipur.gajabmedia.com/107/rajasthan-divya-saini-success-story/ https://jaipur.gajabmedia.com/107/rajasthan-divya-saini-success-story/#respond Fri, 24 Jun 2022 12:40:18 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=107 जयपुर: आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थान के सीकर की रहने वाली दिव्या सैनी के बारे में जो मात्र 23 साल की अवस्था …

The post राजस्थान: हर रोज दिन की कमाई 41 हज़ार रूपये, ऐसी रोचक है दिव्या सैनी की कहानी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थान के सीकर की रहने वाली दिव्या सैनी के बारे में जो मात्र 23 साल की अवस्था में रोजाना के ₹41000 कमा रही है. दिव्या के इस मुकाम को हासिल करने के बाद उनका पूरा परिवार उन पर बेहद गर्व कर रहा है और उनके पिता सांवरमल सैनी उनकी तारीफ करते नहीं थकते. दिव्या सैनी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी किसी भी लिहाज से लड़कों से कम नहीं है और उन्हें बेहद नाज है.

जानिए दिव्या की कहानी :– अब आप सोच रहे होंगे कि दिव्या सैनी ऐसा क्या कर रही है कि वह प्रतिदिन इतनी मोटी कमाई कर सकती है ?
दरअसल दिव्या सैनी का कुछ ही समय पहले मशहूर कंपनी अमेजॉन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है. उन्हें इस कंपनी में सालाना डेढ़ करोड़ का पैकेज प्राप्त हुआ है. इस लिहाज से देखा जाए तो प्रतिमाह दिव्या 12 लाख रुपए प्राप्त करेगी. वहीं वह प्रतिदिन 41 हजार कमा सकेगी. आपको बता दें कि दिव्या ऐमेज़ॉन के अमेरिका में सीएटल ऑफिस में काम करेगी.

दिव्या के परिवार वालों का कहना है कि वह शुरुआत से ही पढ़ाई में गहरी दिलचस्पी लेती थी और पढ़ाई में होशियार थी. दिव्या ने अपने बेटे की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में एक विख्यात कंपनी में प्लेसमेंट हासिल कर ली थी.

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिव्या अमेजॉन में काम कर चुकी है. कुछ समय पहले उसने 29 लाख के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर –1 के पद पर हैदराबाद में नौकरी पा ली थी. दिव्या ने इस पद पर लंबे समय तक काम किया और तकरीबन 5 साल तक इस पोस्ट पर बनी रही.

कोरोना काल के दौरान दिव्या घर से ही अपना काम संभाल रही थी. तकरीबन साल भर तक दिव्या ने घर से ही अपना काम देखा. यहीं से उसने अपनी नौकरी में आगे बढ़ने के प्रयास जारी रखें और अमेजॉन कंपनी में ही अमेरिका में उसने डेढ़ करोड़ की नौकरी पा ली. जो वाकई इस उम्र में दिव्या के पूरे परिवार और उनके लिए एक गर्व की बात है.

The post राजस्थान: हर रोज दिन की कमाई 41 हज़ार रूपये, ऐसी रोचक है दिव्या सैनी की कहानी first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/107/rajasthan-divya-saini-success-story/feed/ 0 107