success business story - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com Mon, 04 Jul 2022 09:14:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://i0.wp.com/jaipur.gajabmedia.com/wp-content/uploads/2022/06/cropped-Gajab-Jaipur-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 success business story - Gajab Jaipur https://jaipur.gajabmedia.com 32 32 208110529 जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/ https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/#respond Mon, 04 Jul 2022 09:14:10 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=117 जयपुर: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में भारत में स्वयं के स्टार्टअप बनाने और Entrepreneur बनने की एक होड़ …

The post जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

जयपुर: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वर्तमान समय में भारत में स्वयं के स्टार्टअप बनाने और Entrepreneur बनने की एक होड़ लगी हुई है. इस रेस में अब नौजवान और वरिष्ठ सब शामिल हो चुके हैं. महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है. एक सामान्य प्रचलित धारणा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो भी कोई व्यक्ति अपना स्वयं का बिजनेस चलाना चाहता हो उसे आंकड़ों का खेल और अकाउंटिंग का बढ़िया ज्ञान होना चाहिए.

इसके अलावा ऐसी बहुत सी धारणाएं हैं जिसमें माना जाता है कि आदमी का बहुत अधिक पढ़ा लिखा होना भी होना आवश्यक है. लेकिन आज हम जिस व्यक्ति के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं वह जयपुर का एक सामान्य दुकानदार हुआ करता था. जिनका कहना है कि ‘मैं मैथ्स और अकाउंट नहीं पढ़ा हूं लेकिन मैं धंधा करना जानता हूं’.

दरअसल हम बात करने जा रहे हैं जयपुर के रहने वाले मीशो स्टार बन चुके मिस्टर खंडेलवाल के बारे में. आपको बता दें कि मिस्टर खंडेलवाल ने बेहद कम समय में मीशो के जरिए तकरीबन 60 हजार आर्डर पा लिए हैं और उनकी डिलीवरी भी कर दी है. इसके साथ ही साथ हर वक्त उनके पास ऑर्डर की एक लंबी लिस्ट लगी रहती है.

यही कारण है कि कुछ ही समय पहले मिस्टर खंडेलवाल से मिलने हैं मीशो की सीईओ निकिता दौदा खुद पहुंची. निकिता ने भी मिस्टर खंडेलवाल के काम को बेहद सराहा और ट्विटर पर उनकी पब्लिक तारीफ भी की. निकिता का कहना है कि मिस्टर खंडेलवाल भले ही बहुत पढ़े-लिखे नहीं है लेकिन उन्हें ई-कॉमर्स क्षेत्र, एड चलाने और अपने कंपटीशन के दाम गिराने का बेहद गंभीर ज्ञान है.

मिस्टर खंडेलवाल हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्राइस रखते हैं और यही कारण है कि खरीदार उनकी तरफ आकर्षित होते हैं. खास बात यह भी है कि मिस्टर खंडेलवाल इस काम के जरिए तकरीबन 500 लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहे हैं जो किसी भी मायने में बेहद शानदार है. सबसे अच्छी बात यह है कि मिस्टर खंडेलवाल के पास काम करने वाले अधिकतर महिलाएं हैं. ऐसे में वो एक प्रकार से वुमन एंपावरमेंट पर भी जोर दे रहे हैं.

The post जयपुर के छोटे से दुकानदार ने मीशो के जरिए कमाए करोड़ों रुपए, दे रहा है 500 लोगों को रोजगार first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/117/mr-khandelwal-messho-seller-more-than-60000-orders-success-story-jaipur/feed/ 0 117
कभी स्कॉलरशिप पर दिल्ली पढ़ने आया था सौरव, लेकिन आज है 500 करोड़ का मालिक https://jaipur.gajabmedia.com/54/saurav-kumar-delhi-500-crore-net-worth-company-success-story/ https://jaipur.gajabmedia.com/54/saurav-kumar-delhi-500-crore-net-worth-company-success-story/#respond Mon, 04 Jul 2022 07:24:16 +0000 https://jaipur.gajabmedia.com/?p=54 हर कोई जन्मजात अमीर नहीं होता लेकिन अमीर होने का सपना हर कोई देख सकता है. सपना देखना वाकई आसान है लेकिन उसे हकीकत में …

The post कभी स्कॉलरशिप पर दिल्ली पढ़ने आया था सौरव, लेकिन आज है 500 करोड़ का मालिक first appeared on Gajab Jaipur.

]]>

हर कोई जन्मजात अमीर नहीं होता लेकिन अमीर होने का सपना हर कोई देख सकता है. सपना देखना वाकई आसान है लेकिन उसे हकीकत में तब्दील करना उतना ही मुश्किल. लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपने जुनून के चलते तमाम मुश्किलों को पार करके जिंदगी में उस शिखर को छू लेते हैं जहां का उन्होंने स्वयं भी नहीं सोचा होता! ऐसे लोगों का जीवन वाकई प्रेरणा दायक होता है.

सभी नव युवकों को प्रेरणा से ओतप्रोत करने के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आज आपको बताने जा रहे हैं सौरव कुमार की कहानी. सौरव कुमार आज एक सफल उद्यमी है और करोड़ों के मालिक हैं. लेकिन सौरव कि यह राह इतनी आसान नहीं थी.

अगर क्वालीफिकेशन की बात करें तो सौरव ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और इसके बाद वह फ्रांस चले गए. फ्रांस में उन्हें याहू और ओरेकल जैसी कंपनियों में काम करने का मौका मिला. लेकिन अपने ही देश में कुछ अच्छा कर जाने की तमन्ना लेकर सौरव वापस भारत लौट आए.

भारत लौटकर बनाया अपना क्यूब 26

फ्रांस से भारत लौटने के बाद सौरव ने साल 2012 में अपनी खुद की एक कंपनी स्थापित की जिसका नाम उन्होंने रखा क्यूब26. आपको बता दें कि उस वक्त इस कंपनी में टाइगर ग्लोबल और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों ने भी अपना निवेश किया था. यह कंपनी कई तकनीकों की सहायता से आवश्यक एप्लिकेशन बनाया करती थी. आपको बता दें कि साल 2017 में इस कंपनी को पेटीएम ने खरीद लिया था.

फिर शुरुआत की ऑयलर मोटर की

अपनी पहली कंपनी से बाहर निकलने के बाद सौरव ने साल 2018 में ई वाहन की बढ़ती तेजी को देखा. उन्होंने पाया कि सरकार भी ई वाहन की पैरवी कर रही है और उसके उत्पादन को समर्थन दे रही है.

जिसके बाद सौरव ने इस मार्केट को टारगेट किया और उन्होंने कई छोटे-छोटे वाणिज्य इलेक्ट्रॉनिक वाहन बनाने का फैसला किया. इस काम में भी सौरव को सफलता प्राप्त हुई और उन्होंने अब तक 300 से अधिक ऐसे वाहन बनाकर कई वाणिज्य क्षेत्रों में दिए हैं. उन्होंने ऐसे वाहन बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट, उड़ान, ईकॉम एक्सप्रेस जैसी कंपनियों को दिए हैं. केवल इतना ही नहीं वर्तमान में सौरव के पास ऐसे वाहनों के 2500 से ज्यादा आर्डर है.

हालांकि है अब तक औपचारिक रूप से बाजार में लांच नहीं हुआ है लेकिन यह कार्य भी जल्द हो जाएगा. आपको बता दें कि सौरव की इस कंपनी का मूल्यांकन भी अब तेजी से बढ़ चुका है और वर्तमान में इसकी कीमत तकरीबन 30 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2.21 अरब हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी को अब तक 11.6 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा फंडिंग प्राप्त हो चुकी है.

The post कभी स्कॉलरशिप पर दिल्ली पढ़ने आया था सौरव, लेकिन आज है 500 करोड़ का मालिक first appeared on Gajab Jaipur.

]]>
https://jaipur.gajabmedia.com/54/saurav-kumar-delhi-500-crore-net-worth-company-success-story/feed/ 0 54